Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

एस्पिरेंट्स अभिनेता सनी हिंदुजा को महीनों के ऑडिशन्स के बाद मिला था ‘संदीप भैया’ का किरदार

एस्पिरेंट्स एक्टर सनी हिंदुजा ने अपने यादगार किरदारों से जुड़े सफर पर की बात, जानिए क्या कहा

Author: ManoranjanDesk
02 Nov,2023 16:35:43
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
एस्पिरेंट्स अभिनेता सनी हिंदुजा को महीनों के ऑडिशन्स के बाद मिला था ‘संदीप भैया’ का किरदार

टीवीएफ ड्रामा एस्पिरेंट्स आईएमडीबी के टॉप रेटेड शोज में से एक है। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब एस्पिरेंट्स का दूसरा सीजन भी धमाल मचा रहा है। शो में संदीप भैया के किरदार में नजर आए एफटीआईआई के पूर्व छात्र और शानदार एक्टर सनी हिंदुजा ने अपने सूक्ष्म प्रदर्शन से लोगों का दिल इस कदर जीत लिया है कि उनके इस किरदार को स्पिनऑफ का भी हिस्सा बना लिया गया। जी हां, क्योंकि संदीप भैया का गहन आचरण, सलाह और जीवन के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण लाखों दर्शकों को खूब भाया है।

ऐसे में सनी ने अपने करियर की ट्रेजेक्टरी और अपना पहला बिग ब्रेक पाने के लिए स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, “एस्पिरेंट्स के लेखकों ने संदीप भैया को एक बहुत अच्छी लाइन दी है – ‘असफलता से आग बनाओ, और उस आग को फ्यूल बनाओ जो आपकी लाइफ में काम आए।’ रियल लाइफ में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ। एस्पिरेंट्स मिलने से पहले, मैंने हर महीने बहुत सारे ऑडिशन्स दिए, मेरी पत्नी मज़ाक करती थी कि अगर अब तक के सबसे ज्यादा ऑडिशन देने के लिए किसी को पुरस्कार दिया जाता, तो मैं उसमें जीतता।”

उन्होंने आगे कहा, ”रिजेक्शन्स मेरे पेशे का एक आम हिस्सा थी। हालांकि, मैंने अपने रिजेक्शन्स को अपने लिए एक सीख में बदलने का फैसला किया। मैंने अपने कौशल को देखा और निखारा, कई ऑडिशन दिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मुझे रिजेक्ट करना नामुमकिन हो जाए। मैं सुनता था कि मेरा लुक किसी भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं है, लेकिन अपनी सारी सीख को लागू करते हुए, मैंने एस्पिरेंट्स और इनसाइड एज जैसे शो के लिए ऑडिशन दिया और मुझे वे रोल मिले जो बहुत यादगार बन गए।”

एस्पिरेंट्स का दूसरा सीज़न दर्शकों को भारत में आईएएस एस्पिरेंट्स और सिविल सर्वेंट्स के यात्रा की मुश्किल और प्रभावित करने वाली दुनिया में ले जाता है। जीवन पर आधारित इस ड्रामा के साथ निर्देशक के रूप में अपूर्व सिंह कार्की की वापसी हुई है। इसमें नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे अपने लोकप्रिय रोल्स को रिप्राइज कर रहे हैं। एस्पिरेंट्स सीज़न एक और दो अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

एस्पिरेंट्ससनी हिंदुजा

Comment Box

Also Read

फिल्म | रिलीज

"आवारापन सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, यह एक सफ़र है, शिवम का सफ़र है, और...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म की नज़र 200 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म क...

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क्यों पसंद करते हैं?
फिल्म | न्यूज़

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क...

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई
फिल्म | न्यूज़

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पह...

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्माण पर विशाल चतुर्वेदी
फिल्म | न्यूज़

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्...

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच
डिजिटल | न्यूज़

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच...

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद विजय-पूजा की फ़िल्म 180 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने की ओर
फिल्म | न्यूज़

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद...

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
फिल्म | न्यूज़

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी:...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई सोमवार को धीमी हुई, फिर भी 23.80 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल...

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
फिल्म | न्यूज़

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रविवार को भी मज़बूत बनी हुई है, 150 करोड़ के माइलस्टोन के करीब
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रवि...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म 300 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़ि...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.