Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Bade Miyan Chote Miyan Review: कॉमेडी और एक्शन का डबल डोज, अक्षय-टाइगर की जोड़ी ने खूब लूटी तारीफें

Bade Miyan Chote Miyan Review: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत बड़े मियां छोटे मियां की समीक्षा पढ़िए।

Author: विशाल दुबे
11 Apr,2024 13:14:26
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Bade Miyan Chote Miyan Review: कॉमेडी और एक्शन का डबल डोज, अक्षय-टाइगर की जोड़ी ने खूब लूटी तारीफें

Bade Miyan Chote Miyan Review: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff ) अभिनीत बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में हाजिरी लगा दी है। इस फिल्म का 1998 में आईं इसी नाम की फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, अक्षय और टाइगर को अपने नए मिशन का नाम अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म से मिलता है। फिल्म में बड़े का नाम फिरोज उर्फ फ्रेडी है और छोटे का राकेश उर्फ रॉकी है। इसके अलावा भी इनका एक तीसरा दोस्त है, जिसका नाम कबीर है। लेकिन वह बाद में उनका दुश्मन बन जाता है। अब अगर बात करे, पर्दे पर चल रही फिल्म के बारे में, तो फिल्म में काफी एक्शन का डोज है, जिसे दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जा रहा था। इस फिल्म में कई शानदार कलाकार है, जिन्होंने बेहतरीन ढंग से दर्शको को लुभाने की कोशिश की है। फिल्म कहीं-कहीं मनोरंजन के पटरी से उतरी हुई नजर आईं, मगर जल्दी लेखन विभाग ने अपनी गलती सुधार ली है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत हथियारों के एक सौदागर द्वारा भारतीय सेना के एक गोपनीय ‘पैकेज’ को लूटने से शुरू होती हैं, जिसमें देश को सुरक्षित करने वाली एडवांस कवच है। अब सेना में मौजूद उच्च आधिकारी (रोनित रॉय) इस कवच को पुनः प्राप्त करने का कार्य फ्रेडी और रॉकी को दिया गया है, जो बिगड़ैल सैनिक हैं और उनके बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है। फिल्म की कहानी अतीत से वर्तमान और वर्तमान से अतीत में चलती है, जिस दौरान कई बड़े सच सामने आते हैं और जल्द ही सभी को पता चलता है कि कबीर अपने सबसे अच्छे दोस्तों का दुश्मन क्यों बन गया है। इस दोस्ती- दुश्मनी के बीच दर्शको को कई हंसाने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं, जिसका सभी खूब लुफ्त उठाते हैं।

कलाकारों का प्रदर्शन

अक्षय कुमार ने बेहद निराला प्रदर्शन किया है, जिससे फिल्म में नई परत जुड़ी है। वहीं टाइगर श्रॉफ ने भी बेहद कमाल का काम किया है और दर्शको को लोट-पोट करने की कोशिश की है। इस फिल्म में टाइगर ने खूब मेहनत की है, जो उनके किरदार में झलकता नजर आता है। इसके अलावा कुछ पलों के लिए सोनाक्षी सिन्हा भी स्क्रीन पर आती हैं, लेकिन इमोशनल सीन के दौरान वह दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब नजर आती हैं।

मानुषी पर भारी पड़ी अलाया

मानुषी छिल्लर ने दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की खूब कोशिश की, मगर वह इसमें सफल नहीं रही। उनका किरदार बेहद प्यारा है, मगर कहीं-न-कहीं वह इसमें कमजोर नज़र आईं। वहीं दूसरी ओर बातूनी साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी लिए अलाया दर्शको के चेहरे पर मुस्कान लाती है और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती है।

शानदार डायरेक्शन

‘टाइगर जिंदा है’ और ‘सुल्तान’ जैसी बड़ी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके अली अब्बास जफर पांच साल बाद एक और हिट की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहा है। फिल्म में नजर आ रहे हैं, दृश्यों और शूटिंग लोकेशन ने फिल्म में जान फूंकी है। कूल मिलाकर अली अब्बास जफर ने पूरी तरह से इस फिल्म को देखने लायक बनाया है, जिसका सबूत पर्दे पर नजर आता है।

रेटिंग

सुबह-सुबह एक नई फिल्म को देखकर ऐसा लगा, कि काफी समय बाद कुछ तड़केदार देखने को मिला है। अब रही बात रेटिंग की, तो इस फिल्म को मैं दूंगा 3.5 स्टार। ऐसे ही रिव्यू पढ़ने के लिए बने रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

