Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

OMG 2 Review: फिल्म ने पढ़ाया सेक्स एज्युकेशन का पाठ

OMG 2 Review: सेक्स एज्युकेशन पर जोर देती फिल्म ओमजी 2 की रिव्यू पढ़िए।

Author: विशाल दुबे
11 Aug,2023 12:55:32
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
OMG 2 Review: फिल्म ने पढ़ाया सेक्स एज्युकेशन का पाठ

OMG 2 Review: अमित राय ने अपने निर्देशन से एक शानदार पेशकश करते हुए भारत के सबसे बड़े मुद्दे को उजागर करने की कोशिश की है। यह मुद्दा ऐसा हैं, कि जिसे माता-पिता अपने बच्चों के सामने पेश करने या समझाने से झिझकते है। फिल्म की कहानी, उज्जैन के एक मध्यवर्गीय परिवार से शुरू होती हैं। घर का प्रमुख सदस्य एक बहुत बड़ा शिव भक्त है। इस शिव भक्त का नाम कांति शरण मुगदल (पंकज त्रिपाठी) हैं, जो फिल्म के लिए एक बहुत बड़ा खम्भा है। कहानी की शुरुआत, कांति के बेटे विवेक के वायरल वीडियो से होती हैं, जिसमें वह स्कूल के टॉयलेट में हस्तमैथुन करते हुए नजर आता है। स्कूल के चेयरमैन (अरूण गोविल) विवेक को स्कूल से निकालने का फैसला करते हैं। इस वीडियो से कांति और समाज दोनों ही विवेक को दोषी समझते हैं। विवेक समाज की आलोचनाओं से परेशान होकर खुद को खत्म करने का फैसला करता है।

हालांकि, भगवान शिव के एक अवतार के रूप में अक्षय कुमार की एंट्री होती हैं, जो उन्हें राह दिखाने में मदद करते है।जल्दी ही कांति को समाज की सबसे बड़ी परेशानी के बारे में पता चलती है और वह इस बड़े को मुद्दे को कोर्ट में घसीटता है। कांति कोर्ट में स्कूल के खिलाफ जरूरी ज्ञान को न समझाने के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग करता है। उसकी इच्छा हैं, कि स्कूल गलती स्वीकार कर विवेक को दोबारा स्कूल में स्थान दें। कोर्ट में, कांति के सामने वकील के रूप में कामिनी महेश्वरी (यामी गौतम) होती हैं, जो एक होनहार वकील के साथ स्कूल के चेयरमैन की बहू भी है।

कांति लगातार कोर्ट में हजारों साल पुराने किताबों और चित्र को पेश करता हैं, जिसमें काम (सेक्स एज्युकेशन) के बारे में चर्चा की गई है। वह उदाहरण के तौर पर कामासूत्र और अजंता गुफा की तस्वीरें पेश करता हैं, जिसमें काम की वर्णन की गई है। फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार बेहद अलग है और वह फिल्म में क्षण-क्षण भर के लिए नजर आते है। खास बात यह हैं, कि फिल्म में अक्षय ने गदर फिल्म के ‘उड़ जा काले कावा’ गाने की धुन में घुले हुए नजर आते है।

फिल्म पुरी तरह से पंकज त्रिपाठी के कंधों पर सवार है। अभिनेता ने अपने किरदार को बखूबी निभाया और इस बड़े मुद्दे को लेकर समाज को आइना दिखाया। कामिनी बेहद चालाकी से कांति की बेटी और पत्नी से काम के बारे में सवाल करती है। इसके अलावा कामिनी कोर्ट में एक सेक्स वर्कर को पेश करती हैं, जिससे कोर्ट को यह समझने में आसानी होती हैं, कि सेक्स एज्युकेशन स्कूल में जरूरी है।

कांति कोर्ट को यह समझाने में सफल रहता हैं, कि समाज को इस ज्ञान को स्वीकार करना चाहिए और स्कूल में पढ़ाना चाहिए। कांति की आवाज देश भर की जनता सुनती है और उसके साथ इस मांग में शामिल होती है। फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ इस ज़रूरी मुद्दे को सार्वजनिक किया है। फिल्म को और अच्छे से समझने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों में हाजिर लगाए। मनोरंजन न्यूज़ इस फिल्म को 3½ स्टार देता है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

