Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

एकता आर कपूर को दीपक चोपड़ा देंगे इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड

भारत की अग्रणी कंटेंट क्वीन एकता आर कपूर को 20 नवंबर, 2023 को न्यूयॉर्क में 51वें अंतर्राष्ट्रीय एम्मी अवॉर्ड्स में इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड से नवाजा जाने वाला हैं। इस खास मौके पर फेमस राइटर और नए युग के नेता, दीपक चोपड़ा को एकता आर कपूर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने के लिए चुना गया है।

Author: ManoranjanDesk
18 Nov,2023 19:03:21
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
एकता आर कपूर को दीपक चोपड़ा देंगे इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड

दीपक चोपड़ा ने एकता कपूर ने ग्लोबल कल्चर पर कैसे गहरी छाप छोड़ी इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनका प्रभाव सिर्फ एंटरटेनमेंट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस बात पर जोर दिया कि एकता के योगदान ने इंसानी क्रांति को जन्म दिया है, जिससे वह इस अवॉर्ड की हकदार हैं। एक प्रमुख पोर्टल के साथ एक इंटरव्यू में दीपक चोपड़ा ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है ये देखकर कि लोग एकता की उपलब्धियों का जश्न मना रहें है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें एकता आर कपूर को इंटरनेशनल एमी 2023 डायरेक्टोरेट अवॉर्ड देना एक खास सम्मान है, जो उन्हें गहरा अनुभव और खुशी देता है।

वहीं एकता कपूर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें बहुत खुशी है एक ऐसे व्यक्ति से अवॉर्ड लेने की जिन्हें वह पूरे दिल से आदर और सम्मान देती हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति द्वारा मुझे पुरस्कार दिए जाने से उत्साहित हूं और उम्मीद है कि वह इस बारे में कुछ विचार साझा करेंगे जिससे मैं खुद को और बेहतर बना सकती हूं। ईश्वर जानता है मुझे इसकी जरूरत है। रोजमर्रा की जिंदगी और काम के दबाव में कुछ छोटी खुशियां मुझसे छिन जाती है और निश्चित रूप से, दीपक और उनकी किताबें आपको जीवन के दोनों पहलुओ को कैसे खुश और एक साथ रखें ये सिखाते हैं। मैं किसी ऐसे व्यक्ति से पुरस्कार पाकर बहुत खुश और एक्साइटेड हूं जिसकी मैं वास्तव में तारीफ और सम्मान करती हूं।”

अपनी यात्रा पर विचार करते हुए, एकता आर कपूर ने इंडस्ट्री में प्रवेश करने पर भारत के बदलते परिदृश्य पर टिप्पणी की। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और सांस्कृतिक बदलाव को बढ़ावा देने में अपने कंटेंट की भूमिका पर प्रकाश डाला। वह आगे कहती हैं, “मुझे लगता है कि मैं ऐसे समय में आई हूं जब भारत बदल रहा था और विकास कर रहा था, जहां महिलाएं अपनी आवाज ढूंढ रही थीं। वह फिर से अपनी हिम्मत और दृढ़ता पा रही थी, फिर से अपने पैर जमा रही थी, और महिलाएं भी। हमारे द्वारा बनाए गए कंटेंट ने धीरे-धीरे महिलाओं की मानसिकता को वास्तव में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मुझे लगता है कि कोई इंडस्ट्री या बिजनेस वास्तव में इसी जरूरत से उपजा है जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।”

इस पुरस्कार का अहमियत इस बात से ज्यादा हो जाती है कि एकता कपूर पहली इंडियन वुमेन फिल्ममेकर होंगी जो इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड हासिल करेंगी। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके इंडस्ट्री में अनोखे योगदान को दर्शाता है, जहां उन्होंने लगातार ऐसा कंटेंट दिया है जो एक खास और बड़े दर्शक वर्ग से जुड़ता है।

पद्मश्री से सम्मानित होने के साथ एकता कपूर ने न केवल अपने क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, बल्कि उद्योग में महिलाओं के लिए एक पथप्रदर्शक भी रही हैं। दर्शकों की बदलती रुचियों और प्राथमिकताओं को समझने और उन्हें पूरा करने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक दशक से अधिक समय से मनोरंजन बिजनेस में सबसे आगे रखा है।

