Horoscope Today, 28th December 2023: ज्योतिष के द्वारा आप अपने दैनिक राशिफल के बारे में जान सकते हैं। यह आपको आपके दिन में आने वाली समस्याओं के लिए तैयार करेगा। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का राशिफल।
Aries Mar 21 to Apr 19
मेष- आज सब कुछ आपके काबू में रहेगा। ज्यादा काम के कारण दोपहर में आप सुस्त महसूस कर सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ अच्छा रहने वाला है।
Taurus Apr 20 to May 20
वृषभ- आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। भाई-बहनों से चल रहे विवाद अब सुलझ जायेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य ठीक दिख रहा है।
Gemini May 21 to Jun 20
मिथुन- दिन की शुरुआत से ही आप परिवार से जुड़े मुद्दों में व्यस्त हो सकते हैं। आपकी विनम्रता आपको बड़े सौदे निपटाने में मदद करेगी। पैसे को सोच- समझ कर खर्च करे।
Cancer Jun 21 to Jul 22
कर्क- दिन की शुरुआत में ही आप परेशान रहेंगे। हालांकि, जल्दी आपका दिन मंगलमय होना शुरू होगा। लोगो को प्रभावित करने में आप सफल होंगे। पैसों के लेन- देन से बचना उचित रहेगा।
LEO Jul 23 to Aug 22
सिंह- कोई पुरानी स्वास्थ संबंधी परेशानी आज आपको परेशान कर सकती है। आपके छोटे-छोटे निवेश अब आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं। शाम को बुजुर्गों का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है।
Virgo Aug 23 to Sep 22
कन्या- आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपना सौ प्रतिशत काम में लगा सकते हैं। बैंक क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
Libra Sep 23 to Oct 22
तुला- बीते रात की अधूरी नींद आज आपको आलसी बना सकती है, इसके अलावा आपका काम भी प्रभावित होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अब सुलझ जाएंगी। अपने परिवार के साथ बिताने के लिए समय निकालें।
Scorpio Oct 23 to Nov 21
वृश्चिक- बीते समय की तुलना में आज हालात बेहतर रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई पुराना दोस्त काफी समय बाद आपसे मिलने घर आ सकता है।
Sagittarius Nov 22 to Dec 21
धनु- आज काम से आपका ध्यान भटक सकता है। आपकी उम्मीदें दूसरों से बहुत अधिक हो सकती हैं, जिससे आपको निराशा हो सकती है। आपको साहसिक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है।
Capricorn Dec 22 to Jan 19
मकर- दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करने से आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे।शाम को आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ास तोहफ़ा देकर आश्चर्यचकित कर सकता है।
Aquarius Jan 20 to Feb 18
कुंभ- निवेशको के लिए आज का दिन जोखिम भरा रहने वाला है। साइन करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। आपके किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने की संभावना है। आज स्वास्थ्य ठीक दिख रहा है।
Pisces Feb 19 to Mar 20
मीन- दिन की शुरुआत में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, अपने शुभचिंतकों की मदद से आप चीज़ें संभाल सकते हैं। प्रेमी युगल एक साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।