बेबी प्लानिंग में जुट गई है भोजपुरी क्विन मोनालिसा, जाने पुरी हकीकत

Know more about Monalisa: मोनालिसा के नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
Bhojpuri Queen Monalisa is busy in baby planning, know the truth 9148

Know more about Monalisa: भोजपुरी सिनेमा की हसीन अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) ने अपने शानदार प्रदर्शन द्वारा सभी को खूब मनोरंजित किया है। डीवा को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। डीवा लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में बतौर प्रतियोगी के रूप में शामिल हुईं थीं। जहां से वह ट्रॉफी तो जीत नहीं पाई किंतु, वह हमसफ़र जीतने में कामयाब रही। बता दें, मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में बिग बॉस 10 के प्रतियोगी और अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ रचाया था। अब मिडिया रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी अनुसार, अभिनेत्री अपनी फैमिली प्लानिंग करने में जुट गई है।

एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बेबी प्लानिंग पर बात करते हुए कहा था, कि “हां, मैं और विक्रांत फैमिली शुरू करना चाहते हैं। मैं ब्रेक नहीं ले रही हूं, हम बस परिवार वाले रास्ते पर चलना चाहते हैं और कोशिश कर रहे हैं। हालांकि हम इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करते क्योंकि ये चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। जब भी यह होगा तो हमारे लिए यह एक सरप्राइज होगा और हमने सब कुछ भगवान और किस्मत पर छोड़ दिया है।”

गौरतलब हैं, कि वर्तमान समय में अभिनेत्री कलर्स चैनल के बेकाबू में अपने दमदार अभिनय द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत कर रही है। इसके अलावा डीवा ने कई भोजपुरी फिल्म में भी अपने अभिनय का जादू चलाया हैं।

स्तोत्र: हिंदुस्तान टाइम्स

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।