Horoscope Today, 23rd September 2023: ज्योतिष के द्वारा आप अपने दैनिक राशिफल के बारे में जान सकते हैं। यह आपको आपके दिन में आने वाली समस्याओं के लिए तैयार करेगा। तो आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का राशिफल।
Aries Mar 21 to Apr 19
मेष- अपनी शक्तियों को याद करें और अपने अधुरे काम को पुरा करने का फैसला करें। आज आपके सामने कई सारी परेशानियां आ सकती है। रूका हुआ धन मिलेगा।
Taurus Apr 20 to May 20
वृषभ- बीते रात की अधुरी नींद के कारण आप सुस्त महसूस करेंगे। घर की जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश करें। नौकरी चाहने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है।
Gemini May 21 to Jun 20
मिथुन- अपनों से अन-बन करने से बचें, अन्यथा बड़ा नूकसान हो सकता है। अपनी अंतरात्मा से सवाल करें, अगर आप किसी दुविधा में पड़ गए हैं। शारीरिक फिटनेस बनी रहेगी।
Cancer Jun 21 to Jul 22
कर्क- निवेशकों के लिए आज का दिन थोड़ा नुकसान दायक रहने वाला है। इसलिए आज कहीं भी निवेश करने से ज़रा बचना, सही रहेगा। घरेलू खुशियां आपको शांति महसूस कराएंगी।
LEO Jul 23 to Aug 22
सिंह- आज आपका मुड बहुत खुश रहेगा और आप ऑफिस में तारीफें बटोरेंगे। शाम को शानदार बनाने के लिए जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर घर जाए। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगा।
Virgo Aug 23 to Sep 22
कन्या- व्यवसाय के चलते विदेश यात्रा की संभावनाएं हैं, जो आपके नेटर्वक को मजबूत बनाने में मदद करेगी। जीवनसाथी के सलाह के साथ ही अपने करियर का फैसला ले। शांति महसूस करने के लिए धार्मिक स्थानों का दौरा करें।
Libra Sep 23 to Oct 22
तुला- आज आप उत्साहित महसूस करेंगे और रचनात्मक एवं नवोन्मेषी होने के मूड में रहेंगे। संभावना है कि आपको अपने सपनों की नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा।
Scorpio Oct 23 to Nov 21
वृश्चिक- आज आप सुस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। अपना मूड अच्छा करने के लिए नई चीज़ें आज़माएँ। कार्य-जीवन उत्तम दिख रहा है, साथ ही अपग्रेड होने की भी संभावना है।
Sagittarius Nov 22 to Dec 21
धनु- आपके साथी के गुस्से का असर आपकी मानसिक स्थिरता पर पड़ सकता है। अपने आप को सकारात्मकता से घेरने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है, लेकिन तैलीय भोजन से बचें।
Capricorn Dec 22 to Jan 19
मकर- माइग्रेन या सिरदर्द आपका दिन ख़राब कर सकता है। आप अपने पुराने दोस्तों के साथ डिनर प्लान करके अपनी शाम को बेहतर बना सकते हैं। नए अवसर आपके पास आ रहे हैं।
Aquarius Jan 20 to Feb 18
कुंभ- अपने रास्ते से हटकर दूसरों का समर्थन करना आपके पक्ष में काम नहीं करेगा। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें, नहीं तो यह और भी ख़राब हो सकता है। आर्थिक रूप से आप स्थिर रहेंगे।
Pisces Feb 19 to Mar 20
मीन- काम से भागने से कभी काम नहीं चलेगा, इसलिए ऐसा प्रयास न करें। टाल-मटोल करने से केवल आपका समय बर्बाद होगा। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके साथ समय बिताने के मूड में न हो।