Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

आमिर खान की रोमांटिक थ्रिलर ‘फना’ के 17 साल हुए पूरे! प्यार की एक गहरी कहानी जो आज भी है दर्शकों के दिल पर करता है राज!

आमिर खान को पूरी तरह से नए प्रकाश में दिखाते हुए, फिल्म ने 9 साल बाद आमिर और काजोल को फिर से जोड़ा है, इससे पहले इन एक्टर्स ने 'इश्क' (1997) में एक साथ काम किया था। फ़िल्म की कहानी से लेकर गीत, स्क्रिप्ट, दृश्य  या फिर उसका प्रदर्शन  हर एक रूप से फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर राज किया और उस वर्ष की एक ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरकर सामने आया।

Author: विशाल दुबे
26 May,2023 16:53:05
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
आमिर खान की रोमांटिक थ्रिलर ‘फना’ के 17 साल हुए पूरे! प्यार की एक गहरी कहानी जो आज भी है दर्शकों के दिल पर करता है राज!

 साल 2006 में आमिर खान ने दर्शकों को एक इमोशनल रोमांटिक थ्रिलर- ‘फना’ के साथ मनोरंजन किया, एक ऐसी फिल्म जिसने भारतीय सिनेमा में प्रेम कहानियों को फिर से जगाया।  17 साल बाद भी ‘फना’ उन कुछ चुनिंदे फिल्मों में से एक है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में प्यार के भाव को फिर से उजागर किया है। आज भी जब ‘फना’ हमारे स्क्रीन पर दस्तक देती है तो  फिर से हम अपनी भावनाओं की नदी में डूब जाते हैं। जैसा कि आज इस फिल्म की 17वीं वर्षगांठ हैं इसीलिए यह दर्शकों के लिए स्क्रीन पर लाए गए भरपूर मनोरंजन का सही समय है।

 आमिर खान को पूरी तरह से नए प्रकाश में दिखाते हुए, फिल्म ने 9 साल बाद आमिर और काजोल को फिर से जोड़ा है, इससे पहले इन एक्टर्स ने ‘इश्क’ (1997) में एक साथ काम किया था। फ़िल्म की कहानी से लेकर गीत, स्क्रिप्ट, दृश्य  या फिर उसका प्रदर्शन  हर एक रूप से फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर राज किया और उस वर्ष की एक ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरकर सामने आया। ‘फना’ आमिर खान द्वारा निभाई गई रेहान की कहानी का अनुसरण करती है जो कि एक टूर गाइड है। वह काजोल द्वारा निभाई गई एक नेत्रहीन कश्मीरी महिला जूनी से मिलता है। जूनी अपने दोस्तों द्वारा  रेहान को नजरअंदाज करने की सलाह को खारिज कर देती है क्योंकि वह स्वतंत्र रूप से जीने वाली महिला है। रेहान जूनी को जीवन को पूरी तरह से कैसे जीना है इसका अनुभव कराता है। लेकिन इसके साथ वह एक रहस्य भी छुपाता है जो उन दोनों को बड़े खतरे में डाल देता है।

 ‘फना’ ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इसका संगीत, चांद सिफ़रिश, मेरे हाथ में, देश रंगीला, देखो ना, और चंदा चमके अभी भी जनता की टॉप सूची में शुमार हैं। संगीत के अलावा फिल्म की शायरियां और संवाद भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। फिल्म में कई दिल को छू लेने वाले संवाद हैं, उनमें से कुछ जो बेहद खास है, “तेरे दिल में मेरी सांसों को पनाह मिल जाए, तेरे इश्क में मेरी जान फना हो जाए।”  और “फूल है गुलाब का चमेली का मत समझ आशिक हूं आपका अपनी सहेली का मत समझना।”

 कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित, फना वास्तव में एक खूबसूरती से लिखी गई, प्रभावी अभिनय वाली और अच्छे तरीके से तैयार की गई फिल्म थी, जिसे दर्शकों और आलोचकों ने बेहद  सराहा। फना के बॉक्स ऑफिस सफर पर नजर डालें तो इसने 103 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 26 मई 2006 को रिलीज़ हुई, फना में ऋषि कपूर, किरण खेर और तब्बू भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

आमिर खान

Comment Box

Also Read

रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं।
रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं।
आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने स्थिति साफ की।
आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने स्थिति साफ की।
क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
“दोस्ती और जवानी पर एक बिल्कुल नया नज़रिया”: ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर तरण आदर्श की राय
“दोस्ती और जवानी पर एक बिल्कुल नया नज़रिया”: ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर तरण आदर्श की राय

Also Read

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, नेट कलेक्शन ₹324 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई म...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹70 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹7...

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी।
फिल्म | न्यूज़

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी।...

अविनाश मिश्रा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 15': प्राइज़ मनी और बहुत कुछ—उन्हें क्या-क्या मिला
टेलीविजन | न्यूज़

अविनाश मिश्रा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 15': प्राइज़ मनी और बहुत कुछ—उ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: अजय देवगन की फिल्म ने पहले रविवार को ₹176 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: अजय देवगन की फिल्म ने प...

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।
म्यूजिक | न्यूज़

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूसरे शुक्रवार को ₹60 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूस...

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां से चले गए—वायरल वीडियो ने चर्चा छेड़ दी
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरुआत, 66.75 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब...

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा,
डिजिटल | न्यूज़

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा, "यह मेरा आखि...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹104.90 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते मे...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.