Horoscope Today, 5th February 2024: ज्योतिष के द्वारा आप अपने दैनिक राशिफल के बारे में जान सकते हैं। यह आपको आपके दिन में आने वाली समस्याओं के लिए तैयार करेगा। तो आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का राशिफल।
Aries Mar 21 to Apr 19
मेष- आज आप लोगो को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। दिन के आखिर में आप खुश महसूस करेंगे। स्वास्थ अच्छा रहने वाला है।
Taurus Apr 20 to May 20
वृषभ- चंद्रमा की कृपा से आप स्वस्थ और खुश रहने वाले है। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आज आप चिंतित हो सकत है।व्यवसाय में आपको अपने परिवार के सदस्यों की सहायता की आवश्यकता हो सकती है। बेफिजूल के वाद-विवाद से बचना उचित रहेगा।
Gemini May 21 to Jun 20
मिथुन- दिन की शुरुआत थकान भरी हो सकती है। आपका उदास मूड काम में देरी कर सकता है, जिसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से मन हल्का होगा।
Cancer Jun 21 to Jul 22
कर्क- आज का दिन आपके मुनाफा भरा हो सकता है। आप पदोन्नति की भी उम्मीद कर सकते हैं। ऑफिस में आपकी रचनात्मकता शक्तियों को पहचान मिलने की संभावना है।
LEO Jul 23 to Aug 22
सिंह- निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। निजी जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। आपका अच्छा प्रदर्शन आपके लिए तारीफे बटोरेगा।
Virgo Aug 23 to Sep 22
कन्या- आपकी आर्थिक तंगी जल्द ही दूर होने वाली है। आपका भाग्य आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में सहायता करेगा। आपको परिवार के साथ विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।
Libra Sep 23 to Oct 22
तुला- आज आप अपने आस-पास की नकारात्मकता विचारों के प्रभाव में आ सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में शांत रहना उचित होगा और साथ ही गुस्से पर काबू रखने कीकी सलाह दी जाती है। आपके पिछले निवेशों के फलदायी परिणाम मिलने की संभावना है।
Scorpio Oct 23 to Nov 21
वृश्चिक- आज का दिन बेहद शानदार होने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी सकारात्मकता शक्तियां आपके चारो ओर खुशियां फैलाएगी। आज आपको अपनी देखभाल के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
Sagittarius Nov 22 to Dec 21
धनु- बीते दिनों की आर्थिक तंगी अब दूर होने वाली है। दिन की शुरुआत किसी प्रेरक किताब से करे, इससे आप दिन भर सकारात्मक महसूस करेंगे। स्वास्थ अच्छा रहने वाला है।
Capricorn Dec 22 to Jan 19
मकर- आज आप बच्चों की शिक्षा संबंधी मामलों के कारण परेशानहो सकते है। आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी युगल एक साथ ख़ुशनुमा समय बिताएंगे।
Aquarius Jan 20 to Feb 18
कुंभ- निवेशको के लिए आज का दिन जोखिम भरा हो सकता है। कहीं भी निवेश करने से पहले जांच पड़ताल करने की सलाह दी जाती है। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
Pisces Feb 19 to Mar 20
मीन- लंबी यात्रा का संयोग बन रहा है। लोगो को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। प्रेमी युगल शाम को ख़ुशी के पलों का आनंद उठाएँगे।