Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

“रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा” की थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले, डालें एनिमेशन के सफर पर एक नजर

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा के फैंस को सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज से पहले मिली पुराने मेकर्स की यादों की झलक

Author: ManoranjanDesk
15 Jan,2025 13:22:48
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
“रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा” की थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले, डालें एनिमेशन के सफर पर एक नजर

भारत में ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ की थिएटर रिलीज का इंतजार करते हुए, एनीमे फिल्म के ऑफिशियल अकाउंट ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फैंस को पुरानी यादों का सफर कराया। उन्होंने वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित इस जापानी एनीमे के शुरुआती मेकर्स की पुरानी यादों को ताजा किया।

जापान के कोइची सासाकी, जिन्होंने महान भारतीय एनिमेटर राम मोहन के साथ मिलकर इस फिल्म को को-डायरेक्ट किया था, उन्होंने इस प्रोजेक्ट में लगी मेहनत और क्रिएटिविटी को याद किया है। कोइची सासाकी ने कहा, “हम इस फिल्म की एनीमेशन क्वालिटी पर गर्व महसूस करते हैं, खासकर मूवमेंट, टाइमिंग और कैरेक्टर के एक्सप्रेशंस पर… एक फिल्म सिर्फ विजुअल्स से नहीं बनती। फिल्म तब पूरी होती है जब उसमें बेहतरीन साउंड और दमदार डायलॉग होते हैं। इस फिल्म का साउंड 100% भारत में तैयार हुआ है। ये भारत के बेस्ट म्यूजिशियन्स और एक्टर्स का शानदार काम है, जिसका मैं दिल से सम्मान करता हूँ।” उन्होंने आगे कहा, “अगर भारत के लोग ये सोचें कि ‘ये मेरी फेवरेट रामायण है,’ तो मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं होगी।”

यह फिल्म भारतीय एनीमेशन के जनक राम मोहन के करियर में भी एक खास जगह रखती है। उनके बेटे कार्तिक मोहन ने इसे “एक भव्य प्रयास” बताया और कहा कि भारत में इसकी थिएट्रिकल रिलीज “भारत और जापान, दोनों की सिनेमा इतिहास में एक लैंडमार्क” होगी।उन्होंने यह भी कहा, “श्री राम मोहन के बेटे होने के नाते, मैं बस यही कह सकता हूं कि काश मेरे पिता यह पल देखने के लिए जीवित होते। उनके लंबे और शानदार करियर में यह उनके सबसे गर्व भरे पलों में से एक होता।”

इस फिल्म की कल्पना दिवंगत जापानी फिल्ममेकर युगो साको ने की थी, जो अपनी भारत यात्रा के दौरान इस महाकाव्य से प्रभावित हुए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “हनुमान का आसमान में उड़ना, पहाड़ उखाड़ लाना, गरुड़ की बहादुरी, राम और लक्ष्मण का साहस, और उन्होंने जो महायुद्ध लड़ा… ये सब मुझे रोमांचित कर गए। ये ऐसी कहानियां हैं जो हर संस्कृति में मायने रखती हैं, जो किसी भी लोककथा का हिस्सा बन सकती हैं।” इस एनीमे फिल्म के यादगार संगीत के पीछे महान संगीतकार वानराज भाटिया का योगदान था।

‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में थिएटर में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए डिस्ट्रीब्यूट की जाएगी। यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में 4K फॉर्मेट में रिलीज होने वाली है।

About The Author
ManoranjanDesk

रामायण

Comment Box

Also Read

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फिल्म कुछ ही हिस्सों में खरी उतरती है
रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फिल्म कुछ ही हिस्सों में खरी उतरती है
रामायण और एवेंजर्स: डूम्सडे के ट्रेलर स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के साथ शामिल हुए।
रामायण और एवेंजर्स: डूम्सडे के ट्रेलर स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के साथ शामिल हुए।
रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर होंगे।
रामायण का ट्रेलर टला; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और सोनी पिक्चर्स ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर होंगे।

Also Read

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरावट जारी, सिर्फ़ ₹34 लाख नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरा...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी हुई है, 66वें दिन ₹2.80 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने ₹300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने...

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया—जानिए क्यों
फिल्म | न्यूज़

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्त...

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का संदेश लिखा, खुद को खुशनसीब बताया।
फिल्म | न्यूज़

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने वापसी की, ₹260 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने व...

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.