Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

27 महिलाओं की मौत, एक महिला उन्हें न्याय दिलाने का बीड़ा उठाती है: अमेज़ॅन ऑरिजिनल सीरीज़, ‘दहाड़’ के टीज़र में दिखी दिल दहला देने वाले अपराध की एक झलक

रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज़ को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है।

Author: विशाल दुबे
26 Apr,2023 10:39:39
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
27 महिलाओं की मौत, एक महिला उन्हें न्याय दिलाने का बीड़ा उठाती है: अमेज़ॅन ऑरिजिनल सीरीज़, ‘दहाड़’ के टीज़र में दिखी दिल दहला देने वाले अपराध की एक झलक

भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा, अमेज़ॅन ऑरिजिनल सीरीज़, ‘दहाड़’ का बेहद दिलचस्प टीज़र रिलीज़ किया। रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज़ को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज़ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी, फ़रहान अख़्तर ज़ोया अख़्तर और रीमा कागती हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं। 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सभी प्राइम मेंबर्स 12 मई से इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। ‘दहाड़’ प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज़ है। भारत में प्राइम मेंबर्स सालाना सिर्फ ₹1499 की सदस्यता लेकर खरीदारी पर बचत, ढेर सारी सुविधाओं और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दहाड़’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया है, जिसमें उन्होंने एक दिलेर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो एक दर्दनाक हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास करती हैं। टीज़र में 27 महिलाओं की संदिग्ध हत्याओं का खुलासा करने वाले मामले की गहराई से पड़ताल की गई है, लेकिन हत्या के इन सभी मामलों में कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला या गवाह नहीं है। फिर एक महिला – सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी, इस अपराध का सामना करने और उन महिलाओं को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाती है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के को प्रोड्यूसर, रितेश सिधवानी ने कहा, “दहाड़ की रोमांचक कहानी और कलाकारों के बेमिसाल प्रदर्शन ही इस क्राइम-ड्रामा को असाधारण बनाते हैं। सच कहूं तो रीमा और ज़ोया ने बड़े धैर्य और तालमेल के साथ इस कहानी के लिए एक अनोखी दुनिया की कल्पना की, और उसे उन्होंने पर्दे पर बखूबी प्रदर्शित किया।” उन्होंने आगे कहा, “मेड इन हेवन, मिर्जापुर और इनसाइड एज की जबरदस्त कामयाबी के बाद, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्राइम वीडियो के साथ यह साझेदारी भी कामयाबी का परचम लहराएगी और दुनिया भर के दर्शक इस हैरतअंगेज सफर का भरपूर आनंद लेंगे।”

इस सीरीज़ की क्रिएटर, डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर, रीमा कागती ने कहा, “दहाड़ का अनुभव वाकई बेहद आनंददायक रहा है। हम सभी के लिए यह सीरीज़ बेहद खास है, जिसे सोनाक्षी, विजय, गुलशन और सोहम ने बड़ी कुशलता से जीवंत किया है।” उन्होंने आगे कहा, “बर्लिनेल 2023 में इस सीरीज़ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से हमारा हौसला काफी बढ़ गया है और अब हम इसे दुनिया भर में अपने दर्शकों के लिए पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

दहाड़ के बारे में: दहाड़ 8 एपिसोड का एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती है। सार्वजनिक बाथरूम में एक के बाद एक, कई महिलाओं की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले सामने आने के बाद घटनाक्रम की शुरुआत होती है, जिसकी जाँच-पड़ताल की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को सौंपी जाती है। पहली नजर में तो इन मौतों का मामला आत्महत्या की तरह दिखाई देता है, लेकिन मामले की एक-एक परत सामने आने के बाद अंजलि को शक होने लगता है कि एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद अपराध को अंजाम देने में माहिर एक मुजरिम और एक अंडरडॉग कॉप के बीच बिल्ली और चूहे का दिलचस्प खेल शुरू हो जाता है, और वह एक मासूम महिला की जान जाने से पहले सबूतों की कड़ियों को एक साथ जोड़ने की कोशिश करती है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Comment Box

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.