Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

वो 5 वजहें, जो आपको ‘मस्ती 4’ देखने को कर देंगी मजबूर

जब कोई फ्रैंचाइज़ी बेधड़क हँसी के साथ देसी तड़का और ओवर-द-टॉप कॉमेडी का पर्याय बन जाती है, तो उम्मीदें भी आसमान छूने लगती हैं।

Author: ManoranjanDesk
18 Nov,2025 09:26:28
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
वो 5 वजहें, जो आपको ‘मस्ती 4’ देखने को कर देंगी मजबूर

जब कोई फ्रैंचाइज़ी बेधड़क हँसी के साथ देसी तड़का और ओवर-द-टॉप कॉमेडी का पर्याय बन जाती है, तो उम्मीदें भी आसमान छूने लगती हैं। फिलहाल लंबे इंतज़ार के बाद इस शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को ‘मस्ती 4’ रिलीज़ हो रही है, जो न सिर्फ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए तैयार है, बल्कि बड़े सेटअप, तीखी कॉमेडी और पागलपन से भरपूर कहानी के साथअपना दायरा भी बढ़ाती जा रही है। तो आइए ऐसे में जानते हैं, उन पाँच बड़े कारणों को, जो ‘मस्ती 4’ को आपकी वॉचलिस्ट में टॉप पर जगह दिलाते हैं।

ओजी तिकड़ी की धमाकेदार वापसी

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी वो चेहरे हैं, जिन्होंने इस कॉमेडी यूनिवर्स की नींव रखी और ये तिकड़ी एक बार फिर लौट रही है अपनी तिहरी मस्ती के साथ! वैसे उनकी ट्यूनिंग, कॉमिक टाइमिंग और नैचुरल केमिस्ट्री हमेशा से इस फ्रेंचाइज़ी की जान रही है, लेकिन ‘मस्ती 4’ में ये तिकड़ी अपनी तेज़ रफ्तार पंचलाइन्स और कमाल के रिएक्शंस के साथ अपने टॉप फॉर्म में है, जो हर सीन में आपको हंसने पर मजबूर कर देगी।

मिलाप ‘मास’ ज़वेरी की ‘डबल गन’ से दोगुनी मस्ती

इस बार दीवानगी लेवल MAX नहीं बल्कि Pro MAX लेवल पर है, क्योंकि इस बार कॉमेडी बादशाह मिलाप मिलन ज़वेरी ने न सिर्फ फिल्म लिखी है, बल्कि डायरेक्ट भी की है। पहली ‘मस्ती’ के लेखक होने के बाद ‘मस्ती 4’ को खुद संभालना, यानी पागलपन की ‘डोज़’ डबल! मिलाप की पंचलाइन से भरपूर राइटिंग और हाई-वोल्टेज डायरेक्शन हर सीन को और भी जोरदार, ज़्यादा ज़बरदस्त और ज़्यादा पागलपन से भरा बनाती है।

हाई-वोल्टेज विज़ुअल कॉमेडी, बड़ा स्केल और शानदार विदेशी बैकड्रॉप

इस बार वेवबाउंड प्रोडक्शन ने फ़िल्म के स्केल को सच में बहुत बड़ा कर दिया है और इसका सबूत है प्रैंक सीक्वेंस, कॉमिक सेटअप्स और विज़ुअल गैग्स के साथ इंटरनेशनल कैनवास! गौरतलब है कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा यूके में शूट हुआ है, जहाँ की खूबसूरत लोकेशंस, ग्रैंड आउटडोर सीक्वेंस और स्टाइलिश सेट पीस कॉमेडी के असर को दोगुना कर देती है। फिल्म जहाँ एक तरफ फनी लगती है, वहीं दूसरी तरफ सिनेमैटिक भी।

ग्लैमर, एनर्जी और धांसू म्यूजिक

‘मस्ती’ हमेशा से अपनी मस्त और फुल-एनर्जी से भरपूर म्यूजिक लिस्ट के लिए जानी जाती रही है और ‘मस्ती 4’ इस परंपरा को और आगे ले जाती है। फिलहाल ‘पकड़ पकड़’, ‘रसिया बलमा’ और ‘1 इन करोड़’ जैसे गाने पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं। इसके अलावा श्रेया शर्मा, रुही सिंह और एलनाज़ नोरौज़ी फिल्म में ग्लैमर और ताज़गी लाती हैं, जबकि तिकड़ी की मज़ेदार हरकतें गानों को बार-बार सुनने को मजबूर कर देती है।

