Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
डिजिटल | न्यूज़

अनिल कपूर ने खोली बिग बॉस ओटीटी 3 की पोल, दिए कई सारे हिंट

Anil Kapoor On Bigg Boss OTT 3: शो के नए होस्ट अनिल कपूर के साथ मजाक मस्ती करते हुए बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी ने उनसे कई सवाल पूछे, जिसके कारण कपूर ने कई राज पर से पर्दा भी हटाया।

Author: विशाल दुबे
19 Jun,2024 14:59:58
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
अनिल कपूर ने खोली बिग बॉस ओटीटी 3 की पोल, दिए कई सारे हिंट

Anil Kapoor On Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे किश्त के साथ जनता का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि इस बार शो के होस्ट सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर है। 21 जून को शो की ग्रैंड स्ट्रीमिंग से पहले बीते रात को अनिल कपूर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। शो के नए होस्ट कपूर के साथ मजाक मस्ती करते हुए बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी ने उनसे कई सवाल पूछे, जिसके कारण कपूर ने कई राज पर से पर्दा भी हटाया।

जब फारुकी ने कपूर को बताया कि उन्होंने होस्ट के तौर पर सलमान खान की जगह ले ली है, तो दिग्गज सुपरस्टार ने तुरंत जवाब देते हुए कहा की, कि कोई भी सलमान खान की जगह नहीं ले सकता। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, कि दोनों सितारे अपनी-अपनी जगह बिल्कुल परफेक्ट है।

सवाल का सिलसिला जारी रखते हुए जब कपूर से शो के होस्ट बनने पर उनके परिवार से जुड़ी प्रतिक्रिया पर चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि सभी लोग बेहद उतसाहित और खुश है। लेकिन, कपूर की पत्नी हद से ज्यादा उत्साहित और खुश है।

शो के नए होस्ट से जब पूछा गया कि वे ‘बिग बॉस’ के घर में किन हस्तियों के साथ बतौर प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेना चाहेंगे, तो कपूर ने खुद के साथ सलमान खान, कपिल शर्मा, करण जौहर का नाम लिया और होस्ट के सुझाव में उन्होंने अमिताभ बच्चन का नाम लिया।

हालांकि, मुनव्वर ने अनिल से कुछ ऐसे भी सवाल पूछ डालें, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। शो की टैगलाइन ‘करते हैं न कुछ अलग’, पर सवाल करते हुए मुनव्वर ने पूछा, कि क्या अलग देखने को मिलेगा और क्या यह इस बार बिग बॉस के घर में फोन की अनुमति मिलेगी? इस पर अनिल कपूर कहते नजर आए, ‘कुछ भी हो सकता है।’

शो का एक नया गेस वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सभी लोग कयास लगा रहे हैं, कि यह वीडियो दिल्ली की फेमस वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की है, जो इस बार शो में नजर आएगी। इसके अलावा साईं केतन राव और यूपी की प्रभावशाली शिवानी कुमारी को शो के लिए कन्फर्म कर दिया गया है, वहीं अंजुम फकीह, सना मकबूल, सना सुल्तान, मीका सिंह, जॉर्जिया एंड्रियानी और अन्य के इस सीजन में शो में प्रवेश करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

अनिल कपूरबॉस ओटीटी 3

Comment Box

Also Read

अल्फा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई फ़िल्म 45 करोड़ से नीचे रही।
अल्फा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई फ़िल्म 45 करोड़ से नीचे रही।
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आलिया भट्ट-शर्वरी की फिल्म 5 दिनों में सिर्फ़ 42 करोड़ तक ही पहुँच पाई
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आलिया भट्ट-शर्वरी की फिल्म 5 दिनों में सिर्फ़ 42 करोड़ तक ही पहुँच पाई
ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया से स्थिति बदल सकती है
ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया से स्थिति बदल सकती है
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।

Also Read

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहले 'कोका कोला' नाम से जानी जाने वाली) के सभी अधिकार उन्हीं के पास हैं।
फिल्म | न्यूज़

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहल...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फिल्म की कमाई गिरी, ₹1 करोड़ से कम नेट कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ₹200 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरा...

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, नेट कलेक्शन ₹324 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई म...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹70 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹7...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.