Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक के बचे हुए कट्स पर बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई बहस, आरएसवीपी मूवीज़ ने पेश की दलीलें

आरएसवीपी मूवीज़ ने कल जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक के बचे हुए कट्स पर बॉम्बे हाई कोर्ट में दलीलें पेश की।

Author: ManoranjanDesk
21 Jul,2023 15:10:03
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक के बचे हुए कट्स पर बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई बहस, आरएसवीपी मूवीज़ ने पेश की दलीलें

मनोरंजन उद्योग के मशहूर फिल्ममेकर रॉनी स्क्रूवाला का प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षक और मनोरंजक परियोजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत करता है। इसी कड़ी में अब ये प्रोडक्शन हाउस प्रमुख ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट, जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक के साथ सामने आने वाला है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल को फिल्म में अहम भूमिका की कमान दी गई है। यह फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है और सेंसर की मंजूरी का इंतजार भी कर रही थी, जिसके चलते प्रोडक्शन हाउस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सीबीएफसी के खिलाफ एक अपील दायर की जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले कुछ सीन्स हटाने की मांग की थी। अब इस पर ताजा अपडेट में कल कोर्ट में हुई सुनवाई में आरएसवीपी ने बाकी कट्स पेश किए और जिसपर कोर्ट ने आज दोपहर 02:30 दोबारा बहस करने के लिए कहा है।

अब क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी थी और निर्माताओं से 21 कट्स के लिए कहा, जिसमें कुछ डायलॉग्स, फिल्म का डिस्क्लेमर और इसका टाइटल शामिल है। ऐसे में रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा 5 सी के तहत अपील दायर की, यह तर्क देते हुए कि कट्स ने भारतीय संविधान के आर्टिकल 19(1)(ए) का उल्लंघन किया है और कट्स सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत कवर नहीं किए गए हैं।

इस पर आई ताजा खबरों के मुताबिक, कल एक सुनवाई हुई जहां आरएसवीपी टीम ने बाकी कट्म पर चर्चा की और उसे जज के हवाले किया। 5वें कट से शुरू करके टीम जज को 21वें कट तक ले गई और यह समझाते हुए बहस शुरू की कि कैसे हर कट प्रापर डॉक्यूमेंटेशन पर आधारित है, यह सुनिश्चित करते हुए कि यह एक अच्छी तरह से रिसर्च के बाद तैयार की गई फिल्म है। आरएसवीपी मूवीज़ वास्तव में फिल्म के आधार को बरकरार रखने के लिए कट्स का विरोध कर रहे थे, जबकि सीबीएफसी अपील कर रहा था कि कटौती जरूरी है।

इसके अलावा, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सी. सिंह, जो सीबीएफसी की तरफ से थे, वो रिटायर हो गए हैं और इसलिए सीबीएफसी के वकील ने समय मांगा लेकिन अदालत ने इससे इनकार कर दिया। इसलिए कोर्ट ने आगे की सुनवाई आज दोपहर 02:30 बजे बुलाई है।

जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक का निर्देशन की कमान हनी त्रेहान द्वारा संभाला गया हैं। इस फिल्म में जहां दिलजीत ने मुख्य भूमिका निभाई हैं, वहीं अर्जुन रामपाल की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

जसवंत सिंह खालरा

Comment Box

Also Read

मास्टरशेफ़ पंकज भदौरिया ने अपना चौथा और आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा किया
टेलीविजन | न्यूज़

मास्टरशेफ़ पंकज भदौरिया ने अपना चौथा और आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा किय...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की अच्छी शुरुआत, ₹8 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की अ...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे शुक्रवार को कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई गिरकर ₹85 लाख नेट हुई
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे शुक्रवार को कुणाल खेमू की फिल्म की...

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
टेलीविजन | न्यूज़

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमाई में 9.1% की गिरावट, ₹1 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमा...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख कमाए
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई हुई
फिल्म | न्यूज़

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की बढ़ोतरी, ₹10 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने से बस ₹50 लाख पीछे
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ़ ₹50 लाख कमाए
Uncategorized |

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़...

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.