Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

अरबाज खान को दिए इंटरव्यू में हेलन ने किया बड़ा खुलासा

Helen’s Interview: अरबाज खान के साथ दिग्गज अभिनेत्री हेलन के इंटरव्यू के बारे में जानने के लिए पढ़ें।

Author: सुभाष के झा
20 Feb,2023 18:30:34
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
अरबाज खान को दिए इंटरव्यू में हेलन ने किया बड़ा खुलासा

Helen’s Interview: रोजमर्रा के बातों से दूर हट कर जब हम देखते हैं तो अरबाज खान के द इनविंसिबल्स सीरीज के एक इंटरव्यू में अपने जमाने की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली हेलेन ने कुछ खास खुलासे किए हैं।

हेलेन हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रहीं थी लेकिन अपने अतीत के बारे में बात करने में काफी प्रतिरोध दिखा रही थी। अरबाज ने उन्हे सहज महसूस कराने में कामयाब रहे। जिस वजह से वह काफी खुलकर बोलती नजर आईं। जहां उन्होंने अपने शुरुआती जीवन के बारे में बताया, की कैसे चीन द्वारा बमबारी के वजह से बर्मा में फैले राजनैतिक अस्थिरता के बीच उन्हें अपना सब कुछ छोड़कर भारत आना पड़ा।

भारत में आने के बाद उन्होंने 11 साल की उम्र में मणिपुरी नृत्य सीखा। और इस नृत्य कला में सबसे बेहतर बनी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा…

मुझे लगता है कि अरबाज को उनके डांस के बारे में उनसे और बात करनी चाहिए थी। उन्होंने फिल्म इंतेकाम में कैबरे आ जान-ए-जान के बारे में हल्की-फुल्की बातें की, जोकी क्रेजी हॉर्स नाइट क्लब में क्लब-फ्लोर के प्रदर्शन से प्रेरित था। या उन्होंने कोरियोग्राफर पीएल राज को सबसे मुश्किल टास्कमास्टर क्यों बताया।

विडंबना यह है कि हेलन के ज्यादातर गाने आशा भोंसले ने गाए हैं, लेकिन आ जान-ए-जान को दिवंगत लता जी ने गाया था।

उन्होंने तीसरी मंजिल फिल्म के गाने ओ हसीना जुल्फों वाली के बारे में बात की और बताया कि कैसे सम्मी कपूर उनके पसंदीदा डांस पार्टनर थे। लेकिन दूसरे डांस नंबर का क्या जैसे पिया अब तो आजा? इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।

हेलन ने अपने पहली फिल्म देव आनंद-नूतन की बारिश में एक डांसर के रूप में अपने अनुभव के बारे में बात की। हेलन ने कुकू का भी जिक्र किया। फिल्मों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया की कैसे हिंदी फिल्म में उनकी उपस्थिति में उन्हें आगे काम दिलाने में मदद की। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनसे पहले प्रसिद्धि कुकू का करियर उनके आते ही खत्म हो गया।

बातचीत का एक बड़ा हिस्सा, अहम, परिवारिक संबंध जैसे कि अरबाज खान के पिता सलीम खान से उनकी शादी। यह बात माननी पड़ेगी की अरबाज ने इसे काफी समझदारी से संभाला। उनके बीच कोई द्वंध नजर नहीं आया जब हेलन अरबाज के पिता सलीम खान से अपनी प्रेम संबंध हो के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह और सलीम खान मिले और उन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ। और उनकी वजह से अरबाज की मां को कितनी तकलीफ सहनी पड़ी होगी।

अरबाज ने हेलन के शंकाओं को बेहतरीन तरीके से संभाला। मुझे लगता है कि यह एक अनोखी किस्म का इंटरव्यू था जहाँ एक ही परिवार से जुड़े दो लोगो के बीच का संबंध इंटरव्यू के लिए बाधा बन सकता था उसे अरबाज के समझदारी मैं एक बेहतरीन बातचीत में बदल दिया। जहां 2 लोग बिना किसी पूर्वाग्रह के और बिना एक दूसरे को आंके खुले मन से बात कर रहे थे।

