बेटी मालती मैरी के साथ खेत में मौज-मस्ती करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा को शादी की दी ढेरों शुभकामनाएं

Know more about the Priyanka Chopra & Parineeti Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मस्ती भरे पलों का आनंद लेती नजर आ रही हैं और साथ में वह अपनी बहन परिणीति चोपड़ा को उनकी शादी की शुभकामनाएं देती हुई भी नजर आई हैं।
बेटी मालती मैरी के साथ खेत में मौज-मस्ती करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा को शादी की दी ढेरों शुभकामनाएं 29766

Know more about the Priyanka Chopra & Parineeti Chopra: मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत बहने और अभिनेत्रियां परिणिति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) हैं, जो इन दिनों सुर्खियों में छाईं हुईं है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में मस्ती भरे पलों का आनंद लेने में व्यस्त है और वही दूसरी ओर भारत में परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की दुल्हन बनने के लिए बिल्कुल तैयार है। हालांकि, देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मस्ती भरे पलों को साझा करते हुए अपनी छोटी बहन को उसकी शादी के दिन खुश रहने की कामना की है।

बेटी मालती मैरी के साथ प्रियंका चोपड़ा का मस्ती भरा पल

बीते शनिवार की सुबह, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैमिली फार्म के मौज-मस्ती के पलों को सार्वजनिक करने का फैसला किया। वीडियो में देखा जा सकता हैं, कि अभिनेत्री ने सर पर टोपी के साथ सफेद शर्ट और बेज रंग की पैंट को स्टाइल किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने पीठ पर बकरी के बच्चे को बिठाते हुए, उसे पत्ते खिलाने में मदद की। अभिनेत्री ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “हमारे पसंदीदा अंकल @franklinjonas के साथ प्यारे @kfar_saba_urban_farm पर कृषि जीवन
बहुत विचित्र और मजेदार. धन्यवाद मिस लिमोरे,।” एक नजर नीचे डालें-

इन सबके अलावा प्रियंका ने अपने 90 लाख फोलोअर्स वाले इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति की एक पुरानी तस्वीर को बजा करते हुए उन्हें शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ने लिखा, “मुझे आशा है कि आप अपने बड़े दिन पर इसी तरह खुश और संतुष्ट होंगी। एक.. हमेशा आपके लिए ढेर सारा प्यार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा।” एक नजर नीचे डालें-

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी

आपको बता दें, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा रविवार यानी 24 सितंबर 2023 को सात फेरे लेंगे। इस शादी समारोह को उदयपुर के भव्य लीला पैलेस में आयोजित किया गया है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।