Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘लुटेरा’ के 11 साल: रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए अनोखे किरदार में उनकी बेहतरीन एक्टिंग फिल्म को बनाती है यादगार!

आज से ग्यारह साल पहले फिल्म 'लुटेरा' रिलीज हुई थी, जो अपने समय की आम बॉलीवुड फिल्मों से काफी अलग थी। विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा डायरेक्टेड और रणवीर सिंह स्टारर 'लुटेरा' एक कल्ट क्लासिक बन गई है।

Author: ManoranjanDesk
05 Jul,2024 12:59:40
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘लुटेरा’ के 11 साल: रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए अनोखे किरदार में उनकी बेहतरीन एक्टिंग फिल्म को बनाती है यादगार!

आज से ग्यारह साल पहले फिल्म ‘लुटेरा’ रिलीज हुई थी, जो अपने समय की आम बॉलीवुड फिल्मों से काफी अलग थी। विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा डायरेक्टेड और रणवीर सिंह स्टारर ‘लुटेरा’ एक कल्ट क्लासिक बन गई है। इसके खूबसूरत विजुअल्स के लिए इसे खूब तारीफें मिलीं, लेकिन इसकी सबसे खास बात है रणवीर की बिना शब्दों के गहरी भावनाओं को जाहिर करने की काबिलियत, जो बोले गए शब्दों से कहीं ज़्यादा थीं। बीते कुछ सालों में ‘लुटेरा’ ने एक लॉयल फैन बेस हासिल कर लिया है। ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ही इस फ़िल्म की कला और कहानी की तारीफ करने के लिए बार-बार इसे देखना पसंद करते हैं। जैसे-जैसे ऑडियंस की तादाद बढ़ी है, वैसे-वैसे ‘लुटेरा’ की शानदार कहानी के लिए उनकी तारीफें भी बढ़ी हैं। आज, इसे सिर्फ़ एक फ़िल्म के तौर पर नहीं, बल्कि ईमानदार और दिल को छू लेने वाली कहानी कहने के उदाहरण के तौर पर देखा जाता है।

‘लुटेरा’ से पहले रणवीर सिंह ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ में अपनी भूमिकाओं की वजह से एक जिंदा दिल और एनर्जेटिक एक्टर के रूप में जाने जाते थे। इन फिल्मों में रणवीर का यंग चार्म और ऑन-स्क्रीन करिश्मा देखने को मिला। हालांकि, ‘लुटेरा’ ने रणवीर के करियर में एक बड़ा बदलाव लाया। वरुण का रोल निभाने के लिए रणवीर ने एक बहुत ही कमाल की परफॉर्मेंस दी, जो उनके पहले के रोल्स से काफी अलग था। उनकी इंप्रेस करने वाली एक्टिंग से दर्शकों को पता चला की उनमें एक एक्टर के रूप में कितनी काबिलियत के साथ वर्सेटिलिटी और रेंज है। अब, ‘लुटेरा’ एक कल्ट क्लासिक है, जिसकी समय से आगे की कहानी और खूबसूरती से किए गए किरदारों के चित्रण के लिए आज भी याद किया जाता है। रणवीर को अब भी लोग उस रास्ते के लिए याद करते हैं जिसे कम लोग चुनते हैं और इस तरह से उन्होंने दर्शकों के दिलों को जीत लिया।

रणवीर ने अपने बीते कल से परेशान एक व्यक्ति का किरदार बखूबी निभाया है। इस किरदार के लिए गहरी इमोशंस को समझना और संयम दिखाना ज़रूरी था, जिसे रणवीर ने बखूबी निभाया। किसी किताब को फिल्म में बदलने के लिए बहुत सावधानी की जरूरत होती है। रणवीर द्वारा अपने करियर की शुरुआत में ‘लुटेरा’ में की गई भूमिका ने उनकी वर्सेटाइल एक्टिंग स्किल को दर्शाते हुए दिखाया है कि किस तरह से वह अलग-अलग कहानियों को तलाशना चाहते हैं। इस क्लासिक कहानी को जीवंत करने की चुनौती स्वीकार करके रणवीर ने दिखाया कि वे जोखिम उठाने को तैयार हैं। इस फिल्म ने उन्हें अपने करियर में ज्यादा जटिल और अलग अलग भूमिकाएँ निभाने के लिए तैयार किया।

‘लुटेरा’ के 11 साल पूरे होने पर यह साफ है कि फिल्म की विरासत बढ़ती जा रही है। रणवीर का किरदार वरुण अब भी सबसे अलग है, जिसे पर्दे पर उनकी ईमानदारी और कमिटमेंट के लिए सराहा गया है। जब हम पिछले कुछ वर्षों में रणवीर के कई यादगार किरदारों पर नजर डालते हैं, तो 6 जुलाई को उनका जन्मदिन और लुटेरा की सालगिरह मनाना खास लगता है।

About The Author
ManoranjanDesk

रणवीर सिंहलुटेरा

Comment Box

Also Read

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क्यों पसंद करते हैं?
भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क्यों पसंद करते हैं?
पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
बहस: 2027 में बॉलीवुड की ज़ॉम्बी लहर पर किसका कब्ज़ा होगा—कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह या टाइगर श्रॉफ?
बहस: 2027 में बॉलीवुड की ज़ॉम्बी लहर पर किसका कब्ज़ा होगा—कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह या टाइगर श्रॉफ?

Also Read

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म, सिर्फ़ 1 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट के साथ शुरुआत की, करीना कपूर की थ्रिलर को पीछे छोड़ा
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट क...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.