Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | सेलिब्रिटीज

Avanish Pandey: गांव की मिट्टी से निकलकर बॉलीवुड में आजमाया हाथ, बड़े-बड़े सितारों के साथ पर्दे पर दिखाया कमाल

Know more about the Avanish Pandey: मामला लीगल है में नोटरी वीरेंद्र माधव, लुटेरे में रौनक प्रधान और मै अटल हूं में प्रेम बिहारी वाजपेई के दमदार किरदार से लोगो को प्रभावित करने वाले अवनीश पांडे ने अपने मनोरंजन सफर से जुड़ी कई खास जानकारियों पर से पर्दा उठाया है।

Author: विशाल दुबे
01 Apr,2024 11:34:31
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Avanish Pandey: गांव की मिट्टी से निकलकर बॉलीवुड में आजमाया हाथ, बड़े-बड़े सितारों के साथ पर्दे पर दिखाया कमाल

Know more about the Avanish Pandey: मनोरंजन उद्योग के प्रतिभाशाली अभिनेता अवनीश पांडे (Avanish Pandey) ने दर्शको को कई दफा अपने दमदार अभिनय का स्वाद चखाया है, जिससे दर्शको के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। गौरतलब है, कि प्रतिभाशाली अभिनेता को मामला लीगल है में नोटरी वीरेंद्र माधव, लुटेरे में रौनक प्रधान और मै अटल हूं में प्रेम बिहारी वाजपेई के दमदार किरदार से प्रसिद्धि मिली। अभिनेता ने अमिताभ बच्चन, पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और जॉन अब्राहम समेत कई दिग्गज सितारों के साथ पर्दा साझा किया है। इसके अलावा अभिनेता की टोकरी में मिर्ज़ापुर 3, तेहरान और अमिताभ बच्चन अभिनीत अनाम फिल्म शामिल है।हालांकि, इस बार अभिनेता ने अपने मनोरंजन सफर से जुड़ी कई खास जानकारियों पर से पर्दा उठाया है।

Avanish Pandey: गांव की मिट्टी से निकलकर बॉलीवुड में आजमाया हाथ, बड़े-बड़े सितारों के साथ पर्दे पर दिखाया कमाल 44110

1. आपको किस बॉलीवुड स्टार के साथ काम करने में सबसे ज्यादा मजा आया?

कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम करने का मौका मिला, हर किसी की एक अलग छवि है, चाहे वह महानायक अमिताभ बच्चन साब हों, जॉन अब्राहम हों, अभिषेक बच्चन हों, रजत कपूर हों, पंकज त्रिपाठी हों या बॉलीवुड के कई अन्य कलाकार हों। मैंने बहुत सारे दमदार सितारों के साथ काम किया है। लेकिन आजकल जमीन से जुड़ा होने का दिखावा करना और हकीकत में जमीन से जुड़े होने में बहुत अंतर है, इसलिए सबसे ज्यादा मजा बच्चन साब के साथ आया। मेरी 3 दिन की शूटिंग थी, उस दिन मेरा उनके साथ एक सीन था। उस दिन मेरा सीन उनके साथ था उन्होंने मुझसे पूछा आप इलाहाबाद से है , फिर मैंने कुछ पुराने रोचक किस्से उनको बताए जो उन्हें नहीं मालूम थे , वे बहुत खुश हुए ।

2. आपके लिए अब तक का सबसे कठिन किरदार कौन-सा था?

मैं घूमने का शौकीन हूं! मुझे नए लोगों से मिलना, नए जगह का एक्सप्लोर करना पसंद है। इस वजह से मेरे पास तरह-तरह के किरदारों का खजाना है। अब तक जितना भी मौका मिला सभी किरदार कहीं न कहीं मेरे पिछले जीवन से जुड़े हुए मिले बहुत दिक्कत नही हुई ।

3. ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बनकर आपको कैसा लगा?

जब एक सामान्य संघर्षशील अभिनेता बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाता है, तो वह अपने आप ही सबका चहेता बन जाता है और खासकर जो लोग आपके सामने रहे हैं और आपके बीच से ही निकले हैं, आपके साथ हैं तो और भी अच्छा लगता है। पंकज जी के साथ काम करने का एक अलग आनंद था , दिल्ली मंडी हाउस में उन्होंने अच्छा समय दिया था। उस दौरान मै एनएसडी में सिलेक्शन के लिए स्ट्रगल कर रहा था और मैं नहीं हो पाया। बाद में, मैंने काफी सालों तक वहीं थिएटर किया और मुंबई आ गया , सफर जारी है।

4. बड़े पर्दे पर किसके साथ काम करने की इच्छा है?

