Horoscope Today, 18th December 2023: ज्योतिष के द्वारा आप अपने दैनिक राशिफल के बारे में जान सकते हैं। यह आपको आपके दिन में आने वाली समस्याओं के लिए तैयार करेगा। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का राशिफल।
Aries Mar 21 to Apr 19
मेष- आज का दिन बेहद विशेष है, इसलिए आपको आज कुछ नई चीजें आजमानी चाहिए। खुद की देखभाल के लिए समय निकालें और किसी से बहस में न उलझे।
Taurus Apr 20 to May 20
वृषभ- दिन की शुरुआत बेहतर होने वाली है। खुशनुमा माहौल बनाने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करे। इसके अलावा किसी को पैसे उधार न दे।
Gemini May 21 to Jun 20
मिथुन- खुद के लिए समय निकालें। काम को लेकर आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। जिन चीज़ों से आप प्यार करते हैं, ईश्वर उसे आपके पास भेजने वाला है।
Cancer Jun 21 to Jul 22
कर्क- दिन की शुरुआत से ही धैर्य बनाए रखने से आपको फायदा होगा। लोगो को प्रभावित करने में आप सफल होंगे। स्वास्थ अच्छा रहने वाला है।
LEO Jul 23 to Aug 22
सिंह- दिन की शुरुआत काफी कठिनाइयों के साथ होने वाली है, जो आपको आपके लक्ष्यों के लिए प्रेरित करेगी। मन शांत रखे।स्वास्थ अच्छा रहेगा।
Virgo Aug 23 to Sep 22
कन्या- आज आप अपने व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से सारे काम समय पर पूरे होंगे।
Libra Sep 23 to Oct 22
तुला- आज आप अपने आस-पास की नकारात्मकता विचारों के प्रभाव में आ सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में शांत रहना उचित होगा और साथ ही गुस्से पर काबू रखने कीकी सलाह दी जाती है। आपके पिछले निवेशों के फलदायी परिणाम मिलने की संभावना है।
Scorpio Oct 23 to Nov 21
वृश्चिक- आज का दिन बेहद शानदार होने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी सकारात्मकता शक्तियां आपके चारो ओर खुशियां फैलाएगी। आज आपको अपनी देखभाल के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
Sagittarius Nov 22 to Dec 21
धनु- बीते दिनों की आर्थिक तंगी अब दूर होने वाली है। दिन की शुरुआत किसी प्रेरक किताब से करे, इससे आप दिन भर सकारात्मक महसूस करेंगे। स्वास्थ अच्छा रहने वाला है।
Capricorn Dec 22 to Jan 19
मकर- लंबी यात्रा का संयोग बन रहा है। लोगो को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। प्रेमी युगल शाम को ख़ुशी के पलों का आनंद उठाएँगे।
Aquarius Jan 20 to Feb 18
कुंभ- निवेशको के लिए आज का दिन जोखिम भरा हो सकता है। कहीं भी निवेश करने से पहले जांच पड़ताल करने की सलाह दी जाती है। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
Pisces Feb 19 to Mar 20
मीन-आज आप बच्चों की शिक्षा संबंधी मामलों के कारण परेशानहो सकते है। आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। जोड़े एक साथ ख़ुशनुमा समय बिताएंगे।