सिंपल कुर्ती में शहनाज़ गिल ने दिखाया कातिलाना अंदाज

Shehnaz Gill’s Simple Kurti Look: सिंपल कुर्ती में शहनाज़ गिल ने दिखाया कातिलाना अंदाज।
सिंपल कुर्ती में शहनाज़ गिल ने दिखाया कातिलाना अंदाज 43842

Shehnaz Gill’s Simple Kurti Look: मनोरंजन उद्योग की हसीन अभिनेत्री शहनाज़ गिल बॉलीवुड और टीवी जगत की सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व में से एक है। डीवा इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं और काफी लंबे समय से जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं। अभिनेत्री अपने नटखट अंदाज और स्टाइलिश अदाओं के चलते जनता के दिलो में राज कर रही है। अभिनेत्री ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक शानदार फोटो सीरीज शेयर किया है, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही है। डीवा ने अपने ग्लैमर में सिंपल कुर्ती लुक को जोड़ा है, जो उनके आकर्षण में चार चांद लगा रहा है। अभिनेत्री दिन-ब-दिन यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटी हुई है और अपने सबसे फिट लुक से हमें कायल कर चुकी है।

शहनाज़ गिल का सिंपल कुर्ती लुक

शहनाज़ गिल ने अपने करोड़ों फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल की मदद से फैंस पर अपने हुस्न का जादू चलाया है। डीवा ने इस बार अपने हुस्न में, नेवी ब्लू रंग की कुर्ती को शामिल किया है। इसके साथ उन्होंने पर्पल दुप्पटे को सजाया है, जिससे उनकी खूबसूरती में बढ़ोतरी हुई है। जबकि कढ़ाई दार पजामा ने उनके लुक में चार चांद लगाया है। वहीं बात करे, अगर उनके मेकअप की तो, डीवा ने लाइट मेकअप और नशीली आंखों में काजल से सभी की नींदें हराम की है। कई सारे कातिलाना पोज़ो में तस्वीरें खींचवाने के बाद डीवा ने सभी को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है और वह इसमें सफल हुई है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।