Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

कारोबार बढ़ाने के लिए Kajol ने उठाया बड़ा कदम, खरीदा करोड़ों का आलीशान ऑफिस स्पेस

Kajol Buys Lavish Office Space Worth Crores: काजोल ने करोड़ों का आलीशान ऑफिस स्पेस खरीदा है।

Author: विशाल दुबे
29 Aug,2023 14:10:05
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
कारोबार बढ़ाने के लिए Kajol ने उठाया बड़ा कदम, खरीदा करोड़ों का आलीशान ऑफिस स्पेस

Kajol Buys Lavish Office Space Worth Crores: बॉलीवुड सुंदरी काजोल (Kajaol) अपने दमदार अभिनय के चलते अक्सर चर्चा में रही है और एक बार फिर से वह चर्चा में शामिल हो गई है। दरअसल, मशहूर अभिनेत्री ने अपने कारोबार को और बढ़ावा देने के लिए करोड़ों की संपत्ति खरीदा है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने जुलाई में ऑफिस स्पेस खरीदा था और इस भव्य जगह का विक्रेता वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड है।

काजोल की नई प्रॉपर्टी की पुरी खबर

अभिनेत्री ने मुंबई में ऑफिस के लिए 194.67 स्क्वेयर मीटर की जगह को अपने नाम किया है। यह सिग्नेचर बिल्डिंग, ओशिवारा, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में वीरा देसाई रोड पर स्थित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि समझौते पर 28 जुलाई को हस्ताक्षर किए गए थे। नई प्रॉपर्टी के चलते अभिनेत्री सुर्खियों में छा गई है। इस संपत्ति की कीमत 7.64 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

काजोल ने हाल ही में खरीदा अपार्टमेंट

अप्रैल महीने में काजोल ने करोड़ों का अपार्टमेंट खरीदा था। नया अपार्टमेंट 2,493 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें चार आरक्षित पार्किंग स्थान हैं। अपार्टमेंट की कीमत लगभग 16.50 करोड़ रुपए है। वहीं उनके पति अजय देवगन ने भी 45.09 करोड़ के पांच शानदार ऑफिस स्पेस को खरीदा था।

काजोल का वर्कफ्रंट

खूबसूरत अभिनेत्री काजोल को आखिरी बार लस्ट स्टोरीज़ 2 और द ट्रेल में देखा गया था। एंथोलॉजी शो नेटफ्लिक्स पर था, जबकि द ट्रेल एक डिज्नी प्लस हॉटस्टार सीरीज थी, जो हॉलीवुड की द गुड वाइफ सीरीज का एक संशोधित संस्करण था। बहुमुखी अभिनेत्री की अतीत में कई हिट फ़िल्में हैं, जैसे दिलवाले, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज़ खान और कई अन्य।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

काजोल

Comment Box

Also Read

मां बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: काजोल की फिल्म 32 करोड़ की ओर बढ़ी
मां बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: काजोल की फिल्म 32 करोड़ की ओर बढ़ी
काजोल की मां ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
काजोल की मां ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
माँ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2: अच्छी ओपनिंग के बाद भारी गिरावट
माँ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2: अच्छी ओपनिंग के बाद भारी गिरावट
एक्सक्लूसिव: 'मां बनाई जाती है, पैदा नहीं होती' - ट्रेलर लॉन्च पर काजोल ने बताया मां होने का असली मतलब
एक्सक्लूसिव: 'मां बनाई जाती है, पैदा नहीं होती' - ट्रेलर लॉन्च पर काजोल ने बताया मां होने का असली मतलब

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ₹460 करोड़ न...

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म को वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए उठाया खास कदम
फिल्म | रिलीज

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹1.35 करोड़ नेट की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दूसरे...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार जारी, दुनिया भर में ₹800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रजनीकांत की फिल्म की शानदार रफ्तार ज...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में मामूली उछाल, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई...

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
फिल्म | न्यूज़

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आन...

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उन्हें पॉकेट मनी देती थीं।
फिल्म | न्यूज़

बाबिल खान ने बताया कि संघर्ष के दिनों में इरफान खान की पत्नी सुतापा सि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16: रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने ₹435 करोड...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7% की उछाल, दूसरे शुक्रवार को ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म में 26.7%...

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरावट, फिर भी 15वें दिन ₹5.90 करोड़ (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 18.1% की गिरा...

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइथा ट्रेलर लॉन्च मुंबई फिल्म परंपरा को पुनर्जीवित करता है
फिल्म | न्यूज़

फिल्म इतिहासकार दिलीप ठाकुर का कहना है कि दादर के प्लाजा सिनेमा में एइ...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.