Virat Kohli और Anushka Sharma के घर फिर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर फिर गूंजी किलकारी
Virat Kohli और Anushka Sharma के घर फिर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म 41949

Virat Kohli-Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। जी हां! आपने सही पढ़ा। खिलाड़ी की पत्नी और बॉलीवुड सुंदरी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। खिलाड़ी ने इस खबर की पुष्टि खुद की और अपने करोड़ों फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा नोट साझा किया है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि खिलाड़ी निजी कारणों के चलते भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। अब ऐसा लग रहा है, कि उन्होंने अपने बेटे के स्वागत के लिए यह फैसला लिया था।

आज यानी 15 फरवरी को जोड़े के घर नन्हे राजकुमार का आगमन हुआ है, जिसका नाम उन्होंने नाम ‘अकाय’ रखा है। खिलाड़ी ने काफी लंबा नोट लिखते हुए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। जोड़े ने अपने पोस्ट में लिखा, “बहुत खुशी और हमारे दिलों में ढेर सारे प्यार के साथ, हम यह जानकारी आप सभी को दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमने बेबी ब्वॉय अकाय और वामिका के छोटे भाई का दुनिया में स्वागत किया।”

बेटी वामिका के बाद बेटे अकाय का हुआ आगमन

साल 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी रचाई थी। 11 जनवरी 2021 को जोड़े के घर नन्ही परी का आगमन हुआ, जिसका नाम उन्होंने वामीका रखा। अब खबरों के मुताबिक, सितारों ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है, जिसका नाम अकाय है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मनोरंजन न्यूज की ओर से ढेर सारी बधाइयां!

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।