Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Jawan Movie Review: नयनतारा- शाहरुख खान की जोड़ी ने सिनेमाघरों में किया रॉक

Jawan Movie Review: पढ़िए शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' की समीक्षा।

Author: विशाल दुबे
07 Sep,2023 12:14:54
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Jawan Movie Review: नयनतारा- शाहरुख खान की जोड़ी ने सिनेमाघरों में किया रॉक

Jawan Movie Review: एटली के निर्देश में बनी फिल्म ‘जवान‘ (Jawan) ने सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की हैं। फिल्म में शाहरुख खान (Sharukh Khan) के साथ-साथ प्रमुख किरदार में नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) शामिल हैं, जो अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को लुभाने में सफल नजर आए। फिल्म की हर कड़ी एक-दूसरे से मेल खाती हैं, जिसमें नयनतारा अविवाहित ऑफिसर के किरदार में घुली हुई नजर आती है। फिल्म की कहानी सरकारी अस्पताल में हुए घोटालों के इर्द-गिर्द से शुरू होती हैं, जहां 60 बच्चों की जान हेल्थ मिनिस्टर (स्वास्थ मंत्री) की लापरवाही के चलते चली जाती हैं। फिल्म में कई अलग-अलग कहानियां हैं, जिनकी कड़ी आखिर में आकर विक्रम राठौड़ पर रूकती है। हर बार की तरह इस बार भी शाहरुख खान (विक्रम राठौड़) ने अपने किरदार के साथ पुरी इमानदारी की है और बेहद खूबसूरती से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

नर्मदा (नयनतारा) ने दर्शकों को अपनी खुबसूरती और एक्शन दोनों से लुभाया है। फिल्म के सभी कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म के निर्देशक एटली ने इस फिल्म द्वारा सभी को अपनी प्रतिभा का सबुत दिया है। फिल्म के सभी पात्रों ने कहीं न कहीं दर्शकों की सांसें तेज करने की कोशिश की, जिसकी सबसे बड़ी वजह फिल्म में मौजूद संस्पेंश है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे संस्पेंश से पर्दा उठता जाता है।

नर्मदा एक साज़िश रचती है और खुद को उस जेल में कैदी के रूप सजा काटती हैं, जहां विक्रम के सभी सदस्यों की टोली कैद है। हालांकि, जल्दी ही सारी सच्चाई सामने आती हैं, कि आजाद (शाहरुख खान) असलियत में भी आजाद है और विक्रम राठौड़ उसके पिता है। काली (विजय सेतुपति) ने एक साज़िश के चलते विक्रम राठौड़ का पुरा परिवार तबाह कर दिया था, जिसके बाद कहानी में नया मोड़ देखने को मिलता है। आखिर में, सबसे दिलचस्पी तब आतीं हैं, जब दर्शकों को पता चलता हैं, कि विक्रम राठौड़ जिंदा है और वह अपनी याददाश्त खोने के बाद भी जंग में लड़ाई लड़ सकता है। फिल्म में सबसे शानदार अभिनय माधव नायक (संजय दत्त) का हैं, जो‌ एक शानदार अफसर के किरदार में नजर आते हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में विक्रम राठौड़ की पत्नी और आजाद की मां का किरदार बखूबी निभाया है। इसके अलावा सूनील ग्रोवर ने भी दमदार अभिनय किया है। कुल मिलाकर फिल्म सभी को लुभाने में सफल है और आखिर में जनता को अपना सही प्रतिनिधि चुनने का ज्ञान सौंपती है।

जवान’ एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। फिल्म दर्शकों को लुभाने के लिए 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। जवान को मनोरंजन न्यूज़ द्वारा 4 स्टार से नवाजा जाता हैं।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

जवाननयनताराशाहरुख खान

Comment Box

Also Read

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय
इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय
क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।
‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 41.7% की बढ़ोतरी, ₹8.50 करोड़ नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: अजय देवगन की फिल्म की...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की कमाई गिरकर सिर्फ़ ₹35 लाख नेट रह गई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 72.2% की गिरावट, नेट कलेक्शन ₹315 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: अजय देवगन की फिल्म की...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.