No Entry 2: वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर होंगे नए कलाकार; बोनी कपूर ने साझा की फिल्म से जुड़ी खास जानकारी

No Entry 2: वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर होंगे नए कलाकार।
No Entry 2: वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर होंगे नए कलाकार; बोनी कपूर ने साझा की फिल्म से जुड़ी खास जानकारी 44213

No Entry 2 latest update: हिंदी सिनेमा की सबसे कमाल की फिल्मों में से एक है नो एंट्री (No Entry), जिसे पर्दे पर आए करीब दो दशक हो गए हैं। फिल्म ने दर्शको को खूब लोट-पोट किया है और अब खबर आ रही है, कि फिल्म की अगली कड़ी की तैयारी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। काफी लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी, कि फिल्म की तैयारी कर ली गई है, मगर खबरों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। हा मगर! अब आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, कि फिल्म की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्माता बोनी कपूर ने पुष्टि की है, कि नो एंट्री 2 के कलाकारों को अंतिम रूप दे दिया गया है, और यह उतना ही आकर्षक है, जितना दर्शको द्वारा उम्मीद किया जा रहा था।

कपूर ने बॉलीवुड हंगामा से पुष्टि की कि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर फिल्म में मुख्य भूमिका किरदार में नजर आएंगे, जबकि अनीस बज़्मी निर्देशक की कमान संभालेंगे।

पोर्टल ने कपूर के हवाले से कहा, ”उक्त किए गए सभी नाम सच हैं। वे ही [फिल्म में] भूमिका निभा रहे हैं। आशा करते हैं कि चीजें अच्छी तरह से काम करेंगी और यह  नो एंट्री 1 की तरह ही दिलचस्प और मजेदार होगी । स्क्रिप्ट शानदार है. मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह स्क्रिप्ट पहली स्क्रिप्ट से ज्यादा मजेदार है।” उन्होंने आगे कहा, “अभिनेत्रियाँ नई होंगी। चूंकि पूरी स्टारकास्ट बदल गई है, इसलिए इस फिल्म में 10 एक्ट्रेस होंगी। अभी अभिनेत्रियों का चयन नहीं हुआ है।”

गौरतलब है, कि नो एंट्री त्रुटियों की एक कॉमेडी थी। इस फिल्म में, अनिल कपूर, फरदीन खान और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और जब उनके जीवन आपस में टकराते थे, तो दर्शक लोटपोट होते थे।

हमें नो एंट्री 2 के आने का इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन इस बीच बोनी कपूर की आगमी फिल्म मैदान 10 अप्रैल 2024 को सिनेाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।