अक्षय कुमारटाइगर श्रॉफबड़े मियां छोटे मियां

Comment Box

Also Read

भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27: अक्षय कुमार स्टारर ने दुनिया भर में 245 करोड़ का आंकड़ा पार किया
भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27: अक्षय कुमार स्टारर ने दुनिया भर में 245 करोड़ का आंकड़ा पार किया
भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 26: अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई जारी, कमाए 1.70 करोड़
भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 26: अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई जारी, कमाए 1.70 करोड़
भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: अक्षय कुमार की फिल्म ने तीसरे सोमवार को अच्छा प्रदर्शन किया, कमाए 1.75 करोड़
भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: अक्षय कुमार की फिल्म ने तीसरे सोमवार को अच्छा प्रदर्शन किया, कमाए 1.75 करोड़
अक्षय कुमार की बेटी नितारा ने ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत की, महाराष्ट्र साइबर गिरफ्तारी का आरोप
अक्षय कुमार की बेटी नितारा ने ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत की, महाराष्ट्र साइबर गिरफ्तारी का आरोप

Also Read

पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 35 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म...

चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: अनन्या पांडे-लक्ष्य का रोमांस अच्छी शुरुआत, कमाए 3.31 करोड़
फिल्म | न्यूज़

चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: अनन्या पांडे-लक्ष्य का रोमांस...

है जवानी तो इश्क होना है ट्रेलर: वरुण, मृणाल और पूजा स्टारर रॉम-कॉम हल्के-फुल्के और आनंददायक ड्रामा का वादा करता है
फिल्म | न्यूज़

है जवानी तो इश्क होना है ट्रेलर: वरुण, मृणाल और पूजा स्टारर रॉम-कॉम हल...

मलयालम संस्करण के लिए मिश्रित प्रतिक्रिया के बीच प्रकाश राज के प्रमुख अपडेट के बाद प्रशंसकों को हिंदी दृश्यम 3 से उम्मीदें हैं
फिल्म | न्यूज़

मलयालम संस्करण के लिए मिश्रित प्रतिक्रिया के बीच प्रकाश राज के प्रमुख...

कौन हैं हेमंत मोदी? अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ काम करने के दौरान 12 साल तक भागने के बाद बॉलीवुड अभिनेता गिरफ्तार
फिल्म | न्यूज़

कौन हैं हेमंत मोदी? अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ काम करने के दौरान...

संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने बताया कि उन्होंने थेरेपिस्ट बनना क्यों चुना
फिल्म | न्यूज़

संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने बताया कि उन्होंने थेरेपिस्ट बनना क्य...

'मैंने कभी किसी से उनका नंबर नहीं पूछा': राजीव खंडेलवाल ने पत्नी के साथ प्यारी प्रेम कहानी साझा की
फिल्म | न्यूज़

'मैंने कभी किसी से उनका नंबर नहीं पूछा': राजीव खंडेलवाल ने पत्नी के सा...

कानूनी परेशानी के बीच, धुरंधर का 'अनकट' संस्करण कल नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर आने वाला है
फिल्म | न्यूज़

कानूनी परेशानी के बीच, धुरंधर का 'अनकट' संस्करण कल नेटफ्लिक्स और जियोह...

पति पत्नी और वो दो का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, छठे दिन कमाए 3.16 करोड़
फिल्म | न्यूज़

पति पत्नी और वो दो का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, छठे दिन कमाए 3.16 करोड...

कैसी ये यारियां के क्रिस्नन बैरेटो में पति नाथन करमचंडी के साथ बेबी गर्ल का स्वागत: उसका सुंदर नाम देखें
फिल्म | न्यूज़

कैसी ये यारियां के क्रिस्नन बैरेटो में पति नाथन करमचंडी के साथ बेबी गर...

ये रिश्ता क्या कहलाता है लिखित अपडेट 19 मई 2026: कावेरी की चाल से मचा हंगामा—क्या अरमान और अभिरा आखिरकार एक हो पाएंगे?
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है लिखित अपडेट 19 मई 2026: कावेरी की चाल से मचा...

मैं वापस आऊंगा ट्रेलर: दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शारवरी प्यार और चाहत की एक भावनात्मक कहानी को जीवंत करते हैं
फिल्म | न्यूज़

मैं वापस आऊंगा ट्रेलर: दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शारवरी प्यार और च...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.