Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जोरदार कथक परफॉर्मेंस देने के बाद रणवीर सिंह का आया ये रिएक्शन

रणवीर सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दमदार कथक परफॉर्मेंस देने के बाद है सुपर हैप्पी

Author: ManoranjanDesk
03 Aug,2023 18:32:01
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जोरदार कथक परफॉर्मेंस देने के बाद रणवीर सिंह का आया ये रिएक्शन

फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस एक्टर रणवीर सिंह ने सुपरहिट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया हैं। बहुमुखी अभिनेता ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की हैं। उन्होंने अपनी लार्जर दैन लाइफ स्क्रीन उपस्थिति और प्रभावशाली व्यवहार से दर्शकों को दीवाना करने में कोई कसर बाकी नही छोड़ी हैं और जो उन्हें अपने कंटेम्परेरीज से एकमद अलग करता है।

जब भी रणवीर सिंह स्क्रीन्स पर आते हैं तो दर्शक उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाते हैं। करिश्माई और जीवंत ‘डेल्ही बॉय’ रॉकी के उनके किरदार ने आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से व्यापक प्रशंसा हासिल की है। इसके अलावा, कथक करते समय रणवीर सिंह की जबरदस्त एनर्जी ने सभी को खूब इम्प्रेस किया है।

ऐसो में इसके पीछे की तैयारियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहां, “रिहर्सल के शुरुआती दिनों में मैं काफी स्ट्रेस में था क्योंकि मेरी मसल्स बहुत बड़ी हो गई थीं – जैसे कंधे, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, बहुत बड़े, बहुत टाइट, बहुत ज्यादा मसल्स, इटेंसिटी, इसलिए शुरुआती दिनों में यह बहुत मुश्किल था। कथक की सुंदरता को अंदर लाने के लिए किसी को भी अपने शरीर को अनकंडिशन करना पड़ता था और मुझे खबरें मिल रही थीं कि तोता सर कोलकाता में बहुत अच्छा कर रहे हैं! वह दिन में घंटों तक इसमें लगे रहते थे, पसीना बहाते हुए.. काम करते हुए.. और हां वह इसे कोलकाता में कर रहें थे और मैं इसे बॉम्बे में कर रहा था। मैं अपने मन में यह जानता था कि हम सेफ हैं क्योंकि हमें वैभवी मैम द्वारा कोरियोग्राफ किया जा रहा था और वह परफेक्शन के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं, तो वो छोड़ती नहीं जब तक उनको जो चाहिए वो मिले नहीं, इसलिए सारा क्रेडिट उन्हें, कोरियोग्राफी टीम को, जो आखिरी समय तक लगे थे और मैं उस पल की प्रतिक्रियाओं से बहुत रोमांचित था। मैं व्यक्तिगत रूप से इसका गवाह बनने के लिए सिनेमाघरों में गया हूं। उस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना सबसे उत्साहपूर्ण और संतुष्टिदायक अहसास है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई है जो रणवीर से बेहतर दिल्ली के लड़के का किरदार निभा सकता है, तो अभिनेता ने जवाब दिया”
मुझे नहीं पता, शायद यह मेरे कहने के लिए नहीं है, लेकिन हां, मुझे खुशी है कि मैंने जिन विभिन्न दिल्ली के लड़कों की भूमिका निभाई है, उनमें से मैं हर किरदार में कुछ अलग पेश करने में सक्षम हूं, इसलिए फ़िल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया से लेकर किरदार और प्रदर्शन तक सीखना बहुत संतुष्टिदायक है।”

फिल्म पर दीपिका की तरफ से आए रिएक्शन के बारे में बात करते हुए, रणवीर सिंह कहते हैं, “थैंक्यू मैडम, उन्हें वास्तव में यह बहुत पसंद आया! यह मेरे जीवन का सबसे मेमोरेबल और फुल फिलिंग फिल्म देखने का अनुभव था। उन्हें मुझ पर बहुत गर्व है और मैं इस बात से बहुत खुश हूं।”

