Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

OMG 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय कुमार की इस साल आखिरी रिलीज होगी मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार की इस साल की आखिरी रिलीज होगी मिशन रानीगंज

Author: ManoranjanDesk
30 Sep,2023 18:14:54
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
OMG 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय कुमार की इस साल आखिरी रिलीज होगी मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार स्टारर मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू, जो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक टीनू देसाई के साथ उनके रीयूनियन का भी प्रतीक है, हर गुजरते दिन के साथ रफ्तार पकड़ रही है। ये फिल्म शुक्रवार, 6 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। साल 2023 में अक्षय की यह आखिरी रिलीज होगी, क्योंकि उन्होंने साल की शुरुआत सेल्फी से की थी और फिर हाल ही में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ओएमजी 2 रिलीज हुई है।

बता दें, ओएमजी 2 की रिलीज के बाद, दर्शकों ने फिल्म में भगवान शिव के गण के रूप में अक्षय के प्रदर्शन की सराहना करना शुरू कर दिया था और उनके स्क्रिप्ट सिलेक्शन च्वाइस की भी तारीफ की क्योंकि उन्होंने एक कंटेंट डॉमिनेटिंग फिल्म के साथ समाज को फिर से आइना दिखाया और बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से अधिक की कमाई की। अब अभिनेता साल की अपनी आखिरी फिल्म के साथ एक और प्रभावशाली सिनेमा पेश करने के लिए तैयार है, जो एक गुमनाम हीरो स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल की कहानी है।

यह जसवन्त सिंह गिल की लार्जर देन लाइफ कहानी और उनकी बहादुरी को बड़े पर्दे पर पेश करता है, और हाल ही में सामने आए फिल्म के ट्रेलर के अनुसार ये रेस्क्यू थ्रिलर देश भर के दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव का वादा करता है। फिल्म अपनी रिलीज के करीब होने है इसलिए सुर्खियों में भी है और ट्रेलर के अलावा गाने और टीजर ने भी लोगों को इम्प्रेस किया है। वहीं सिंह इज़ किंग, सिंह इज़ ब्लिंग, केसरी और अब मिशन रानीगंज में चौथी बार अपने पसंदीदा अभिनेता को टर्बन लुक में देखकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित ड्रामा की शैली पर अक्षय कुमार की पकड़ बेजोड़ है और उन्होंने एयरलिफ्ट, मिशन मंगल, गोल्ड और केसरी जैसी अपनी पिछली फिल्मों से इसे सफलतापूर्वक साबित किया है।

वैसे लेट सरदार जसवन्त सिंह गिल की बात करें, तो उन्होंने सबसे बड़े कोयला खदान मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया ता और 65 कोयला खनिकों को बचाने के लिए एक कैप्सूल बनाया। उनकी बहादुरी और वीरता के लिए उन्हें “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स” और “लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स” से भी सम्मानित किया गया। देश के हीरो ने 65 खनिकों को बचाने के लिए एक जुगाड़ लगाया और एक स्टील कैप्सूल बनाया और जसवन्त सिंह गिल द्वारा शुरू की गई इस कैप्सूल तकनीक को बाद में विदेशों ने भी अपनाया।

वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, ‘मिशन रानीगंज’ टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म का म्यूजिक जेजस्ट का है। एक ऐसा कोल माइन एक्सीडेंट जिसने देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया और जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम के अथक प्रयासों को दर्शाती यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

OMG 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय कुमार की इस साल आखिरी रिलीज होगी मिशन रानीगंज 30823

About The Author
ManoranjanDesk

अक्षय कुमारओमजी 2

Comment Box

Also Read

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
अमित राय ने कन्फर्म किया कि OMG 3 पर काम चल रहा है:
अमित राय ने कन्फर्म किया कि OMG 3 पर काम चल रहा है: "कहानी OMG 2 से बेहतर है"
'वेलकम टू द जंगल' की सफलता पर अहमद खान ने कहा - मैं सभी कलाकारों, खासकर अक्षय कुमार का बहुत आभारी हूँ।
'वेलकम टू द जंगल' की सफलता पर अहमद खान ने कहा - मैं सभी कलाकारों, खासकर अक्षय कुमार का बहुत आभारी हूँ।

Also Read

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
टेलीविजन | न्यूज़

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमाई में 9.1% की गिरावट, ₹1 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमा...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख कमाए
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई हुई
फिल्म | न्यूज़

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की बढ़ोतरी, ₹10 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने से बस ₹50 लाख पीछे
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ़ ₹50 लाख कमाए
Uncategorized |

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़...

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, कुल नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ...

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन में हैं
फिल्म | न्यूज़

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ₹5 करोड़ नेट के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.