Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के सफल एल्बम के बाद लव रंजन के निर्देशन में बनी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का एल्बम भी हुआ सुपरहिट

बॉलीवुड में रोम-कॉम के युग को वापस लाते हुए इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। लेकिन 'तू झूठी मैं मक्कार' की सफलता सिर्फ यही तक नही सीमित है, क्योंकि लव के निर्देशन में बनी ये फिल्म म्यूजिक चार्ट पर भी छाई हुई है, जो टीजेएमएम को हाल के दिनों में सबसे पसंदीदा एल्बमों में से एक बना रहा है।

Author: विशाल दुबे
16 May,2023 21:02:27
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के सफल एल्बम के बाद लव रंजन के निर्देशन में बनी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का एल्बम भी हुआ सुपरहिट

लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार एक सफल फिल्म साबित हुई है। बॉलीवुड में रोम-कॉम के युग को वापस लाते हुए इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। लेकिन ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की सफलता सिर्फ यही तक नही सीमित है, क्योंकि लव के निर्देशन में बनी ये फिल्म म्यूजिक चार्ट पर भी छाई हुई है, जो टीजेएमएम को हाल के दिनों में सबसे पसंदीदा एल्बमों में से एक बना रहा है।

जबकि ‘तेरे प्यार में’ वास्तव में एक रोमांटिक गाना है जो आपको अपने साथी के साथ फिर से प्यार में डूबने पर मजबूर कर देता है, तो ‘प्यार होता कई बार है’ सभी सिंगल्स को नई उम्मीद देने की बात कहता है क्योंकि प्यार जिंदगी में कई बार होता है। बात करें ‘मैने पी रखी है’ की तो ये एक परफेक्ट डांस नबंर है, जबकि ‘शो मी द ठुमका’ संगीत फेस ऑफ के लिए लोगों की पहली पसंद है। फिल्म का गाना ‘जादुई’ आपको रोमांस और रिश्तों की एक जादुई और खूबसूरत दुनिया में ले जाता है और ‘ओ बेदरदेया’ दिल टूटने वाले प्रेमियों के साथ एक सटीक तालमेल बिठाता है। ऐसे में यह हैरानी की बात नहीं है कि क्यों फिल्म के तीन गाने टॉप 50 स्पॉटिफी इंडिया लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

यह हमें लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के समय में वापस ले जाता है, जिसका एल्बम 2018 में एक इंस्टेंट सेनसेशन बन गया था। इसकी सफलता के अब 5 साल हो गए हैं और हम 2023 में भी फिल्म के धमाकेदार बीट्स जिसमें ‘बॉम डिग्गी’, ‘कौन नचदी’ और ‘दिल चोरी’ जैसे गानों पर खुद को डांस करने से रोक नही पाते है। वहीं इस फिल्म का सबसे पसंदीदा ट्रैक ‘तेरा यार हूं मैं’ दोस्ती का दूसरा नाम बन चुका है। इस फिल्म के एलबम का ऐसा क्रेज था जिसने दर्शकों के हर इमोशन को छुआ। कहने की जरूरत नहीं है कि क्यों तू झूठी मैं मक्कार, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के नक्शेकदम पर ही है।

टीजेएमएम के म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम, लिरिसिस्ट अमिताभ भट्टाचार्य, सिंगर अरिजीत सिंह और निर्देशक लव रंजन ने सुनिश्चित किया कि टीजेएमएम का एल्बम सोनू के टीटू की स्वीटी की तरह दर्शकों में हर किसी के साथ जुड़ने के लिए एक इमोशन ऑफर करने वाला एक पूरा पैकेज है। मानो लव रंजन का निर्देशन सफल फिल्म एल्बम देने का दूसरा नाम बन रहा हो।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

तू झूठी मैं मक्कारसोनू के टीटू की स्वीटी

Comment Box

Also Read

तू झूठी मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 21 दिनों में फिल्म ने भारत में 161 करोड़ और दुनिया भर में 201 करोड़ कमाए
तू झूठी मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 21 दिनों में फिल्म ने भारत में 161 करोड़ और दुनिया भर में 201 करोड़ कमाए
क्या तू झूठी मैं मक्कार शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद एक बड़ी हिट होने वाली है?
क्या तू झूठी मैं मक्कार शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद एक बड़ी हिट होने वाली है?
तू झूठी मैं मक्कार का रिव्यु : क्या यह लव रंजन की हम...आपके हैं कौन की तरह है
तू झूठी मैं मक्कार का रिव्यु : क्या यह लव रंजन की हम...आपके हैं कौन की तरह है

Also Read

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।
म्यूजिक | न्यूज़

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूसरे शुक्रवार को ₹60 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूस...

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां से चले गए—वायरल वीडियो ने चर्चा छेड़ दी
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरुआत, 66.75 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब...

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा,
डिजिटल | न्यूज़

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा, "यह मेरा आखि...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹104.90 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते मे...

'द व्वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने 29.2% की गिरावट के बावजूद ₹49 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'द व्वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने 29...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: नानी की फ़िल्म ने पहले हफ़्ते के आखिर से पहले ही ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
Uncategorized |

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: नानी की फ़िल्म ने पहले हफ़्ते...

ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की, कहा,
टेलीविजन | न्यूज़

ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की, कह...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले मंगलवार को फिर से आगे बढ़ी, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: नानी की एक्शन फ़िल्म ने पहले सोमवार को ₹97 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: नानी की एक्शन फ़िल्म ने पहले सो...

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
टेलीविजन | न्यूज़

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.