Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

रियलिटी शो ने जान्हवी कपूर को दिलाई थी मां श्रीदेवी की याद, रोते हुए झेला था पैनिक अटैक का दर्द

दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी की लाडली बेटी जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया, कि वह एक रियलिटी शो में अपनी पहली फिल्म के प्रचार के लिए गई थी। उसी बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, कि कैसे एक रियलिटी शो में उनकी जानकारी के बिना उनकी मां को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके कारण उन्हें पैनिक अटैक का सामना करना पड़ा था।

Author: विशाल दुबे
23 May,2024 17:52:49
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
रियलिटी शो ने जान्हवी कपूर को दिलाई थी मां श्रीदेवी की याद, रोते हुए झेला था पैनिक अटैक का दर्द

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और आकर्षक अभिनेत्रियों में से एक है जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), जिनके रग-रग में अभिनय है। डीवा फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की लाडली बेटी है। हालांकि, अभिनेत्री के लिए अपना फिल्मी सफर शुरू करना काफी कठिन था, क्योंकि उनकी पहली फिल्म के रिलीज के कुछ महीनों पहले ही श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी। मां की मौत का दर्द झेलने के बावजूद अभिनेत्री ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया था। लेकिन, उन्होंने बताया कि कैसे एक रियलिटी शो में उनकी जानकारी के बिना उनकी मां को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके कारण उन्हें पैनिक अटैक का सामना करना पड़ा था।

मैशेबल इंडिया के साथ दिए एक इंटरव्यू में, जान्हवी ने उस समय को याद किया जब वह एक रियलिटी शो पर अपनी पहली फिल्म धड़क के प्रमोशन के लिए गई थी। अभिनेत्री ने बताया, कि कैसे उनकी जानकारी के बिना उनकी मां को श्रद्धांजलि दी गई थी, जिससे उन्हें काफी गहरा झटका लगा था। डीवा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मैं एक डांस शो में गई थी और यह घटना के ठीक बाद की बात है। मैं धड़क का प्रचार कर रही थी और सब कुछ बहुत नया था। मेरी टीम इस बात का ध्यान रख रही थी कि मुझे मेरी माँ की याद न आए, लेकिन इस शो में हमें यह नहीं बताया गया था कि वे माँ को श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने मेरी माँ के सभी गानों का एक ऑडियो-विज़ुअल भावनात्मक वॉयसओवर के साथ चलाया और इन बच्चों ने श्रद्धांजलि देने के लिए डांस करना शुरू कर दिया।”

आगे अभिनेत्री कहती है, कि “यह खूबसूरत था, लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। मैं अब और सांस नहीं ले पा रही थी। मैं चीखने-चिल्लाने लगी और रोने लगी। मैं स्टेज से भागकर अपनी वैन में चली गई। मुझे बहुत घबराहट हुई। जाहिर है कि उन्होंने वह सब काट दिया और इसके बजाय मेरी ताली बजाते और मुस्कुराते हुए एक और क्लिप लगा दी, और लोगों ने कहा, ‘क्या उसे वाकई परवाह नहीं है?’ लेकिन जो हुआ वह बहुत अलग था।”

आपको बता दें, श्रीदेवी ने साल 2019 में दुबई में अंतिम सांस ली और इसी साल जुलाई में जान्हवी की डेब्यू फिल्म धड़क भी रिलीज हुई थी।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

जान्हवी कपूरश्रीदेवी

Comment Box

Also Read

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी को उनकी जयंती पर याद किया: ‘बेमिसाल। आपकी बहुत याद आती है’
प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी को उनकी जयंती पर याद किया: ‘बेमिसाल। आपकी बहुत याद आती है’
'सदमा' में श्रीदेवी और कमल हासन दोनों ही ज़बरदस्त थे: गुलशन ग्रोवर
'सदमा' में श्रीदेवी और कमल हासन दोनों ही ज़बरदस्त थे: गुलशन ग्रोवर
फादर्स डे स्पेशल : 7 फिल्में जिन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा
फादर्स डे स्पेशल : 7 फिल्में जिन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.