Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

आमिर खान ने दिया था किरण राव को फिल्म लापता लेडीज़ बनाने का सुझाव, क्या है यह दिलचस्प किस्सा जानें

किरण राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लापता लेडीज़ को जोर शोर से प्रमोट कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर पहले दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हुआ है। ये फिल्म लोगों में इसलिए भी छाई है क्योंकि इसके साथ किरण राव के एक्स हसबैंड आमिर खान बतौर निर्माता जुड़े है।

Author: ManoranjanDesk
13 Feb,2024 15:17:04
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
आमिर खान ने दिया था किरण राव को फिल्म लापता लेडीज़ बनाने का सुझाव, क्या है यह दिलचस्प किस्सा जानें

किरण राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लापता लेडीज़ को जोर शोर से प्रमोट कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर पहले दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हुआ है। ये फिल्म लोगों में इसलिए भी छाई है क्योंकि इसके साथ किरण राव के एक्स हसबैंड आमिर खान बतौर निर्माता जुड़े है। अब इस फिल्म को लेकर एक बेहद दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जो ऑडियंस को थिएटर्स तक आने के लिए मजबूर करती है।

दरअसल यह फिल्म जितनी रोमांचक है उतनी दिलचस्प इसके पीछे की स्टोरी भी है। अब ये तो सब ही जानते है कि आमिर खान को अच्छी स्क्रिप्ट्स का खुब ज्ञान है और जो उनके फिल्मों की पसंद में झलकता है। ऐसे में यह आमिर खान ही थे जिन्होंने पहली बार सिनेस्तान स्क्रिप्ट राइटिंग कॉम्पिटिशन में बिप्लब गोस्वामी द्वारा लिखी गई लापता लेडीज़ की स्क्रिप्ट देखी और इससे इम्प्रेस हो गए।

जी हां, आमिर खान को फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी एक्साइटिंग और दिलचस्प लगी कि उन्होंने किरण राव को फिल्म के निर्देशन का सुझाव दिया। वैसे किरण राव खुद भी कह चुकी हैं कि आमिर खान को लापता लेडीज की स्क्रिप्ट पर बहुत गर्व है और बिना उनके सपोर्ट के यह फिल्म मुमकिन नहीं हो सकती थी।

खैर, वैसे तो किरण राव और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई फिल्में हमेशा एक खूबसूरत स्क्रिप्ट के साथ आती है जो जनता के साथ-साथ खास वर्ग के लोगों को भी पसंद आती है, और उनकी लापता लेडीज भी इससे कुछ अलग नहीं होने वाली है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

About The Author
ManoranjanDesk

आमिर खान

Comment Box

Also Read

रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं।
रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं।
आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने स्थिति साफ की।
आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने स्थिति साफ की।
क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
“दोस्ती और जवानी पर एक बिल्कुल नया नज़रिया”: ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर तरण आदर्श की राय
“दोस्ती और जवानी पर एक बिल्कुल नया नज़रिया”: ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर तरण आदर्श की राय

Also Read

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार
टेलीविजन | न्यूज़

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार...

5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए
टेलीविजन | न्यूज़

5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म की कमाई में फिर गिरावट, फिर भी ₹16.30 करोड़ (नेट) कमाए।
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्...

'पिच टू गेट रिच' सीज़न 2 टीज़र रिव्यू: करण जौहर और अक्षय कुमार ने फ़ैशन-एंटरप्रेन्योरशिप के जुनून को फिर से जगाया
डिजिटल | न्यूज़

'पिच टू गेट रिच' सीज़न 2 टीज़र रिव्यू: करण जौहर और अक्षय कुमार ने फ़ैश...

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है, उन्होंने उसके लिए एक प्यारा सा नाम चुना है
फिल्म | न्यूज़

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है, उन्होंने उ...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 15वां दिन: भारत में रणबीर-यश की फिल्म ₹900 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 15वां दिन: भारत में रणबीर-यश की फि...

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे
फिल्म | न्यूज़

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे...

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस नोट इंटरनेट पर छाया हुआ है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस न...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, भारत में ₹850 करोड़ नेट की ओर नज़र
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म न...

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने के वास्ते सिर्फ डांस वर्कशॉप से ​​कहीं आगे बढ़कर तैयारी की!
फिल्म | रिलीज

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने...

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे जी' को ऑनलाइन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है; फैंस उनके लावणी डांस मूव्स को बार-बार देख रहे हैं।
फिल्म | रिलीज

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे ज...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भारत में ₹820 करोड़ नेट की कमाई पार की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भा...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.