Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
TarotPedia

जाने आज यानी 10 फरवरी का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

Horoscope Today 10th February 2023: जाने आज यानी 10 फरवरी का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

By विशाल दुबे
10 Feb,2023 10 Feb,2023
जाने आज यानी 8 फरवरी का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन 1296

Horoscope Today 10th February 2023: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों के बारे में बात की गई है। हर किसी राशि पर कोई न कोई एक ग्रह जरूर शासन करता है। कुंडली की गणना के लिए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल की सहायता ली जाती है। जिससे दैनिक राशिफल दिन के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। दैनिक राशिफल दिन के भविष्य के बारे में बताता है। जानिए, आचार्य राघवेंद्र शर्मा से 10 फरवरी 2023 शुक्रवार को किस राशि को होगा लाभ और किस राशि के जातकों को बरतनी पड़ सकती हैं, सावधानियां। तो चलिए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातको का आज का राशिफल।

Aries Mar 21 to Apr 19

आज का दिन आपके लिए खर्चीला साबित होने वाला है। आप अपने ख़र्चों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिससे जीवनसाथी के साथ भी आपकी कहा-सुनी हो सकती है। अपनी मां से किया हुआ वादा आज आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद होगी, जिसमें आपको गिले शिकवे दूर करने हैं। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो आज आप उसे वापस मांग सकते हैं।

Taurus Apr 20 to May 20

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। मां- पिता की सेवा से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। गुस्से पर काबू रखने से विशेष लाभ होगा। यदि आप किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होते हैं तो वहां बहुत ही सोच-समझकर बोलें, नहीं तो लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है।

Gemini May 21 to Jun 20

आज आपकी आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पूरी रुचि रहेगी, जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोई पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की पूरी कोशिश करेंगे। जो लोग शेयर बाजार या सट्टे में पैसा लगाते हैं, उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

Cancer Jun 21 to Jul 22

आज आपके आसपास का वातावरण सुखद रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपका कोई कानूनी काम किसी सरकारी अधिकारी के सहयोग से पूरा हो सकता है। आज आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर चिंतित रहेंगे जिससे आप कोई भी निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे जो बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

LEO Jul 23 to Aug 22

आज आपके लिए बेहतर यही होगा कि साझे में कोई काम करें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भी बहुत ही सोच समझकर भरोसा करना चाहिए। अगर आप सोच समझकर कोई फैसला लेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यदि आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया है तो वह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज आप अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जा सकते हैं। संतान से आज कोई गलती हो सकती है।

Virgo Aug 23 to Sep 22

आज का दिन आपके लिए बेहद फलदायी रहने वाला है। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से तारीफ होगी। आज आपकी आय में थोड़ी वृद्धि होगी। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। संतान के करियर को लेकर किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। आपको एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने की पूरी कोशिश करनी होगी।

Libra Sep 23 to Oct 22

आज का दिन आपके लिए कुछ जरूरी काम करने का रहेगा। कुछ पेशों की चिंताओं से आपको दूर रहना होगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाएं और दोनों पक्षों की बात जरूर सुनें। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जा सकते हैं।

Scorpio Oct 23 to Nov 21

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों पर दवाब अधिक रहने से कुछ चिंता रहेगी। आंख-कान खुले रखकर काम करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। एक साथ कई काम मिलने से आपकी चिंता बढ़ेगी। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक सीखना चाहिए, नहीं तो आप उसे दोहराने की पूरी कोशिश करेंगे।

Sagittarius Nov 22 to Dec 21

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक दिन बिताएंगे। भाइयों के साथ कुछ गलतफहमियों के कारण रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए आपको हर संभव प्रयास करना होगा। आप अपनी चतुर बुद्धि के प्रयोग से कार्य क्षेत्र में शत्रुओं को आसानी से परास्त कर पाएंगे जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।

Capricorn Dec 22 to Jan 19

सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में उनका मान सम्मान और बढ़ेगा। उन्हें कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि आज आपके किसी मित्र के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो एक दूसरे के साथ धैर्य से काम लें। आज आपको अपने मन में कोई बात नहीं रखनी है। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आज आपको उसे अपने माता-पिता के सामने रखना चाहिए। किसी सदस्य का विवाह प्रस्ताव स्वीकृत होने से परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

Aquarius Jan 20 to Feb 18

आज आपके आसपास का वातावरण सुखद रहने वाला है। आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग और साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हैं। अधिक तले हुए भोजन से परहेज करें, नहीं तो पेट दर्द आदि समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। व्यापार करने वाले जातक अपने पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बेवजह के मामले को लेकर आप तनाव में रहेंगे, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा।

Pisces Feb 19 to Mar 20

आज का दिन आपके लिए चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। किसी काम के पूरे होने से आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। अगर आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है। यदि किसी बात को लेकर पारिवारिक संबंधों में दरार आ गई थी तो उसे भी आप दूर करने में सफल रहेंगे। आप भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने पर भी विचार कर सकते हैं। आपको किसी से कोई महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने से बचना होगा अन्यथा वह उसे लीक कर सकते हैं।

Also Read

जाने आज यानी 30 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 30 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 29 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 29 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 28 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 28 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 27 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 27 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 26 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 26 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 25 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 25 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 24 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 24 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 23 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

जाने आज यानी 23 अगस्त का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.