ओमजी 2

Comment Box

Also Read

OMG 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय कुमार की इस साल आखिरी रिलीज होगी मिशन रानीगंज
OMG 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय कुमार की इस साल आखिरी रिलीज होगी मिशन रानीगंज
गदर 2 की नहीं थम रही रफ्तार, ओमजी 2 भी हार नहीं मानने को तैयार
गदर 2 की नहीं थम रही रफ्तार, ओमजी 2 भी हार नहीं मानने को तैयार
ओमजी 2 अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा
ओमजी 2 अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा
गदर 2 ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, ओमजी 2 ने बटोरे 91 करोड़
गदर 2 ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, ओमजी 2 ने बटोरे 91 करोड़

Also Read

साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफ़वाहों पर चुप्पी तोड़ी, लंदन में CJP प्रोटेस्ट पर ध्यान देने को कहा
फिल्म | न्यूज़

साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफ़वाहों पर चुप्पी तोड़ी,...

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच, मनीष पॉल की बात
फिल्म | न्यूज़

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच, मनीष पॉल की बात "दिल्ली अब...

'वेलकम टू द जंगल' की सफलता पर अहमद खान ने कहा - मैं सभी कलाकारों, खासकर अक्षय कुमार का बहुत आभारी हूँ।
फिल्म | न्यूज़

'वेलकम टू द जंगल' की सफलता पर अहमद खान ने कहा - मैं सभी कलाकारों, खासक...

'द ओडिसी' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: मैट डेमन की फिल्म पहले सोमवार को भी मज़बूत रही, 70 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: मैट डेमन की फिल्म पहले सो...

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े समेत 'द इंडिया स्टोरी' की टीम ने एफडीए (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंडे से की मुलाकात
फिल्म | रिलीज

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े समेत 'द इंडिया स्टोरी' की टीम ने एफडीए (...

लॉर्ड्स क्रिकेट मैच में अर्जुन कपूर की वायरल फोटो से डेटिंग की अफवाहें उड़ीं—जानिए कौन हैं साहिबा बाली
फिल्म | न्यूज़

लॉर्ड्स क्रिकेट मैच में अर्जुन कपूर की वायरल फोटो से डेटिंग की अफवाहें...

सलमान खान ने अपनी सेहत को लेकर चल रही अफ़वाहों पर एक रहस्यमयी पोस्ट 'आपकी तबीयत कैसी है?' के ज़रिए चुप्पी तोड़ी है।
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान ने अपनी सेहत को लेकर चल रही अफ़वाहों पर एक रहस्यमयी पोस्ट 'आ...

रोमांटिक फ़िल्मों का आकर्षण कम हो गया था और राजेश खन्ना भी अमिताभ और धर्मेंद्र से पिछड़कर नंबर वन की अपनी जगह खो चुके थे: 'महबूबा' पर असीम सामंत।
फिल्म | न्यूज़

रोमांटिक फ़िल्मों का आकर्षण कम हो गया था और राजेश खन्ना भी अमिताभ और ध...

असल ज़िंदगी में मैं नेगेटिव किरदारों से खुद को नहीं जोड़ पाता, लेकिन यहीं पर एक्टिंग काम आती है: शान आर ग्रोवर
फिल्म | न्यूज़

असल ज़िंदगी में मैं नेगेटिव किरदारों से खुद को नहीं जोड़ पाता, लेकिन य...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्रिस्टोफर नोलन की एपिक फिल्म ने सिर्फ़ 3 दिनों में 61 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्रिस्टोफर नोलन की एपिक फिल्म ने सिर्फ़...

'मैं वापस आऊंगा' की सफलता पर शिबाशीष सरकार ने कहा - दर्शकों से सीधे मिलना हमारे लिए बहुत कुछ सीखने वाला अनुभव रहा।
फिल्म | न्यूज़

'मैं वापस आऊंगा' की सफलता पर शिबाशीष सरकार ने कहा - दर्शकों से सीधे मि...

'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
टेलीविजन | न्यूज़

'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.