Tose Nainaa Milaai Ke: राजीव और कुहू को अलग करेगी रिया

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 215: राजीव और कुहू को अलग करेगी रिया।
Tose Nainaa Milaai Ke: राजीव और कुहू को अलग करेगी रिया 44896

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 214: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि विराज रिया के साथ जोर-जबरदस्ती करता है, जो कैमरे में कैद हो जाता है। जल्दी ही कुहू (सुप्रिया कुमारी) और राजीव (विशाल गांधी) भी रिया की मदद के लिए आ जाते हैं। इसके अलावा काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस वाले भी विराज को गिरफ्तार कर लेते हैं। बाद में कुहू और राजीव रिया को लेकर चंदेल भवन पहुंचते हैं, जहां सभी लोग रिया को देखकर हैरान हो जाते हैं। देवनारायण रिया की वापशी से नाखुश हैं और वह इस बारे में राजीव को भी बताता है।

वहीं अब रिया भी अपने असली रूप में आना शुरू हो गई है। वह राजीव और कुहू की बढ़ती नदीकियों को देखकर चिढ़ जाती है और उन्हें अलग करने का फैसला करती है। रिया राजीव के दिल में फिर से जगह बनाने की योजना में है और वह उसके लिए राजीव को कुहू से दूर करने की चाल तैयार करती है।

हे भगवान! क्या राजीव और कुहू अलग हो जाएंगे? खैर, दोस्तो आप सभी को क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।