Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Merry Christmas: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी Katrina Kaif और Vijay Sethupathi की मेरी क्रिसमस?

Katrina Kaif and Vijay Sethupathi Starrer Merry Christmas Review In Hindi: कटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत मेरी क्रिसमस की रिव्यू पढ़िए।

Author: विशाल दुबे
14 Jan,2024 10:05:38
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Merry Christmas: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी Katrina Kaif और Vijay Sethupathi की मेरी क्रिसमस?

Katrina Kaif and Vijay Sethupathi Starrer Merry Christmas Review In Hindi: रमेश तौरानी, जया तौरानी, संजय राउत्रे और केवल गर्ग द्वारा निर्मित मेरी क्रिसमस को करीब 60 करोड़ रुपए की बजट से बनाया गया है। फिल्म में, लीड रोल में हमें विजय सेतुपति और कटरीना कैफ नजर आते हैं, जिन्होंने पहली बार एक साथ काम किया है। मगर, अब कई लोगो का सवाल यह है, कि साल की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा पाएगी या कहीं गुम हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं, मेरे साथ फिल्म मेरी क्रिसमस का रिव्यू।

बीते शुक्रवार को श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ‘मेरी क्रिसमस’ को सिनेमाघरों में जगह मिली। फिल्म की शुरुआत बेहद ठंडी नजर आई। इसके अलावा कहानी बेहद खीचीं लगती हैं, जिसे दर्शक समझने की खूब कोशिश करते हैं। कहानी मर्डर मिस्ट्री के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे ढूंढने में मुझे करीब 1.5 घंटे से ज्यादा का समय चला गया। फिल्म की शुरुआत किसी को भी बोर कर सकती है। हा! मगर इंटर्वल के थोड़ा पहले कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती हैं, जिसे देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता नजर आती है। फिल्म, भले ही एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द गिर्द घूमती है, मगर मुझे यह फिल्म अधूरी प्रेम कहानी लगती हैं, जहां केवल कुछ पलों में दोस्ती होती है और फिर बात डेट करने तक पहुंच जाती है। कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है, वैसे- वैसे दर्शक कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की हिंदी को पकड़ने की कोशिश करते हैं। हैरान करने वाली बात यह है, कि पूरी फिल्म एक रात के भरोसे है, जो इतनी लंबी है, कि खत्म ही नहीं होती है।

अब अगर बात करे, फिल्म के किरदारों की तो, सितारे एक कमजोर कहानी के लिए अपनी ईमानदारी को तख्ते पर रखते हैं और अपने किरदार में जान डालते है। मेरे हिसाब से फिल्म की कहानी में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इसके अलावा फिल्म में कई शानदार कलाकारों की टोली है, जिनका किरदार आप सभी लोगो को खूब पसंद आएगा। खास बात यह है, कि फिल्म में राधिका आप्टे भी नजर आती हैं, लेकिन उनकी झलक दर्शकों को काफी कम समय के लिए देखने को मिलती है।

जैसा कि आप सभी लोगो को पता है, कि फिल्म ने पहले दिन बेहद छोटे कमाई के साथ शुरुआत की है, मगर अब देखना यह दिलचस्प होगा, कि फिल्म आगे कितना कमाती है।

खैर, देवियों और सज्जनों, आप सभी को क्या लगता है? फिल्म कितना कमा पाएगी? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

कटरीना कैफविजय सेतुपति

Comment Box

Also Read

विजय सेतुपति पर शोषण के आरोप: नेटिजन का दावा, वर्षों के दुर्व्यवहार के बाद अब पीड़िता पुनर्वास में है
विजय सेतुपति पर शोषण के आरोप: नेटिजन का दावा, वर्षों के दुर्व्यवहार के बाद अब पीड़िता पुनर्वास में है
रामायण की पूरी कास्ट का खुलासा: रणबीर कपूर और यश से लेकर अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल और अन्य तक
रामायण की पूरी कास्ट का खुलासा: रणबीर कपूर और यश से लेकर अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल और अन्य तक
Merry Christmas Review: कमजोर कहानी की कश्ती पर सवार हुए Katrina Kaif और Vijay Sethupathi
Merry Christmas Review: कमजोर कहानी की कश्ती पर सवार हुए Katrina Kaif और Vijay Sethupathi
काली साड़ी के साथ ग्लिटरी ब्लाउज में बिजलियां गिरा रही है कटरीना कैफ, देखे वीडियो
काली साड़ी के साथ ग्लिटरी ब्लाउज में बिजलियां गिरा रही है कटरीना कैफ, देखे वीडियो

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.