भारती सिंह का गोला बना नटखट कन्हैया, वीडियो पर कई सितारों ने बरसाया प्यार

Bharti Singh's Golaa New reel Video: भारती सिंह का गोला नटखट कन्हैया बनकर सभी को लुभा रहा हैं, देखें वीडियो।
भारती सिंह का गोला बना नटखट कन्हैया, वीडियो पर कई सितारों ने बरसाया प्यार 27756

Bharti Singh’s Golaa New reel Video: भारतीय मनोरंजन उद्योग की मशहूर हास्य कलाकार भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने बेटे गोला (Golaa) को इस जन्माष्टमी के उत्सव पर नटखट कन्हैया का रूप दिया हैं, जिसमें गोला बेहद प्यारा लग रहा है। वीडियो में, गोला के आगे-पीछे पुरे परिवार वाले भाग रहे हैं और अभिनेत्री उसे खाना खिलाने की कोशिश कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता हैं, कि गोला सभी को अपना नटखट अंदाज से परेशान कर रहा है और लगातार सभी उसकी वीडियो बनाने के लिए पीछे भाग रहे है।

अभिनेत्री ने अपने वीडियो के बैकग्राउंड में ‘राधा नाचेगी’ गाने को जोड़ा हैं, जो गोला के नटखट अंदाज से बिल्कुल मेल खाता है। वीडियो पर भोजपुरी क्विन मोनालिसा, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, अनुपमा फेम रूपाली गांगुली, कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या समेत कई अन्य सितारों ने लाइक्स की बारिश की है। भारती के इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और धड़ाधड़ शेयर किया जा रहा है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

खैर, देवियों और सज्जनों, भारती सिंह के नटखट कन्हैया का वीडियो आपको कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।