About The Author
ManoranjanDesk

एकता आर कपूरदीपक चोपड़ा

Comment Box

Also Read

एकता कपूर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' को लेकर दिया बड़ा इशारा, जानें क्या कहा
एकता कपूर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' को लेकर दिया बड़ा इशारा, जानें क्या कहा
एकता कपूर ने WAVES समिट 2025 में लॉन्च की 'मध्यप्रदेश 2.0' फिल्म पॉलिसी, गेमिंग-एनिमेशन और VFX को भी मिली जगह
एकता कपूर ने WAVES समिट 2025 में लॉन्च की 'मध्यप्रदेश 2.0' फिल्म पॉलिसी, गेमिंग-एनिमेशन और VFX को भी मिली जगह
अनलिमिटेड मस्ती के लिए हो जाइए तैयार! एकता आर कपूर की
अनलिमिटेड मस्ती के लिए हो जाइए तैयार! एकता आर कपूर की "भूत बंगला" में साथ आ रही है प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की आइकॉनिक जोड़ी फिर एक बार!
एकता आर कपूर और करीना कपूर खान ने 'वीरे दी वेडिंग' और 'क्रू' की सफलता के बाद नई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के लिए मिलाया हाथ!
एकता आर कपूर और करीना कपूर खान ने 'वीरे दी वेडिंग' और 'क्रू' की सफलता के बाद नई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के लिए मिलाया हाथ!

Also Read

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: शाहिद, कृति और रश्मिका की फ़िल्म की ज़बरदस्त शुरुआत, दुनिया भर में 24 करोड़ की कमाई।
फिल्म | न्यूज़

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 1: शाहिद, कृति और रश्मिका की फ़िल्म की...

फादर्स डे स्पेशल : 7 फिल्में जिन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा
फिल्म | रिलीज

फादर्स डे स्पेशल : 7 फिल्में जिन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को बेहद ख...

महीनों तक डेटिंग की चर्चाओं के बाद धनुष और मृणाल ठाकुर अलग हुए।
फिल्म | न्यूज़

महीनों तक डेटिंग की चर्चाओं के बाद धनुष और मृणाल ठाकुर अलग हुए।...

इम्तियाज़ अली की 'मैं वापस आऊंगा' के हर पीढ़ी के लोगों का दिल जीतने के 5 कारण
फिल्म | रिलीज

इम्तियाज़ अली की 'मैं वापस आऊंगा' के हर पीढ़ी के लोगों का दिल जीतने के...

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दिलजीत दोसांझ की फिल्म दुनिया भर में 20 करोड़ के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दिलजीत दोसांझ की फिल्म दुनिय...

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर 'द इंडिया स्टोरी' का आधिकारिक पोस्टर हुआ जारी
फिल्म | रिलीज

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर 'द इंडिया स्टोरी' का आधिकारिक पोस...

रिलीज से पहले कानूनी मुश्किलों में फंसी काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े स्टारर 'द इंडिया स्टोरी'
फिल्म | न्यूज़

रिलीज से पहले कानूनी मुश्किलों में फंसी काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े स्ट...

‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार पोस्ट से छेड़ी अहम बहस
फिल्म | रिलीज

‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दम...

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कमाई बढ़ी, मंगलवार को 1.65 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कम...

उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के दो साल बाद मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट से शादी की
फिल्म | न्यूज़

उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के दो साल बाद मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट स...

विजय के फ़ैन्स के लिए अच्छी ख़बर: रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तमिलनाडु के CM तलाक के बीच पत्नी संगीता के साथ सुलह करने पर विचार कर रहे हैं।
फिल्म | न्यूज़

विजय के फ़ैन्स के लिए अच्छी ख़बर: रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तमिलनाडु के C...

RIP: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले का निधन, कथित तौर पर आत्महत्या की
टेलीविजन | न्यूज़

RIP: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले का निधन, कथित तौर पर आत्महत्या की...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.