Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

सिनेमा लवर्स के लिए बड़ी खबर, आमिर खान ने लॉन्च किया ‘आमिर खान टॉकीज’ यूट्यूब चैनल

अब पर्दे के पीछे और फिल्म मेकिंग की कहानी सुनाएंगे आमिर खान, लॉन्च किया 'आमिर खान टॉकीज' यूट्यूब चैनल!

Author: ManoranjanDesk
26 Mar,2025 19:25:47
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
सिनेमा लवर्स के लिए बड़ी खबर, आमिर खान ने लॉन्च किया ‘आमिर खान टॉकीज’ यूट्यूब चैनल

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 30 साल के कैरियर में अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों का दिल जीता है। शानदार एक्टिंग के अलावा, प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शंस के जरिए कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जो सिनेमा की दुनिया में नया मुकाम बना चुकी हैं। अब आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस का यूट्यूब चैनल “आमिर खान टॉकीज” लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह चैनल खासकर उन लोगों के लिए है, जो फिल्मों की दुनिया को करीब से जानना चाहते हैं। यहां पर्दे के पीछे की अनदेखी कहानियां, शूटिंग के मजेदार किस्से और फिल्मों को लेकर गहरी चर्चाएं देखने को मिलेंगी। मूवी लवर के लिए ये चैनल किसी तोहफे से कम नहीं होने वाला।

अपने यूट्यूब चैनल की घोषणा करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा,

“सिनेमा, कहानियां और अनफिल्टर्ड मोमेंट्स! हमने ऐसी कहानियां बनाई हैं, जिन पर आप सालों तक हंसे, रोए और सोचे। अब हम आपको आमिर खान टॉकीज के जरिए सिनेमा की दुनिया में एक नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं! 🫰🏻 यह एक ऐसी जगह होगी, जहां स्टोरीटेलिंग और रियलिटी का मिलन होगा। यहां आपको पर्दे के पीछे के अनदेखे लम्हों से लेकर उन फिल्मों पर गहरी बातचीत तक सब कुछ मिलेगा, जिन्होंने हमें बनाया है!🙌🏻”

आमिर खान टॉकीज के वेलकम वीडियो में आमिर खान ने बताया कि वो कब से चाह रहे थे कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बने, जहां वो अपनी फिल्मों और सिनेमा बनाने की कला पर खुलकर बात कर सकें। अब ये सपना पूरा हुआ है। ये यूट्यूब चैनल सिनेमा के पीछे की दुनिया से आपको रूबरू कराएगा। हर सीन के पीछे की सोच, डायरेक्टर का नजरिया, कहानी कहने का तरीका और फिल्म बनने की पूरी प्रक्रिया को करीब से दिखाएगा। यहां आपको पर्दे के पीछे की अनदेखी झलकियां भी देखने को मिलेंगी, जिससे पता चलेगा कि एक फिल्म कैसे बनती है और उसमें कितनी मेहनत लगती है।

इस चैनल पर सिर्फ फिल्मों के बनने की कहानी नहीं, बल्कि एक्टर्स की बातें, ग्रुप डिस्कशन और फिल्ममेकिंग पर खुलकर चर्चा भी होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस से जुड़े कलाकार अपने अनुभव बताएंगे, जिससे फैन्स को सिनेमा के अंदर की दुनिया को और करीब से समझने का मौका मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए लोग सिर्फ फिल्म बनाने की बारीकियां नहीं सीखेंगे, बल्कि इसकी कलात्मकता और तकनीकी कमाल को भी महसूस कर पाएंगे।

About The Author
ManoranjanDesk

आमिर खान

Comment Box

Also Read

रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं।
रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं।
आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने स्थिति साफ की।
आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने स्थिति साफ की।
क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
“दोस्ती और जवानी पर एक बिल्कुल नया नज़रिया”: ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर तरण आदर्श की राय
“दोस्ती और जवानी पर एक बिल्कुल नया नज़रिया”: ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर तरण आदर्श की राय

Also Read

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का संदेश लिखा, खुद को खुशनसीब बताया।
फिल्म | न्यूज़

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने वापसी की, ₹260 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने व...

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहले 'कोका कोला' नाम से जानी जाने वाली) के सभी अधिकार उन्हीं के पास हैं।
फिल्म | न्यूज़

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहल...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फिल्म की कमाई गिरी, ₹1 करोड़ से कम नेट कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ₹200 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरा...

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.