Tose Nainaa Milaai Ke: कुहू के सामने आया रिया का सच

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 199: कुहू के सामने आया रिया का सच।
Tose Nainaa Milaai Ke: कुहू के सामने आया रिया का सच 43929

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 199: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू देव नारायण से मिलकर आती है और वह राजीव से बात करती है। वह राजीव के सामने देव नारायण का पक्ष रखती है और वह उसे समझाती है, कि देव नारायण ने कुछ गलत नहीं किया है। कुहू का मानना है, कि देव नारायण ने अकेले होने के कारण खुशबू का दामन थामा और उसके साथ शादी रचाई। आखिर में, राजीव भी कुहू की बातों को सुनकर भावुक हो जाता है। कुहू और राजीव बेहद करीब आते हैं और उन दोनों में रोमांटिक पल तैयार होता है। कुहू राजीव के सामने खुद को उसकी पत्नी कहती हैं, जिसे सुनने के बाद राजीव खुश हो जाता है। इसके अलावा घर के सभी सदस्य होलिका दहन की तैयारियों में जुट जाते हैं।

बाद में, कुहू रिया से मिलने जाती है और वह उसे बताती हैं, कि जब घर में सभी लोग होलिका दहन में व्यस्त रहेंगे, तब वह उसे घर से बाहर निकाल देगी और एयरपोर्ट पहुंचा देगी। रिया इस योजना पर खुश होती है और वह कुहू से उसकी मुस्कान की वजह पूछती है। कुहू रिया को बताती हैं, कि होलिका दहन के दौरान राजीव से अपने प्यार का इजहार करेगी। रिया फैसला करती है, कि कुहू को होलिका के लिए वह खुद उसे तैयार करेगी। होलिका दहन का समय आता है और कुहू भी सज-धज जाती है। कुहू रिया को लेकर भागने लगती हैं, तभी अचानक पुलिस की गाड़ी की आवाज आती है। इस आवाज से रिया घबरा जाती है और कुहू समझ जाती हैं, कि रिया ने जरूर कोई बड़ा अपराध किया है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।