Horoscope Today 11th February 2023: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों के बारे में बात की गई है। हर किसी राशि पर कोई न कोई एक ग्रह जरूर शासन करता है। कुंडली की गणना के लिए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल की सहायता ली जाती है। जिससे दैनिक राशिफल दिन के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। दैनिक राशिफल दिन के भविष्य के बारे में बताता है। जानिए,आचार्य राघवेंद्र शर्मा से 11 फरवरी 2023 शनिवार को किस राशि को होगा लाभ और किस राशि के जातकों को बरतनी पड़ सकती हैं, सावधानियां। तो चलिए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातको का आज का राशिफल।

Aries Mar 21 to Apr 19
मेष- आज का दिन आपके लिए दान-पुण्य के कार्यों के लिए रहेगा। आप अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ काम समय पर पूरे करने होंगे, अन्यथा आपके शत्रु आपकी प्रगति में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई पुराना लेन-देन समय रहते चुकाना होगा, नहीं तो उसमें आपको परेशानी हो सकती है।

Taurus Apr 20 to May 20
वृषभ- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो आज वह भी दूर हो जाएगी। आज आपके घर किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी शुभ कार्यक्रम के चलते आज परिवार वालों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती आज उजागर हो सकती है लेकिन फिर भी लोग आपसे नाराज नहीं होंगे। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Gemini May 21 to Jun 20
मिथुन- आज का दिन आपके लिए तरक्की का रहेगा। आपको कोई नई संपत्ति मिलती नजर आ रही है, लेकिन आपको उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आप पर कार्यभार बढ़ा सकते हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। किसी मित्र के घर आज दावत पर जाने का मौका मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

Cancer Jun 21 to Jul 22
कर्क- आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ देने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको जल्दबाजी और भावुकता में परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों का पछतावा होगा, जिसके लिए आपको माफ़ी मांगनी पड़ सकती है।

LEO Jul 23 to Aug 22
सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फलदायी रहने वाला है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें और उनमें बदलाव लाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपका कोई रुका हुआ काम समय से पूरा हो जाएगा। काम की अधिकता से आप थकान महसूस कर सकते हैं। आज आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति के सामने मन की सारी बातें न रखें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक उड़ा सकता है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करेगा।

Virgo Aug 23 to Sep 22
कन्या- आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य करने में आपको काफी प्रसन्नता महसूस होगी। परिवार में चल रही किसी भी समस्या को आज के दिन आपको नज़रअंदाज़ करने से बचना होगा अन्यथा इससे आपके आपसी संबंधों में समस्या आ सकती है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा वापस मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। यदि आज कार्य क्षेत्र में आपको कोई परेशानी होती भी है तो उसमें गुस्सा करने से आपको बचना होगा।

Libra Sep 23 to Oct 22
तुला- आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग और साहचर्य मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मौसम का विपरीत स्वभाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, जिससे आपको सर्दी, खांसी और जुकाम आदि समस्याएं हो सकती हैं। आपको आय के कुछ नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आज आपके लिए मुसीबत बन सकती है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलता नजर आ रहा है। आपको अपना कोई रुका हुआ काम समय से पूरा करना होगा।

Scorpio Oct 23 to Nov 21
वृश्चिक- पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आमदनी में वृद्धि होने से आप अपने कुछ पुराने कर्जों को काफी हद तक चुकाने में सफल रहेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो आपके लिए कोई सूचना ला सकता है। यदि किसी सदस्य से आपका विवाद होता है तो आपको वाणी में मधुरता बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

Sagittarius Nov 22 to Dec 21
धनु- आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। इससे जुड़े किसी कोर्ट केस में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने किसी पार्टनर से किसी बात को लेकर आपका वाद-विवाद हो सकता है, जिससे आप तनाव में रहेंगे। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों की खरीदारी पर भी आपका काफी धन खर्च होगा। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

Capricorn Dec 22 to Jan 19
मकर- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में बदलाव किए हैं तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो अचानक उसमें खराबी आ जाने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं, जहां से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें।

Aquarius Jan 20 to Feb 18
कुंभ- आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप इधर-उधर भागेंगे और थोड़े चिंतित रहेंगे। आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी, जिससे आपका बजट भी डगमगा सकता है। जो लोग किसी प्रॉपर्टी की डील करने जा रहे हैं, उन्हें इस पर बहुत ही सोच समझकर हस्ताक्षर करने होंगे। आज आपको अपने किसी दोस्त को बिना सोचे-समझे हां कहने से बचना होगा। आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है।

Pisces Feb 19 to Mar 20
मीन- व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी भरा रहने वाला है, क्योंकि उनके लंबे समय से अटके हुए कुछ सौदे पूरे हो सकते हैं। नई योजनाएं अच्छा लाभ देंगी। शाम को आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। माता-पिता से अपनी कोई परेशानी साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलती दिख रही है।