इरफान खान साब के साथ काम करने की इच्छा हमेशा से थी, लेकिन ये ख्वाब अधूरा रह गया। हालांकि, नसीरुद्दीन शाह सर के साथ काम करने की इच्छा मेरी जल्दी पूरी होगी ।

5. आप अपना प्रेरणास्रोत किसे मानते है?

मेरे प्रेरणास्रोत हमेशा से वो सभी स्ट्रग्लिंग अभिनेता रहे है, जो छोटे-छोटे कस्बों से गांव से निकल कर आते हैं और अभिनेता के तौर पर पहचान प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन स्ट्रगल करते है। हर साल इस लिस्ट में से कुछ लोग पहचान बना लेते है और कुछ नए नाम जुड़ जाते है।

6. कोई फिल्म जिसे आप करना चाहते थे, मगर वह फिल्म किसी और के हाथ लग गई?

हम रजत कपूर साहब के साथ केप टाउन में हॉट स्टार की वेब सीरीज लुटेरे की शूटिंग कर रहे थे। वह अपनी एक नई फिल्म पर काम कर रहे थे जिसे वह खुद प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने वाले थे। उन्होंने लुटेरे में फिल्माए जा रहे मेरे कुछ सीन देखे थे और उन्होंने मुझे अपनी आने वाली फिल्म में एक रोल ऑफर किया था, जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। वह बहुत बड़ी बात थी। लेकिन, मैं ऐसा नहीं कर सका, इसी दौरान केप टाउन में कोरोना का नया ओमीक्रॉन वैरिएंट आ गया था, जिसके कारण सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हो गईं और वह भूमिका मेरे हाथ से चली गई, रजत सर पहले ही केप टाउन से आ चुके थे।

7. असल जिंदगी से जुड़ा कोई फिल्मी किरदार?

वेब सीरीज “बेसमेंट कंपनी ” में मैने पंकज पांडे का कैरक्टर प्ले किया है, जो की एक ऑफिस कॉमेडी की स्टोरी है। पंकज पांडे का किरदार मेरी असल जिंदगी से काफी मेल खाता है, क्योंकि इंजीनियरिंग करने के बाद मैंने कुछ समय तक कॉरपोरेट में भी काम किया और वहां मेरा रोल बिल्कुल “बेसमेंट कंपनी” में पंकज पांडे जैसा ही था।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

अवनीश पांडेजॉन अब्राहमरवि किशन

Comment Box

Also Read

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का ट्रेलर आ गया है! एक ज़बरदस्त और रोमांचक सफ़र के लिए तैयार हो जाइए।
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का ट्रेलर आ गया है! एक ज़बरदस्त और रोमांचक सफ़र के लिए तैयार हो जाइए।
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 140 करोड़ नेट के करीब
कॉमेडी कार्निवल शुरू! धमाल 4 की शूटिंग पूरी, ईद पर रिलीज़ सेट
कॉमेडी कार्निवल शुरू! धमाल 4 की शूटिंग पूरी, ईद पर रिलीज़ सेट
सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 33: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने भारत में 47 करोड़ का आंकड़ा पार किया
सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 33: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने भारत में 47 करोड़ का आंकड़ा पार किया

Also Read

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म | न्यूज़

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगा...

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा।
फिल्म | न्यूज़

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मा...

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
फिल्म | न्यूज़

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म न...

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर का ज़िक्र क्यों हो रहा है?
फिल्म | न्यूज़

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फिल्म की कमाई में 31वें दिन ज़बरदस्त उछाल, नेट कलेक्शन ₹122 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फिल्म की कमाई में 31वें...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज़बरदस्त कमाई की, 3 दिनों में ₹100 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज...

'धूम 3' के एक्टर सिद्धार्थ निगम ने अपनी गर्लफ्रेंड रिया ठक्कर से मिलवाया, कहा-
फिल्म | न्यूज़

'धूम 3' के एक्टर सिद्धार्थ निगम ने अपनी गर्लफ्रेंड रिया ठक्कर से मिलवा...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: निविन पॉली की फ़िल्म 110 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: निविन पॉली की फ़िल्म...

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म की ज़बरदस्त शुरुआत
फिल्म | न्यूज़

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म क...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.