Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

KGF के बाद अब तन्वी द ग्रेट लेकर आ रही है एक्सेल एंटरटेनमेंट और अनुपम खेर की जोड़ी

KGF जैसी हिट देने के बाद अब एक्सेल एंटरटेनमेंट की नजर तन्वी द ग्रेट पर, अनुपम खेर से की साझेदारी

Author: ManoranjanDesk
29 Jun,2025 14:01:45
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
KGF के बाद अब तन्वी द ग्रेट लेकर आ रही है एक्सेल एंटरटेनमेंट और अनुपम खेर की जोड़ी

एक्सेल एंटरटेनमेंट, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर जैसे दमदार प्रोड्यूसर्स लीड कर रहे हैं और जिन्होंने ‘दिल चाहता है’ से लेकर ‘डॉन’ जैसी आइकॉनिक फिल्में दी हैं, अब अनुपम खेर की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में जुड़ गया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हमेशा लीक से हटकर सिनेमा को बढ़ावा दिया है और KGF जैसी बड़ी हिट फिल्मों को पेश कर के खुद को दमदार कहानी कहने और बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी बना लिया है।

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ ने दुनियाभर में अपना जलवा दिखा दिया है। ये फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल और न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े मंचों पर दिखाई जा चुकी है। इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में इसे खूब सराहा गया है और शुरुआत से ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

तन्वी द ग्रेट एक ऐसी लड़की की कहानी है जो मुश्किल हालात और लोगों की सोच के खिलाफ जाकर भी हार नहीं मानती। ये फिल्म प्यार, हौसले और उम्मीद से जीत हासिल करने की उसकी जिद को दिखाती है।

रितेश सिधवानी ने कहा, “‘तन्वी द ग्रेट’ एक ऐसी फिल्म है जो दिल से जुड़ी भावनाओं और इंसानी हौसले की ताकत को दिखाती है। हमें अनुपम खेर स्टूडियोज के साथ मिलकर इस कहानी को दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने की खुशी है।”

फरहान अख्तर ने कहा, “‘तन्वी द ग्रेट’ के पीछे जो सोच और जुनून है, वो वाकई में प्रेरणादायक है। एक्सेल की तरफ से हम इस खूबसूरत फिल्म को सपोर्ट करके बहुत खुश हैं और चाहते हैं कि ये दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचे।”

KGF के बाद अब तन्वी द ग्रेट लेकर आ रही है एक्सेल एंटरटेनमेंट और अनुपम खेर की जोड़ी 58244

https://x.com/taran_adarsh/status/1938826965064073370?s=46

अनुपम खेर ने कहा, “मैं हमेशा से एक्सेल एंटरटेनमेंट की शानदार कहानियों और सोच का प्रशंसक रहा हूं। ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए उनका साथ मिलना बेहद खुशी की बात है। उनके जुड़ने से इस प्रेरणादायक फिल्म को और ऊंचाइयों तक ले जाने का हमारा सफर और मजबूत हुआ है।”

फिल्म में बेहतरीन कलाकारों की टीम नजर आएगी, जिनमें अनुपम खेर, इयान ग्लेन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, करण टैकर, एम. नास्सर और पहली बार अभिनय कर रही शुभांगी शामिल हैं।

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी तन्वी द ग्रेट का संगीत ऑस्कर विजेता एम. एम. कीरवाणी ने दिया है। यह फिल्म अनुपम खेर स्टूडियोज और एनएफडीसी के साथ मिलकर बनाई गई है। इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी अनिल ठडानी की एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट संभाल रहे हैं। तन्वी द ग्रेट 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About The Author
ManoranjanDesk

अनुपम खेरफरहान अख्तररितेश सिधवानी

Comment Box

Also Read

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज़बरदस्त कमाई की, 3 दिनों में ₹100 करोड़ नेट के करीब पहुँची
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज़बरदस्त कमाई की, 3 दिनों में ₹100 करोड़ नेट के करीब पहुँची
मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म की ज़बरदस्त शुरुआत
मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म की ज़बरदस्त शुरुआत
प्रीति जिंटा, फरहान अख्तर और दिल चाहता है की मेकिंग पर अयूब खान
प्रीति जिंटा, फरहान अख्तर और दिल चाहता है की मेकिंग पर अयूब खान

Also Read

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म | न्यूज़

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगा...

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा।
फिल्म | न्यूज़

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मा...

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर का ज़िक्र क्यों हो रहा है?
फिल्म | न्यूज़

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फिल्म की कमाई में 31वें दिन ज़बरदस्त उछाल, नेट कलेक्शन ₹122 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फिल्म की कमाई में 31वें...

'धूम 3' के एक्टर सिद्धार्थ निगम ने अपनी गर्लफ्रेंड रिया ठक्कर से मिलवाया, कहा-
फिल्म | न्यूज़

'धूम 3' के एक्टर सिद्धार्थ निगम ने अपनी गर्लफ्रेंड रिया ठक्कर से मिलवा...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: निविन पॉली की फ़िल्म 110 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: निविन पॉली की फ़िल्म...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.