Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | स्पॉइलर

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा से अपने बेइज्जती का बदला लेगा तोषू, काव्या भी भरेगी सपनों की उड़ान

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा में परितोष अपने बेइज्जती का बदला लेगा।

Author: विशाल दुबे
20 May,2024 16:51:06
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Anupama Spoiler Alert: अनुपमा से अपने बेइज्जती का बदला लेगा तोषू, काव्या भी भरेगी सपनों की उड़ान

Anupamaa Ep 1291 21th May Spoiler: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा (Anupamaa) ने दर्शकों को मनोरंजन स्वाद चखाना जारी रखा है। जैसा कि दर्शको को पता है, कि अनुपमा (रूपाली गांगुली) ने यशदीप के साथ मिलकर फिर से स्पाइस एंड चटनी को जनता के सामने पेश किया है। इसके अलावा अनुपमा ने अपने रेस्टोरेंट में तोषू को भी वेटर की नौकरी दे दी है, मगर परितोष यानी तोषू अपनी मां के व्यवहार से शर्मिंदगी महसूस करता है। इस रेस्टोरेंट में तोषू के कुछ दोस्त आते हैं, जिसके बाद तोषू अपने वेटर का कपड़ा निकाल देता है और दोस्तों के सामने मालिक बनकर बैठ जाता है। वह अपने दोस्तो के सामने स्टाफ और यशदीप की बेइज्जती भी करता है, जिसके कारण अनुपमा चिढ़ जाती है। हद तो तब हो जाती हैं, जब तोषू रेस्टोरेंट के मेन शेफ के साथ बदतमीजी करता है, जिसे देखकर अनुपमा का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच जाता है। अनुपमा तोषू को उसकी जगह दिखाने के लिए उसपर पानी फेंकती है और उसे उसके दोस्तो के सामने जलील करती है। इसके अलावा वह उससे सभी से माफी भी मांगने के लिए कहती है।

अनुपमा से अपने बेइज्जती का बदला लेगा तोषू

तोषू अपनी बेइज्जती का बदला लेने की फिराक में रहता है और अपनी मां को बर्बाद करने की योजना बनाता है। अनुपमा के रेस्टोरेंट में स्टार रेटिंग देने के लिए कुछ लोग आते हैं, जिनके लिए बिरयानी मंगाई जाती है। हालांकि उनके खाने में काक्रोच निकल जाता है, जिसके कारण वह अनुपमा से बेहद गुस्सा हो जाते हैं। इन सबके पीछे तोषू का हाथ है और वह अपनी मां की बर्बादी को देखकर खुश होता है, क्योंकि वे लोग अनुपमा के खिताब को भी अपने साथ लेकर जाते हैं। जबकि कुछ लोग उसके रेस्टोरेंट पर पत्थर से हमला करते हैं। मीडिया वाले भी अनुपमा के खिलाफ न्यूज चलाते हैं, जिसके कारण उसके परिवार वालों को शर्मिंदगी महसूस होती है। यशदीप भी अनुपमा से चिढ़ चुका है और वह इन सब का कसूरवार उसे घोषित करता है।

काव्या भी भरेगी सपनों की उड़ान

वहीं काव्या भी अपने मेकअप के कला से नाम कमाने की बात करती हैं, जिसके बाद डिंपल उसे सलाह देती हैं, कि काव्या को मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कर लेना चाहिए। काव्या भी इस बारे में सोचकर खुश होती है, मगर वनराज नहीं चाहता है, कि काव्या अपने सपनों की उड़ान भरे। लेकिन, काव्या ने अटल फैसला कर लिया है, कि वह मेकअप आर्टिस्ट का काम जरूर करेगी।

अब क्या आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज के साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

अनुपमा

Comment Box

Also Read

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा रिटन अपडेट 7 अप्रैल 2026: अनुपमा ने अनजाने में प्रेम के होटल का मुआयना किया, वसुंधरा को किसी मुसीबत का अंदेशा हुआ
अनुपमा रिटन अपडेट 7 अप्रैल 2026: अनुपमा ने अनजाने में प्रेम के होटल का मुआयना किया, वसुंधरा को किसी मुसीबत का अंदेशा हुआ
अनुपमा रिटन अपडेट 2 अप्रैल 2026: अनुपमा मदद के लिए राही से संपर्क करने की कोशिश करती है, वसुंधरा उसे बेशर्म कहती है
अनुपमा रिटन अपडेट 2 अप्रैल 2026: अनुपमा मदद के लिए राही से संपर्क करने की कोशिश करती है, वसुंधरा उसे बेशर्म कहती है
अनुपमा लिखित अपडेट 30 मार्च 2026: अनुपमा ने पॉल को पीटा; गौतम ने माही के खिलाफ साज़िश रची
अनुपमा लिखित अपडेट 30 मार्च 2026: अनुपमा ने पॉल को पीटा; गौतम ने माही के खिलाफ साज़िश रची

Also Read

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 41.7% की बढ़ोतरी, ₹8.50 करोड़ नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की कमाई गिरकर सिर्फ़ ₹35 लाख नेट रह गई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 72.2% की गिरावट, नेट कलेक्शन ₹315 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की...

जेलर 2, नई नवेली, प्रहार पर कोमल नाहटा:
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2, नई नवेली, प्रहार पर कोमल नाहटा: "शुरुआती शो के बाद सामग्री हाव...

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरावट जारी, सिर्फ़ ₹34 लाख नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरा...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी हुई है, 66वें दिन ₹2.80 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने ₹300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.