Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘द ताज स्टोरी’ पर दायर याचिका को खारिज करते हुए किया फिल्म रिलीज़ का समर्थन

दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी, जिसमें 31 अक्टूबर को देशभर में रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ पर रोक लगाने या उस पर विशेष पाबंदियां लगाने की मांग की गई थी।

Author: ManoranjanDesk
29 Oct,2025 15:52:04
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘द ताज स्टोरी’ पर दायर याचिका को खारिज करते हुए किया फिल्म रिलीज़ का समर्थन

दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी, जिसमें 31 अक्टूबर को देशभर में रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ पर रोक लगाने या उस पर विशेष पाबंदियां लगाने की मांग की गई थी। यह याचिका अधिवक्ता शकील अब्बास और बीजेपी नेता रजनीश सिंह द्वारा दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि यह फिल्म ताजमहल से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का प्रयास कर रही है और इससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। याचिकाकर्ताओं ने केंद्र सरकार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और फिल्म के निर्माता सीए सुरेश झा, निर्देशक तुषार अमरीश गोयल, लेखक सौरभ एम. पांडेय और अभिनेता परेश रावल को पक्षकार बनाया था।

हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका को तुरंत सूचीबद्ध करने से इनकार करते हुए कहा है कि मामला सामान्य प्रक्रिया के अनुसार समय आने पर सुना जाएगा। याचिकाकर्ताओं ने फिल्म की जल्द सुनवाई की मांग यह कहते हुए की थी कि फिल्म के रिलीज़ से ठीक पहले यह इतिहास को विकृत रूप में पेश कर सकती है और साम्प्रदायिक तनाव पैदा कर सकती है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म के निर्देशक तुषार अमरीश गोयल ने कहा, “‘द ताज स्टोरी’ कल्पना या अफवाहों पर आधारित फिल्म नहीं है। हमारी टीम ने छह महीने तक गहन शोध, ऐतिहासिक परामर्श और प्रमाणित साक्ष्यों के आधार पर इसे बनाया है। CBFC ने भी हर पहलू को बारीकी से जांचने के बाद ही इसे मंजूरी दी है। हमारा उद्देश्य कभी किसी समुदाय को भड़काना नहीं था, बल्कि एक रिसर्च-आधारित दृष्टिकोण पेश करना था, जिससे लोग सोचें और चर्चा करें। मैं दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले का सम्मान करता हूं, जिसने रचनात्मक स्वतंत्रता की भावना को बनाए रखा। सिनेमा को हमेशा सच, शोध और निडर अभिव्यक्ति का माध्यम रहना चाहिए।”

वहीं, निर्माता सीए सुरेश झा ने कहा, “‘द ताज स्टोरी’ पर लगाए गए सभी आरोप और दायर की गई PIL पूरी तरह निराधार हैं। हमने यह फिल्म पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और अपने इतिहास के प्रति सम्मान के साथ बनाई है। हमारा मकसद केवल सच्ची कहानी को दुनिया तक पहुंचाना है, जो जिज्ञासा और संवाद को जन्म दे, ना कि विभाजन को।”

गौरतलब है कि रिलीज़ से कुछ दिन पहले ही बढ़ते विवादों के बीच ‘द ताज स्टोरी’ कला की स्वतंत्रता और ऐतिहासिक जवाबदेही के बीच टकराव का केंद्र बन गई है। फिलहाल परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ तथा नमित दास जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी और स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज़ के बैनर तले निर्मित फ़िल्म ‘द ताज स्टोरी’ एक प्रखर सामाजिक नाटक है, जो निर्भीकता से यह प्रश्न उठाती है कि “स्वतंत्रता के 79 वर्षों बाद भी क्या हम बौद्धिक गुलामी से पूरी तरह मुक्त हो पाए हैं?”

रोहित शर्मा तथा राहुल देव नाथ के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का भव्य प्रदर्शन 31 अक्टूबर 2025 को भारत के सभी सिनेमाघरों में किया जाएगा।

About The Author
ManoranjanDesk

द ताज स्टोरीपरेश रावल

Comment Box

Also Read

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए

Also Read

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.