Tose Nainaa Milaai Ke Update: कुहू के लिए रिया और राजीव ने मिलाया हाथ

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 224: कुहू के लिए रिया और राजीव ने मिलाया हाथ।
Tose Nainaa Milaai Ke Update: कुहू के लिए रिया और राजीव ने मिलाया हाथ 45374

Tose Nainaa Milaai Ke Full Today Full Episode 22 April, 224: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि रिया कुहू (सुप्रिया कुमारी) और राजीव (विशाल गांधी) के रिश्तों के बीच दरार पैदा करने की योजना में है। कुहू भी अनजाने में, राजीव को उसके अतीत से मिला देती हैं, जिसके कारण उसे काफी डांट का सामना करना पड़ता है। बाद में, कुहू और रिया के बीच शब्दो की जंग छिड़ती है, जहां दोनों राजीव को हासिल करने के लिए एक-दूसरे को चुनौती देती है। रिया का मानना है, कि वह कुहू से ज्यादा आकर्षक है, जिसके कारण राजीव उसके करीब आएगा। जबकि कुहू का मानना है, कि राजीव उसके रंग से नहीं बल्कि उससे प्यार करता है। दूसरी ओर शंभू और देवनारायण को ऐसा लगता है, कि राजीव की शादी उन्हें रिया के साथ करवा देनी चाहिए।

इसके अलावा संजीव भी राजीव और कुहू के रिश्तों में खटास आता देख परेशान है, जिसके लिए वह कुहू से बात करता है। कुहू उसे समझाती है, कि राजीव उसे बेइंतहा प्यार करता है। वहीं दूसरी ओर रिया राजीव से मिलकर उसे अपने अतीत की प्रेम कहानी सुनाती है, जिसे सुनने के बाद राजीव कहता है, कि वह कुहू से बहुत ज्यादा प्यार करता है। इसके अलावा राजीव का मानना है, कि वह कुहू को खुद से लडने के लिए छोड़ना चाहता है, जिससे उनके बीच की सारी खटास दूर हो जाए। रिया और राजीव हाथ मिलाते है, कि वह दोनों मिलकर कुहू को पूरी तरह से राजीव के दिल में बसाएंगे।

क्या रिया कोई चाल चलेगी? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंटमें बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।