Today’s Horoscope, April 21, 2024: ज्योतिष के द्वारा आप अपने दैनिक राशिफल के बारे में जान सकते हैं। यह आपको आपके दिन में आने वाली समस्याओं के लिए तैयार करेगा। तो आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का राशिफल।

Aries Mar 21 to Apr 19
ज्यादा काम कारण आप थकावट महसूस करेंगे, मगर दिन का लुफ्त पूरा उठाएंगे। लोगो को प्रभावित करने की कोशिश में खुद को नीचे गिराने से बचे। दिखावटी बनने से बचने की सलाह दी जाती है।

Taurus Apr 20 to May 20
दिन की शुरुआत थकावट भरी रहने वाली है । अपने अधीनस्थों की मदद से आप बेहतर महसूस कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ शाम रोमांटिक रहेगी।

Gemini May 21 to Jun 20
सब कुछ आपके मुताबिक़ होने वाले है।जिस नौकरी के लिए आपने साक्षात्कार दिया था, उसके लिए आपको मंजूरी मिल सकेगी। पुराने दोस्तों के साथ बातचीत से आप ख़ुशी और उत्साह महसूस करेंगे।

Cancer Jun 21 to Jul 22
आज आप काम में व्यस्त हो सकते हैं। अपनी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें। प्रेम जीवन अच्छा दिख रहा है और आपको अपने साथी के साथ पर्याप्त समय मिलेगा।

LEO Jul 23 to Aug 22
कुल मिलाकर यह एक अच्छा दिन है। सहकर्मियों की मदद से आप अपनी लंबित परियोजनाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचने की सलाह दी जाती है।

Virgo Aug 23 to Sep 22
दिन की शुरुआत बेहद निराली और शानदार रहेगी, जिसका आप पूरा लुफ्त उठाएंगे। स्वास्थ से जुड़े पुराने मुद्दे अब निपट जाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कुछ अच्छा होने वाला है।

Libra Sep 23 to Oct 22
चंद्रमा की कृपा से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। लोगो को मोहित करने के लिए मीठी वाणी का प्रयोग करे, अन्यथा आप का तीखा स्वभाव काम बिगाड़ सकता है। स्वास्थ अच्छा रहेगा।

Scorpio Oct 23 to Nov 21
काफी लंबे समय से चल रहे वाद-विवाद अब सुलझ जाएंगे। इसके अलावा रुके हुए काम भी होने वाले है। स्वास्थ के कारण परेशान हो सकते हैं, मगर दिन बेहद लाजवाब तरीके से बीतेगा।

Sagittarius Nov 22 to Dec 21
चंद्रमा की कृपा से आज आप खुश रहेंगे। अपने आसपास की नकारात्मक शक्तियां से बचें। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निराशा हाथ लगने की संभावना है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ख़्याल रखें।

Capricorn Dec 22 to Jan 19
दिल की सुनने वालों के लिए अच्छी दिन की आशा की जा सकती है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा करने से बचना चाहिए। माता-पिता के स्वास्थ से परेशानी खड़ी हो सकती है।

Aquarius Jan 20 to Feb 18
ऑफिस के रुके काम को लेकर आज का दिन व्यस्त रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद बढ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को संतुलित करने के लिए अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है।

Pisces Feb 19 to Mar 20
बड़ों का आशीर्वाद आपको आत्मविश्वास का अनुभव कराएगा। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता को आपके बॉस द्वारा मान्यता मिलने की संभावना है। परिवार वाले आपसे शादी के लिए पूछ सकते हैं।