Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

क्या सचिन देगा साइली के सपनो को उड़ान ? स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा की नेहा हरसोरा उर्फ साइली ने नए प्रोमो के बारे में बताई दिलचस्प बात

स्टार प्लस ने "उड़ने की आशा" नाम से एक नया शो शुरू किया है। इसमें सचिन की भूमिका में कंवर ढिल्लन और साइली की भूमिका में नेहा हरसोरा हैं। यह शो सचिन और सैली की कहानी कहता है और रिश्तों की पेचीदगी को दर्शाता है।

Author: ManoranjanDesk
10 Apr,2024 15:18:05
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
क्या सचिन देगा साइली के सपनो को उड़ान ? स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा की नेहा हरसोरा उर्फ साइली ने नए प्रोमो के बारे में बताई दिलचस्प बात

स्टार प्लस ने “उड़ने की आशा” नाम से एक नया शो शुरू किया है। इसमें सचिन की भूमिका में कंवर ढिल्लन और साइली की भूमिका में नेहा हरसोरा हैं। यह शो सचिन और सैली की कहानी कहता है और रिश्तों की पेचीदगी को दर्शाता है।

स्टार प्लस का शो उड़ने की आशा मराठी बैकड्राप पर सेट है। यह एक ऐसी पत्नी की कहानी है, जो कि अपने पति से किसी तरह का सपोर्ट न मिलने की वजह से परेशानियों का सामना करती है। अपने परिवार को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए, वह अपने पति को सुधारने और सही राह पर लाने की चुनौती लेती है। शो में एक्टर कंवर ढिल्लों ने सचिन का किरदार निभाया हैं, जो एक टैक्सी ड्राइवर है, जबकि नेहा हरसोरा ने शो में सैली की भूमिका निभाई हैं, जो एक फ्लोरिस्ट है और विभिन्न छोटे बिजनेस में हाथ आजमाती है और अपना जीवन गुजारती है।

उड़ने की आशा के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें हम साइली के जिंदगी में कितने उतार चढ़ाव हैं इसकी झलक देख पा रहे हैं। प्रोमो में एक दिखाया गया है, जब एक बार साइली को एक विक्रेता अपमानित करता है; उसी पल वह दृढ़ता से एक फूल विक्रेता के रूप में अपना नाम कमाने का फैसला कर लेती है। दूसरी ओर, अनजाने हादसे की वजह से साइली की शादी सचिन से हो जाती है, अब इसमें अजीब बात यह है कि सचिन अपनी पत्नी का नाम तक नहीं जानता है। प्रोमो में सचिन और साइली के उलझे हुए रिश्ते को दिखाया गया है। यह देखना देखना दिलचस्प होगा कि क्या सचिन और साइली की शादी, साइली की उड़ने की आशा को रोकेगी या फिर उसे उसका साथ मिलेगा।

स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा की नेहा हरसोरा उर्फ साइली ने कहा, “प्रोमो में साइली को एक हौसले वाली लड़की के रूप में दिखाया गया है, जो अपनी आकांक्षा को हासिल करने और उसके लिए काम करने का लक्ष्य रखती है। साइली अपने लिए एक नाम बनाना चाहती है, लेकिन वह एक मुश्किल घड़ी में फंस जाती है और उसकी शादी सचिन से हो जाती है, जो उसका नाम भी नहीं जानता है। साइली के पास सपने हैं, जिन्हें वह पूरा करना चाहती है; अब जब वह सचिन से शादी कर रही है, तो उसके लक्ष्यों को हासिल करने की राह मुश्किलों और रुकावटों से भरी होगी। सचिन के साथ शादी के बाद साइली की जिंदगी मुश्किल होने वाला है, क्योंकि अब उसे एक नए परिवार के साथ रहना होगा। साइली और सचिन के बीच नोकझोंक और उलझन हैं, और किसी भी रिश्ते को शुरू करने से पहले, दोस्त बनना साइली और सचिन के बीच शादी के बाद का पहला कदम है, जिसे दर्शक आने वाले एपिसोड में देख सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि साइली और सचिन के जीवन में कहानी कैसे आगे बढ़ती है, क्योंकि एक नया अध्याय उनके दरवाजे पर दस्तक देने का इंतजार कर रहा है।”

क्या सचिन देगा साइली के सपनो को उड़ान ? स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा की नेहा हरसोरा उर्फ साइली ने नए प्रोमो के बारे में बताई दिलचस्प बात 44710

राहुल कुमार तिवारी द्वारा निर्मित, उड़ने की आशा स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।

About The Author
ManoranjanDesk

स्टार प्लस

Comment Box

Also Read

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।

Also Read

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहले 'कोका कोला' नाम से जानी जाने वाली) के सभी अधिकार उन्हीं के पास हैं।
फिल्म | न्यूज़

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहल...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फिल्म की कमाई गिरी, ₹1 करोड़ से कम नेट कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ₹200 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरा...

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, नेट कलेक्शन ₹324 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई म...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹70 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹7...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.