जबरदस्त एंसेंबल कास्ट यानी पक्का मनोरंजन

सच पूछिए तो फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी यूएसपी, इसकी दमदार कास्ट है क्योंकि इस बार ‘मस्ती 4’ में ओजी तिकड़ी के साथ तुषार कपूर, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी, श्रेया शर्मा, रुही सिंह, एलनाज़ नोरौज़ी, निशांत मलकानी और शाद रंधावा भी हैं। हर किरदार के पास अपनी चमक है। लीड तिकड़ी की बेमिसाल टाइमिंग से लेकर साइड कैरेक्टर्स की मज़ेदार हरकतें और सरप्राइज़ कैमियो जो जोरदार हंसी से हॉल को गूंजने पर मजबूर कर देगी। तो ये सभी चीजें कॉमिक टैलेंट्स का ऐसा परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो फिल्म को मस्ती, पागलपन और एंटरटेनमेंट के शिखर तक ले जाएंगी।

About The Author
ManoranjanDesk

मस्ती 4

Comment Box

Also Read

मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: विवेक, रितेश और आफताब की फिल्म दो सप्ताह में 15 करोड़ का आंकड़ा पार करने में विफल रही
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: विवेक, रितेश और आफताब की फिल्म दो सप्ताह में 15 करोड़ का आंकड़ा पार करने में विफल रही
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: विवेक, रितेश और आफताब की कॉमेडी फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया अब तक का सबसे निचला स्तर, कुल कमाई 14.85 करोड़
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13: विवेक, रितेश और आफताब की कॉमेडी फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया अब तक का सबसे निचला स्तर, कुल कमाई 14.85 करोड़
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: रितेश-विवेक-आफताब की फिल्म 15 करोड़ इंच से चूक गई, आगे गिरावट देखी गई
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12: रितेश-विवेक-आफताब की फिल्म 15 करोड़ इंच से चूक गई, आगे गिरावट देखी गई
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: विवेक ओबेरॉय की कॉमेडी फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया अब तक का सबसे निचला स्तर, कमाए सिर्फ 9 लाख
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: विवेक ओबेरॉय की कॉमेडी फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया अब तक का सबसे निचला स्तर, कमाए सिर्फ 9 लाख

Also Read

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 2 मई 2026: अरमान को सता रहा है पछतावा; मायरा की गुज़ारिश से अभिरा हैरान
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 2 मई 2026: अरमान को सता रहा है पछत...

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा ने अच्छी शुरुआत की, 11.35 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा...

गिन्नी वेड्स सनी 2 दिन 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट
फिल्म | न्यूज़

गिन्नी वेड्स सनी 2 दिन 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट...

धुरंधर: द रिवेंज 44वें दिन स्थिर बनी हुई है, दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज 44वें दिन स्थिर बनी हुई है, दुनिया भर में ₹1,800 करोड...

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 30 अप्रैल 2026: कावेरी अरमान और अभिरा को करीब लाने की कोशिश करती है, विद्या गुस्से से लाल हो जाती है
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 30 अप्रैल 2026: कावेरी अरमान और अभ...

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 30 अप्रैल 2026: मंदिर में एक भावुक मुलाकात: आर्य ने अनु को अपना राज बताया
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 30 अप्रैल 2026: मंदिर में एक भावुक मुलाकात: आ...

गिन्नी वेड्स सनी 2 का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

गिन्नी वेड्स सनी 2 का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42...

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 29 अप्रैल 2026: आर्य ने अनु को एक ज़रूरी मुलाक़ात के लिए बुलाया, लेकिन उससे पहले ही एक दुखद हादसा हो गया
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 29 अप्रैल 2026: आर्य ने अनु को एक ज़रूरी मुला...

गिन्नी वेड्स सनी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5
फिल्म | न्यूज़

गिन्नी वेड्स सनी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5...

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41...

दूसरी गर्भावस्था की घोषणा के बाद बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट लुक हुआ डिकोड
फिल्म | न्यूज़

दूसरी गर्भावस्था की घोषणा के बाद बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.