Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

16 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुए तमिल निर्माता रविंदर चन्द्रशेखरन

Tamil Producer Ravindar Chandrasekaran Booked For 16 Crores Fraud: धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुए तमिल निर्माता रविंदर चन्द्रशेखरन।

Author: विशाल दुबे
09 Sep,2023 18:07:06
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
16 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुए तमिल निर्माता रविंदर चन्द्रशेखरन

Tamil Producer Ravindar Chandrasekaran Booked For 16 Crores Fraud: मशहूर तमिल फिल्म निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन पर 16 करोड़ का कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने एक बिजनेसमैन को धोखा देने के आरोप में प्रोड्यूसर को गिरफ्तार किया है। हालाँकि, गिरफ्तारी ने कई लोगों को हैरान कर दिया हैं क्योंकि निर्माता एक प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस, लिब्रा प्रोडक्शन्स के मालिक है।

रविंदर चंद्रशेखरन हुए गिरफ्तार

इंडिया टुडे की नवीनतम मिडिया रिपोर्टों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2020 में चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच में रविंदर चंद्रशेखरन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बयान के अनुसार, निर्माता ने पावर प्रोजेक्ट में एक नया व्यवसाय शुरू करने के लिए संपर्क किया, जो नगरपालिका के ठोस कचरे को ऊर्जा में बदल देगा और साथ ही मुनाफा देने का भी वादा किया। 17 सितंबर को दोनों पक्षों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए और 15,83,20,000 का भुगतान किया। हालांकि, पैसे मिलने के बाद रविंदर ने न तो काम शुरू किया और न ही पैसे लौटाए।

पुलिस जांच से पता चला कि निर्माता ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर बालाजी फोर्ड को निवेश के लिए राजी किया। पुलिस ने आईपीएस पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौड़ के आदेश के अनुसार आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रविंदर चंद्रशेखरन तमिल सिनेमा में अपने काम के लिए पहचाना जाने वाला जाना-माना नाम है। उन्होंने पिछले साल टेलीविजन अभिनेत्री महालक्ष्मी से शादी के कारण भी काफी ध्यान आकर्षित किया था।

रविंदर चन्द्रशेखरन धोखाधड़ी मामले पर आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

रविंदर चन्द्रशेखरन

Comment Box

Also Read

कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संजय शुक्ला अपनी नई वेब सीरीज़ के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'इसे उभरते हुए एक्टर्स के लिए बनाया गया है।'
डिजिटल | न्यूज़

कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संजय शुक्ला अपनी नई वेब सीरीज़ के बार...

क्या 2020 के बाद से करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस का क्रिएटिव जादू खत्म हो गया है?
फिल्म | न्यूज़

क्या 2020 के बाद से करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस का क्रिएटिव जादू खत्म...

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: इम्तियाज़ अली की फ़िल्म की कमाई में फिर उछाल, 30 करोड़ नेट के करीब।
फिल्म | न्यूज़

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: इम्तियाज़ अली की फ़िल्म की...

जुलाई 2026 की 5 सबसे बड़ी फिल्में, जिन पर रहेंगी सभी की निगाहें
फिल्म | रिलीज

जुलाई 2026 की 5 सबसे बड़ी फिल्में, जिन पर रहेंगी सभी की निगाहें...

आलिया भट्ट ने 'मैं वापस आऊंगा' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी का जश्न मनाया और इसे
फिल्म | रिलीज

आलिया भट्ट ने 'मैं वापस आऊंगा' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी का जश्न...

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 50 करोड़ के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 50 क...

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: शाहिद कपूर की फिल्म ने पहले सोमवार को दुनिया भर में 95 करोड़ का आंकड़ा छुआ
फिल्म | न्यूज़

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: शाहिद कपूर की फिल्म ने पहले सोमवार क...

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 3: शाहिद, कृति और रश्मिका की फ़िल्म ने दुनिया भर में 85 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
फिल्म | न्यूज़

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 3: शाहिद, कृति और रश्मिका की फ़िल्म ने...

'लव एंड वॉर' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत; संजय लीला भंसाली की टीम ने 40 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की पेशकश की।
फिल्म | न्यूज़

'लव एंड वॉर' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत; संजय लीला भंसाली की टीम ने 4...

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 10: इम्तियाज़ अली की फ़िल्म में पॉज़िटिव ट्रेंड, दुनिया भर में 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
फिल्म | न्यूज़

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 10: इम्तियाज़ अली की फ़िल्म मे...

'द इंडिया स्टोरी' की रिलीज़ से पहले काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े का अहम संदेश - यह मुद्दा हर भारतीय से जुड़ा है
फिल्म | रिलीज

'द इंडिया स्टोरी' की रिलीज़ से पहले काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े का अह...

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: शाहिद, कृति और रश्मिका की फ़िल्म की ज़बरदस्त शुरुआत, दुनिया भर में 24 करोड़ की कमाई।
फिल्म | न्यूज़

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: शाहिद, कृति और रश्मिका की फ़िल्म की...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.