बातचीत का सबसे बेहतरीन मोड़ तब आया, जब हेली में अपने हाथ जोड़ कर अरबाज को और उनके पूरे परिवार का शुक्रिया अदा किया। कि उनके परिवार ने उन्हें एक सदस्य के रूप में अपनाया। और उन्हें भी खान बनने का मौका दिया।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं। और ऐसे ही खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

About The Author
सुभाष के झा

सुभाष के. झा पटना, बिहार से रिश्ता रखने वाले एक अनुभवी भारतीय फिल्म समीक्षक और पत्रकार हैं। वह वर्तमान में टीवी चैनलों जी न्यूज और न्यूज 18 इंडिया के अलावा प्रमुख दैनिक द टाइम्स ऑफ इंडिया, फ़र्स्टपोस्ट, डेक्कन क्रॉनिकल और डीएनए न्यूज़ के साथ फिल्म समीक्षक हैं।

अरबाज खानहेलन

Comment Box

Also Read

अरबाज खान और शुशुरा खान ने नवजात बेटी का नाम सिपारा रखने की घोषणा की
अरबाज खान और शुशुरा खान ने नवजात बेटी का नाम सिपारा रखने की घोषणा की
अरबाज खान 22 साल बाद फिर से पिता बनने जा रहे हैं
अरबाज खान 22 साल बाद फिर से पिता बनने जा रहे हैं
अरबाज खान ने शेयर की खूबसूरत फैमिली फोटो; गर्भावस्था की अफवाहें उड़ती हैं
अरबाज खान ने शेयर की खूबसूरत फैमिली फोटो; गर्भावस्था की अफवाहें उड़ती हैं
दूसरी बार निकाह करेंगे अरबाज खान, मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को बनाएंगे जीवनसाथी
दूसरी बार निकाह करेंगे अरबाज खान, मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को बनाएंगे जीवनसाथी

Also Read

सलमान भाई ने बिना शर्ट वाली तस्वीरें और एक रहस्यमयी नोट पोस्ट किया—देखिए
फिल्म | न्यूज़

सलमान भाई ने बिना शर्ट वाली तस्वीरें और एक रहस्यमयी नोट पोस्ट किया—देख...

'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
फिल्म | न्यूज़

'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रव...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 100 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 100 करोड़...

'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल और राजकुमार संतोषी की क्लासिक फिल्में सिनेमाघरों में लौटेंगी
फिल्म | न्यूज़

'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल और राजकुमार संतोषी की क्लासिक फिल्में...

रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर होंगे।
फिल्म | न्यूज़

रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्ल...

आकांक्षा चमोला की अपने एक्स गौरव खन्ना के बारे में की गई टिप्पणी ने 'लॉक अप 2' के दर्शकों के बीच बहस छेड़ दी है।
डिजिटल | न्यूज़

आकांक्षा चमोला की अपने एक्स गौरव खन्ना के बारे में की गई टिप्पणी ने 'ल...

'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हूँ: श्रेयस तलपड़े
फिल्म | न्यूज़

'द इंडिया स्टोरी' ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या खा रहा हू...

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
फिल्म | रिलीज

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्...

जितेन्द्र ने बताया कि उन्होंने अपना 'अनलकी' घर क्यों छोड़ा, जो बाद में 450 करोड़ रुपये की संपत्ति बन गया।
फिल्म | न्यूज़

जितेन्द्र ने बताया कि उन्होंने अपना 'अनलकी' घर क्यों छोड़ा, जो बाद में...

बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी काम करना चाहते थे; पिता की आखिरी फिल्म की डबिंग को 'आशीर्वाद' बताया।
फिल्म | न्यूज़

बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी काम करना चाहते थ...

अमिताभ बच्चन 1 अगस्त से KBC की शूटिंग शुरू करेंगे
टेलीविजन | न्यूज़

अमिताभ बच्चन 1 अगस्त से KBC की शूटिंग शुरू करेंगे...

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने की अपील, आज से शुरू हो चुकी है एडवांस बुकिंग
फिल्म | रिलीज

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की 'द इंडिया स्टोरी' देखने...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.