Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

ये है चाहतें के प्रविष्ट मिश्रा उर्फ ​​अर्जुन ने शो का हिस्सा बनकर खुद को बताया लकी

स्टारप्लस हमेशा अपने दर्शकों के लिए मजेदार और दिलचस्प कंटेंट लेकर आया है। ऐसा ही एक शो है 'ये है चाहतें'। 'ये है चाहतें' ने अपने दिलचस्प और एंटरटेनिंग प्लॉट और कहानी के साथ अपने दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखा है। 2019 में शो की शुरुआत से लेकर अब तक यह शो टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है।

Author: ManoranjanDesk
20 Jul,2023 19:16:08
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
ये है चाहतें के प्रविष्ट मिश्रा उर्फ ​​अर्जुन ने शो का हिस्सा बनकर खुद को बताया लकी

स्टारप्लस हमेशा अपने दर्शकों के लिए मजेदार और दिलचस्प कंटेंट लेकर आया है। ऐसा ही एक शो है ‘ये है चाहतें’। ‘ये है चाहतें’ ने अपने दिलचस्प और एंटरटेनिंग प्लॉट और कहानी के साथ अपने दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखा है। 2019 में शो की शुरुआत से लेकर अब तक यह शो टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है।

इस शो में दर्शकों ने कई ट्विस्ट और टर्न्स देखें हैं। शो में लीप के बाद, प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा ने बतौर अर्जुन और काशवी के रूप में एंट्री की हैं, जिनके इर्द-गिर्द वर्तमान ट्रैक घूम रहा है। हाल के एपिसोड में दर्शकों ने अर्जुन की बुआ के बेटों को काशवी के साथ बुरा बरताव और बदसलूकी करते देखा। लेकिन अर्जुन एक हीरो की तरह एंट्री करता है और काशवी को इन विलेन्स से बचाता है।

इसी के बारे में बात करते हुए प्रविष्ट मिश्रा उर्फ ​​अर्जुन ने अपने दर्शकों से कहा, “मैं हमारे किरदारों और उनकी यात्राओं के लिए आपके अटूट समर्थन और सराहना के लिए अपना दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मैं विशेष रूप से एक खास स्टोरीलाइन पर रोशनी डालना चाहता हूं जिसने कई लोगों के दिलों को छू लिया है और वो है अर्जुन का अपने परिवार के भीतर विपरीत परिस्थितियों में अपनी पत्नी काशवी के लिए अटूट समर्थन। हाल के एपिसोड में, हमने एक ऐसी घटना देखी जहां काशवी के साथ मेरे अपने परिवार, खासकर के मेरी बुआ के बेटों द्वारा गलत व्यवहार किया गया। अर्जुन के रूप में, मैं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और पारिवारिक संबंधों का सामना करते हुए भी, जो सही है उसके लिए खड़े होने के महत्व पर जोर देना चाहता हूं। काशवी के लिए अर्जुन की अटूट कमिटमेंट एक ऐसे पति की ताकत और अखंडता का उदाहरण है जो अपनी पत्नी की सुरक्षा और रक्षा करने की अपनी ज़िम्मेदारी बाखुबी निभाता हैं। यह एक पावरफुल संदेश है जो टेलीविजन की सीमाओं को पार करता है और असल जीवन की स्थितियों से मेल खाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “अर्जुन के लचीलेपन और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करके, हम सहमति की अहमियत, व्यक्तिगत सीमाओं और हमारे प्रियजनों का समर्थन करने की अनिवार्य जरूरतों पर रोशनी डालने की उम्मीद करते हैं, खासकर जब वे ऐसी अन्यायपूर्ण स्थितियों का सामना करते हैं। यह एक रिमाइंडर है कि सच्चे प्यार और सम्मान को हमेशा किसी भी तरह के गलत कामों पर जीत हासिल करनी चाहिए। एक अभिनेता के रूप में, मैं ऐसे शो का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस करता हूं जो संवेदनशीलता और करुणा के साथ ऐसे प्रासंगिक मुद्दों को संबोधित करता है। हमारे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया वास्तव में प्रेरणादायक रही है, और मैं अर्जुन के किरदार के लिए मिले समर्थन और काशवी के प्रति उनके स्टैड के लिए आभारी हूं।”

‘ये है चाहतें’ हमेशा दर्शकों के लिए प्यार के अलग-अलग रंग लेकर आया है, जो न केवल सच्चे और असली है, बल्कि रिलेटेबल भी है। दर्शक असल जिंदगी में भी रील ड्रामा से कनेक्ट करते हैं।

ये है चाहतें को एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया हैं। यह शो स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 10.30 बजे प्रसारित होता है।

About The Author
ManoranjanDesk

ये है चाहतें

Comment Box

Also Read

रक्षाबंधन पर स्टार प्लस दर्शकों के लिए ला रहा है खास जश्न, जानिए किन शोज का होगा मिश्रण
रक्षाबंधन पर स्टार प्लस दर्शकों के लिए ला रहा है खास जश्न, जानिए किन शोज का होगा मिश्रण
स्टार प्लस ने अपने नए सास बहू ड्रामा 'आंख मिचौली' का किया एलान, जारी किया प्रोमो
स्टार प्लस ने अपने नए सास बहू ड्रामा 'आंख मिचौली' का किया एलान, जारी किया प्रोमो
175 हफ्ते तक टीआरपी चार्ट्स में नंबर 1 पर बना रहा स्टार प्लस
175 हफ्ते तक टीआरपी चार्ट्स में नंबर 1 पर बना रहा स्टार प्लस
Yeh Hai Chahatein: शो को अलविदा कहतें हुए सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी हुए भावुक, साझा की दिलचस्प यादें
Yeh Hai Chahatein: शो को अलविदा कहतें हुए सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी हुए भावुक, साझा की दिलचस्प यादें

Also Read

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया—जानिए क्यों
फिल्म | न्यूज़

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्त...

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का संदेश लिखा, खुद को खुशनसीब बताया।
फिल्म | न्यूज़

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने वापसी की, ₹260 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने व...

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहले 'कोका कोला' नाम से जानी जाने वाली) के सभी अधिकार उन्हीं के पास हैं।
फिल्म | न्यूज़

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहल...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फिल्म की कमाई गिरी, ₹1 करोड़ से कम नेट कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ₹200 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरा...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.