Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

चियान विक्रम स्टारर पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म थंगालान कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) की सच्ची कहानी करती है बयां

केजीएफ की अनकही कहानी को बयान करती है चियान विक्रम स्टारर "थंगालान", पा. रंजीत द्वारा है निर्देशित!

Author: ManoranjanDesk
08 Mar,2024 15:45:37
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
चियान विक्रम स्टारर पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म थंगालान कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) की सच्ची कहानी करती है बयां

एक्टर चियान विक्रम स्टारर पैन इंडिया फिल्म ‘थंगालान’ फिर से खबरों में छाई है। ये इस साल आने वाली मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। अप्रैल 2024 में फिल्म की रिलीज का एलान हो चुका है। वहीं फिल्म अपनी पहली झलक के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हुई है। जी हां, जहां फिल्म की एक झलक ने दर्शकों को रोमांचित किया है, और जिस एक चीज को लेकर लोगों में चर्चा तेज है, वह इसमें दिखाई गई कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) की कहानी है।

यह फिल्म 1880 के समय में सेट है। यह वह समय था जब कोलार गोल्ड फील्ड और गोल्ड माइनिंग उन्नती के शिखर पर था और केजीएफ से सोने का प्रोडक्शन भारी मात्रा में हो रहा था। और यह कहानी Gen Z पीढ़ी के बीच कही जाने लायक है क्योंकि उन्हें कोलार गोल्ड फील्ड्स के इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। बता दें, केजीएफ और इसके विकास ने न केवल भारत में लहरें पैदा कीं, बल्कि अंग्रेजों की बुरी नजरों को भी आकर्षित किया था।

ऐसे में अंग्रेज भारत को लूटने और इस पर राज करने के लिए आये थे और उन्होंने कोलार गोल्ड फील्ड की ओर अपने कमद बढ़ाये। उन्होंने केजीएफ के निवासियों और वर्कर्स को सताया और उनके साथ अन्नयाय किया। यही नहीं उन्होंने उस दौरान 900 टन सोना भी चुरा लिया, जिसकी कीमत उस समय 5 लाख करोड़ थी।

वहीं ‘थंगालन’, जो ग्लोबली अक्लेम्ड डायरेक्टर्स में से एक, पा रंजीत द्वारा निर्देशित हैं, केजीएफ के लोगों द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गई बहादुरी और युद्ध को दर्शाती है और वे भारत के गौरव कोलार गोल्ड फील्ड्स की रक्षा कैसे करते हैं। इस फिल्म को फ्लोर्स पर ले जाने से पहले निर्देशक ने दो साल से अधिक समय तक इस पर रिसर्च का काम किया हैं।

और क्योंकि ‘थंगालान’ की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की असल कहानी को दर्शाती है। पा. रंजीत ने अपनी टीम के साथ मिलकर उस दौर का माहौल फिर से क्रिएट किया। उन्होंने इसे रियल टच देने के लिए बॉडी लैंग्वेज से लेकर बाकी पहलुओं तक, हर चीज पर खूब काम किया है।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब पा रंजीत अलग-अलग समय के किसी विषय का निर्देशन कर रहे हो। इससे पहले 2021 में उन्होंने ‘सरपट्टा परंबराई’ से अपनी काबिलियत साबित की थी। आर्य स्टारर ये स्पोर्ट्स ड्रामा भी 1970 के दशक के भारत की कहानी को दर्शाती है, और पा रंजीत को उसके एग्जीक्यूशन और स्टोरीटेलिंग के लिए सरहाना मिल चुकी हैं।

19वीं सदी की शुरुआत की पृष्ठभूमि पर आधारित ये पीरियड ड्रामा फिल्म उन सच्ची घटनाओं की कहानी बयां करेगी जो कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड में माइन वर्कर्स के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह फिल्म ब्लॉकबस्टर पोन्नियिन सेलवन 1 और 2 के बाद चियान विक्रम की पैन इंडिया शैली में वापसी का प्रतीक है, और किरदार में उनका समर्पण, प्रतिबद्धता और बदलाव निश्चित रूप से दिखाई देता है। टीज़र में कुछ खून सूखा देने वाले लम्हें और कलाकारों का देसी अवतार है, जो दर्शकों को उनके कला को लेकर बेहद प्रभावित करेगा। इस फिल्म में मालविका मोहनन, हॉलीवुड अभिनीत डेनियल कैल्टागिरोन और तमिल उद्योग से कुछ प्रमुख नाम भी हैं।

थंगालान के अलावा कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके स्टूडियो ग्रीन के पास सूर्या स्टारर कांगुवा भी इस साल रिलीज होने वाली एक और सबसे बड़ी फिल्म है।

थंगालान अप्रैल 2024 में दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होने वाली है, और फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार द्वारा तैयार किया गया है।

About The Author
ManoranjanDesk

केजीएफचियान विक्रम

Comment Box

Also Read

'रावण' की चर्चा और स्क्रीनिंग से गायब रहीं ऐश्वर्या राय; प्रशंसक नोटिस लेते हैं
'रावण' की चर्चा और स्क्रीनिंग से गायब रहीं ऐश्वर्या राय; प्रशंसक नोटिस लेते हैं
होम्बले फिल्म्स ने केजीएफ के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाया: अध्याय 1 - प्रशांत नील की एक सिनेमाई उत्कृष्ट कृति
होम्बले फिल्म्स ने केजीएफ के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाया: अध्याय 1 - प्रशांत नील की एक सिनेमाई उत्कृष्ट कृति
क्या आप जानते हैं? डायरेक्टर पा. रणजीथ ने “तंगलान” के लिए नागा मिथक से प्रेरणा ली है!
क्या आप जानते हैं? डायरेक्टर पा. रणजीथ ने “तंगलान” के लिए नागा मिथक से प्रेरणा ली है!
चियान विक्रम ने सक्सेस पार्टी में कास्ट और क्रू के साथ मनाया
चियान विक्रम ने सक्सेस पार्टी में कास्ट और क्रू के साथ मनाया "तंगलान" की सफलता का जश्न!

Also Read

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरावट जारी, सिर्फ़ ₹34 लाख नेट कमाए।
फिल्म | न्यूज़

द पैराडाइज़ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 18: नानी की फ़िल्म की कमाई में गिरा...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी हुई है, 66वें दिन ₹2.80 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फ़िल्म मज़बूती से डटी...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने ₹300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: अजय देवगन की फिल्म ने...

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया—जानिए क्यों
फिल्म | न्यूज़

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्त...

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का संदेश लिखा, खुद को खुशनसीब बताया।
फिल्म | न्यूज़

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने वापसी की, ₹260 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने व...

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.