Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

एक्टर सूर्या ने अपने अपकमिंग मैग्नम ओपस ‘कांगुवा’ के लिए डबिंग की शुरू

एक्टर सूर्या के फैन्स के लिए एक शानदार खबर सामने आई है जो एक्टर की अपकमिंग मैग्नम ओपस 'कांगुवा' से जुड़ी है।

Author: ManoranjanDesk
21 Feb,2024 15:57:05
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
एक्टर सूर्या ने अपने अपकमिंग मैग्नम ओपस ‘कांगुवा’ के लिए डबिंग की शुरू

एक्टर सूर्या के फैन्स के लिए एक शानदार खबर सामने आई है जो एक्टर की अपकमिंग मैग्नम ओपस ‘कांगुवा’ से जुड़ी है। दरअसल इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क अपने डबिंग फेज की तरफ बढ़ गया है और बहुमुखी अभिनेता ने अपने इस एपिक वेंचर के लिए डबिंग शुरू कर दी है। इस बात की घोषणा फिल्म के निर्माताओं ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर की है। इस अपडेट के बाद से सुर्या के फैन्स में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई।

इस अहम अपडेट को फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने शेयर करते हुए लिखा, “उनकी मौजूदगी ने हमारी स्क्रीन पर आग लगा दी, और अब उनकी आवाज हम सभी पर राज करेगी। हमारी #Kanguva के लिए नए शुरू हुए, वर्ल्ड क्लास पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो @AadnahArtsOffl में डबिंग शुरू हो रही है।”

His presence set our screens on fire, and now his voice will rule us all ❤️‍🔥

Dubbing begins 🎙 for our #Kanguva 🦅at the newly commenced, world class post-production studio @AadnahArtsOffl 🔥@Suriya_offl @thedeol @DishPatani @directorsiva @ThisIsDSP @GnanavelrajaKe… pic.twitter.com/7BP7CfPM1c

— Studio Green (@StudioGreen2) February 21, 2024

शिवा द्वारा निर्देशित और सूर्या, दिशा पटानी और बॉबी देओल जैसे कलाकारों से सजी ‘कांगुवा’ अपनी शुरुआत से ही उत्साह का कारण रही है। लगभग दो साल की शूटिंग और प्री-प्रोडक्शन के बाद, फिल्म ने की शूटिंग पूरी हो गई है, जिससे 2024 में इसकी रिलीज को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क तेजी से आगे बढ़ रहा है और एक्टर सूर्या और निर्देशक शिवा के नेतृत्व में फिल्म की टीम पूरी डेडिकेशन के साथ फिल्म के हर पहलू को निखारने पर काम कर रही है। कांगुवा की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे। सिनेमैटोग्राफर वेट्री पलानीसामी और संगीतकार ‘रॉकस्टार’ देवी श्री प्रसाद फिल्म की विजुअल और और ऑडिटोरी अपील में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।

बता दें, के.ई. ज्ञानवेल राजा के स्टूडियो ग्रीन का पिछले 16 सालों में ब्लॉकबस्टर हिट देने का उल्लेखनीय ट्रैक रिकॉर्ड है। इस स्टूडियो ने ‘सिंघम’ सीरीज, ‘परुथी वीरन,’ ‘टेडी’ और कई अन्य फिल्मों के साथ लगातार हाई स्टैंडर्ड सेट किया हैं।

हाल ही में सामने आए टीज़र और बॉबी देओल के पहले लुक ने दर्शकों को सरप्राइज किया है, जो समय-समय पर इस अपकमिंग एक्शन ड्रामा की भव्यता और पैमाने की झलक देता रहा है। स्टूडियो ग्रीन ने रणनीतिक रूप से टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ साझेदारी की है, जिससे 2024 की शुरुआत में ‘कांगुवा’ की बड़े पैमाने पर ग्लोबल रिलीज सुनिश्चित की जा सके।

अब क्योंकि डबिंग प्रोसेस के दौरान सूर्या की आवाज ने फिल्म में जान फूंक दी है, प्रशंसक उत्सुकता से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है, जो भारतीय सिनेमा के परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ने का वादा करती है।

