Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

कर्ज में डूबने से लेकर ऑफीस बेचने तक: वाशु भगनानी ने फोड़ी अफवाहों की पोटली

वाशु भगनानी ने क़र्ज़ में डूबने और ऑफिस बेचने की अफवाहों का खंडन किया है।

Author: विशाल दुबे
25 Jun,2024 12:46:05
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
कर्ज में डूबने से लेकर ऑफीस बेचने तक: वाशु भगनानी ने फोड़ी अफवाहों की पोटली

पिछले कुछ दिनों से बड़े मियाँ छोटे मियाँ, मिशन रानीगंज और गणपत जैसी फ़िल्मों को बनाने वाली पूजा एंटरटेनमेंट सुर्खियो में छाई हुई है। सुर्ख़ियों की वजह कुछ अफवाहें है, जिसका खंडन अब खुद प्रोडक्शन हाउस के मालिक वाशु भगनानी ने कर दी है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि कुछ दिनों से अफवाहें उड़ रही थी, कि भगनानी परिवार क़र्ज़ तले दब चुका हैं, जिसके कारण उन्हें अपना ऑफिस तक बेचना पड़ रहा है। अफवाहों का सिलसिला यहीं तक नहीं ठहरा और रिपोर्ट में कहा गया, कि पूजा एंटरटेनमेंट के साथ सालो से काम कर रहे कर्मचारियों को बिना पगार दिए काम पर से भी निकाल दिया गया है।

लेकिन, अब बारी है इन अफवाहों को खत्म करने का, क्योंकि भगनानी ने ईटाइम्स के साथ बातचीत करते हुए बताया हैं, कि जिस बिल्डिंग को बेचने की बात की जा रही है उसे उन्होंने बेचा नहीं है। निर्माता का कहना है, कि उस बिल्डिंग को तोड़कर वहां फिर से नई बिल्डिंग बनाई जाएगी और उसमें अब आलीशान घर भी होंगे। यह एक ऐसी योजना थी जिसके बारे में वे 1.5 साल से सोच रहे थे। उन्होंने यह भी बताया, कि वे पुनर्विकास शुरू करने के लिए बड़े मियाँ छोटे मियाँ के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे थे।
और अब जब उनके ऑफिस की जगह का फिर से विकास किया जा रहा है, इसलिए उनकी टीम को उनके पुराने ऑफिस से काम करने का निर्देश दिया गया है। भगनानी का कहना है, कि उनका पुराना ऑफिस उनके लिए लकी भी है।

पूजा एंटरटेनमेंट के साथ सालो से काम कर रहे कर्मचारियों को बिना पगार दिए काम पर से निकालने की खबर को भी भगनानी ने बेबुनियाद बताया है और कहा, कि उनके साथ 10 साल से वही लोग काम कर रहे हैं और उन्होंने किसी को भी खुद से जाने के लिए नहीं कहा है।

इसके अलावा भगनानी का मानना है, कि वह 30 सालों से इस व्यवसाय में हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो दावा करता है कि उसे पैसे देने हैं, तो उन्हें आगे आकर पूजा एंटरटेनमेंट से बात करनी चाहिए।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

वाशु भगनानी

Comment Box

Also Read

पूजा एंटरटेनमेंट के साथ 'अवैतनिक बकाया' मुद्दे पर नेटफ्लिक्स ने IWMBuzz से कहा,
पूजा एंटरटेनमेंट के साथ 'अवैतनिक बकाया' मुद्दे पर नेटफ्लिक्स ने IWMBuzz से कहा, "ये दावे पूरी तरह से निराधार हैं"
अली अब्बास जफर की वाशु भगनानी के खिलाफ भुगतान न करने की शिकायत के बाद FWICE का कहना है, 'निर्माता को भुगतान करना होगा'
अली अब्बास जफर की वाशु भगनानी के खिलाफ भुगतान न करने की शिकायत के बाद FWICE का कहना है, 'निर्माता को भुगतान करना होगा'

Also Read

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहले 'कोका कोला' नाम से जानी जाने वाली) के सभी अधिकार उन्हीं के पास हैं।
फिल्म | न्यूज़

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहल...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फिल्म की कमाई गिरी, ₹1 करोड़ से कम नेट कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ₹200 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरा...

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, नेट कलेक्शन ₹324 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई म...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹70 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹7...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.