क्रिटिक्स भी रणवीर सिंह को अपनी पीढ़ी का बेस्ट अभिनेता कहने से नहीं कतराते हैं और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ उन्होंने उस दावे को और मजबूत किया हैं। फिल्म की सफलता ने भारत के सबसे बहुमुखी और भरोसेमंद सितारों में से एक के रूप में उनकी पोजीशन को और स्ट्रॉन्ग कर दिया है।

About The Author
ManoranjanDesk

रणवीर सिंह

Comment Box

Also Read

रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर ₹10 करोड़ की रंगदारी की धमकी मिली है
रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर ₹10 करोड़ की रंगदारी की धमकी मिली है
रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच 40 करोड़ रुपये का गतिरोध कम होता नहीं दिख रहा है
रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच 40 करोड़ रुपये का गतिरोध कम होता नहीं दिख रहा है
धुरंधर 2 की शूटिंग अभी भी जारी, बीटीएस मोमेंट हुआ वायरल
धुरंधर 2 की शूटिंग अभी भी जारी, बीटीएस मोमेंट हुआ वायरल
रणवीर सिंह की धुरंधर आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, आदित्य धर ने इसे
रणवीर सिंह की धुरंधर आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, आदित्य धर ने इसे "एक नया अध्याय..." कहा

Also Read

मोरादाबाद कोर्ट ने 2017 के चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया [रिपोर्ट]
फिल्म | न्यूज़

मोरादाबाद कोर्ट ने 2017 के चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल के...

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: शाहिद कपूर की फिल्म सप्ताह के दिनों में स्थिर बनी हुई है
फिल्म | न्यूज़

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: शाहिद कपूर की फिल्म सप्ताह के दिनो...

करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर और अन्य लोग आमिर खान के आवास के बाहर देखे गए [तस्वीरें]
फिल्म | न्यूज़

करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर और अन्य लोग आमिर खान के आवास के...

तू या मैं चौथे दिन बॉक्स ऑफिस: सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट की उम्मीद है
फिल्म | न्यूज़

तू या मैं चौथे दिन बॉक्स ऑफिस: सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट की उ...

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3: शाहिद कपूर की फिल्म ने गुड संडे जंप देखा
फिल्म | न्यूज़

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3: शाहिद कपूर की फिल्म ने गुड संडे जं...

सरू सीरियल स्पॉइलर: सरू और वेद एक साथ आए, तारा अनिका को अपनी बहू बनाने के लिए मान गई
टेलीविजन | स्पॉइलर

सरू सीरियल स्पॉइलर: सरू और वेद एक साथ आए, तारा अनिका को अपनी बहू बनाने...

प्रियदर्शन राजपाल यादव के साथ खड़े हैं, कठिन दौर में समर्थन की पेशकश करते हैं
फिल्म | न्यूज़

प्रियदर्शन राजपाल यादव के साथ खड़े हैं, कठिन दौर में समर्थन की पेशकश क...

राजेश खन्ना का आशीर्वाद बंगला संग्रहालय बनने की योजना में था
फिल्म | न्यूज़

राजेश खन्ना का आशीर्वाद बंगला संग्रहालय बनने की योजना में था...

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: सनी देओल स्टारर ने 80 लाख कलेक्शन के साथ चौथे हफ्ते की शुरुआत की
फिल्म | न्यूज़

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: सनी देओल स्टारर ने 80 लाख कलेक्शन...

अल्लू सिरीश ने पसुपु समारोह के साथ अल्लू निवास पर शादी के उत्सव की झलक साझा की
फिल्म | न्यूज़

अल्लू सिरीश ने पसुपु समारोह के साथ अल्लू निवास पर शादी के उत्सव की झलक...

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: रानी मुखर्जी की फिल्म ने दूसरे सप्ताह के अंत तक 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: रानी मुखर्जी की फिल्म ने दूसरे सप...

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 13 फरवरी 2026: मुक्ति और मायरा आमने-सामने, अरमान का धोखा अभिरा को परेशान करता है
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 13 फरवरी 2026: मुक्ति और मायरा आमन...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.