About The Author
ManoranjanDesk

कांगुवासूर्या

Comment Box

Also Read

करुप्पु टीज़र: सूर्या ने आरजे बालाजी की गंभीर, विस्फोटक दृष्टि में आग लगा दी
करुप्पु टीज़र: सूर्या ने आरजे बालाजी की गंभीर, विस्फोटक दृष्टि में आग लगा दी
सूर्या ने पत्नी ज्योतिका पर कहा,
सूर्या ने पत्नी ज्योतिका पर कहा, "मैं उनके जैसा अच्छा बनने की कोशिश करता हूं, मैं उसकी बराबरी नहीं कर सकता"
स्टूडियो ग्रीन की
स्टूडियो ग्रीन की "कांगुवा" के बारे में सूत्रों ने किया बड़ा खुलासा! 10,000 लोगों के साथ मेकर्स ने शूट किए हैं जबरदस्त वॉर सीन्स
मेगास्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म कांगुवा की पहली झलक जारी कर मेकर्स ने फैन्स को दिया एक बड़ा सरप्राइज
मेगास्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म कांगुवा की पहली झलक जारी कर मेकर्स ने फैन्स को दिया एक बड़ा सरप्राइज

Also Read

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 5 मार्च 2026: मायरा और मुक्ति में लड़ाई, कावेरी ने अरमान और अभिरा को एक करने की कसम खाई
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 5 मार्च 2026: मायरा और मुक्ति में...

संकल्प ट्रेलर: हाई ड्रामा और नैतिक दुविधाओं का संकेत
फिल्म | न्यूज़

संकल्प ट्रेलर: हाई ड्रामा और नैतिक दुविधाओं का संकेत...

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सनी देओल की फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, 41वें दिन 25 लाख का कलेक्शन किया
फिल्म | न्यूज़

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सनी देओल की फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया,...

सरू सीरियल स्पॉइलर: क्या सरू साक्षी के झूठ का पर्दाफाश करने और रोहित का नाम साफ़ करने में कामयाब होगी?
टेलीविजन | स्पॉइलर

सरू सीरियल स्पॉइलर: क्या सरू साक्षी के झूठ का पर्दाफाश करने और रोहित क...

फैंटेसी फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनय करेंगी प्रीति मुकुंदन
फिल्म | न्यूज़

फैंटेसी फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनय करेंगी प्रीति मुक...

सरू सीरियल स्पॉइलर: रोहित के खिलाफ साक्षी के धमाकेदार वीडियो ने तारा को चौंका दिया – सरू क्या करेगी?
टेलीविजन | स्पॉइलर

सरू सीरियल स्पॉइलर: रोहित के खिलाफ साक्षी के धमाकेदार वीडियो ने तारा क...

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 4 मार्च 2026: आर्या गोपाल की मंज़ूरी के लिए जूझती है—क्या रघुपति का प्लान आर्या-अनु की लव स्टोरी खत्म कर देगा?
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 4 मार्च 2026: आर्या गोपाल की मंज़ूरी के लिए ज...

टॉक्सिक स्थगित, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान के लिए तैयार
फिल्म | न्यूज़

टॉक्सिक स्थगित, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान के लिए तैयार...

तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - दिन 20
फिल्म | न्यूज़

तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - दिन 20...

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 20
फिल्म | न्यूज़

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 20...

नागिन 7 एपिसोड रिटन अपडेट (1 मार्च 2026): अहाना भारतीयों के लिए मसीहा बनी; एयरुल को नागमणि पर शक हुआ
टेलीविजन | स्पॉइलर

नागिन 7 एपिसोड रिटन अपडेट (1 मार्च 2026): अहाना भारतीयों के लिए मसीहा...

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 2 मार्च 2026: पुष्पा ने गोपाल को चैलेंज किया; मीरा ने आर्य के खिलाफ साज़िश रची
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 2 मार्च 2026: पुष्पा ने गोपाल को चैलेंज किया;...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.