Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

एक्सेल एंटरटेनमेंट की “ग्राउंड जीरो” की मेकिंग के बारे में डायरेक्टर तेजस देवस्कर ने खुलकर की बात, जानें किसे दिया श्रेय

इस हफ्ते एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपनी फिल्म ग्राउंड ज़ीरो का दमदार ट्रेलर रिलीज़ किया, जिसने एक सच्ची घटनाओं से प्रेरित इमोशन और हाई स्टेक्स से भरी कहानी की झलक दी।

Author: ManoranjanDesk
09 Apr,2025 16:22:51
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
एक्सेल एंटरटेनमेंट की “ग्राउंड जीरो” की मेकिंग के बारे में डायरेक्टर तेजस देवस्कर ने खुलकर की बात, जानें किसे दिया श्रेय

इस हफ्ते एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपनी फिल्म ग्राउंड ज़ीरो का दमदार ट्रेलर रिलीज़ किया, जिसने एक सच्ची घटनाओं से प्रेरित इमोशन और हाई स्टेक्स से भरी कहानी की झलक दी। ट्रेलर में इमरान हाशमी का BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के रूप में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखकर दर्शक दंग रह गए हैं। फिल्म की दुनिया की असलियत, चाहे वो मिलिट्री डिटेलिंग हो या इमोशनल गहराई ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। रॉ इंटेंसिटी और ग्राउंडेड स्टोरीटेलिंग के लिए ट्रेलर को जमकर सराहना मिल रही है।

फिल्म के डायरेक्टर तेजस देवस्कर ने इस असलियत भरी कहानी के पीछे की एक दिलचस्प झलक साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे ग्राउंड ज़ीरो की टीम ने बीएसएफ के साथ मिलकर हर छोटे-बड़े डिटेल पर काम किया ताकि कहानी में पूरी सच्चाई और हर चीज का सही पैमाना दिखाई दे।

डायरेक्टर तेजस देवस्कर ने साझा किया, “जब भी हम आर्म्ड फोर्सेज पर कोई कहानी या फिल्म बनाते हैं, तो हम इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि जो जानकारी हम दिखा रहे हैं, जो प्रोटोकॉल स्क्रीन पर नजर आएं, वो पूरी तरह सही हों। इसलिए हम उस संस्था की मदद ज़रूर लेते हैं। इस बार हमारे लिए वो संस्था BSF थी।”

इस फिल्म की यात्रा को और भी खास बना दिया उस व्यक्ति की सीधी भागीदारी ने, कमांडेंट नरेंद्रनाथ धर दुबे जिनकी सच्ची कहानी पर ये फिल्म आधारित है। डायरेक्टर तेजस देवस्कर बताते हैं, “दुबे सर शुरुआत से ही हमारे साथ जुड़े हुए थे। उनके एक जूनियर बिनु भी इस प्रोसेस में शामिल थे। जब हम स्क्रिप्ट तैयार कर रहे थे, तो हम लगातार उनके संपर्क में रहते थे। हमारे मन में जो भी सवाल होते, हम उनसे पूछते और वो बहुत ही खुले दिल से हमें सारी जानकारी देते, जैसे बारीक से बारीक चीजें समझाते, जिन्हें हम कहानी में शामिल कर पाए।”

भले ही स्क्रिप्ट डेवलपमेंट के दौरान टीम ने किताबों और रेफरेंस मटेरियल से काफी रिसर्च की, लेकिन डायरेक्टर तेजस देवस्कर के मुताबिक असली मुहर खुद दुबे सर से ही मिलती थी। वो बताते हैं, “स्क्रिप्ट को असलियत का टच देने के लिए हमें हर बार दुबे सर के पास वापस जाना पड़ता था। और मुझे लगता है कि हम वाकई खुशनसीब हैं कि वो हमेशा हमारी मदद के लिए मौजूद रहे।”

उनका योगदान सिर्फ स्क्रिप्टिंग तक ही सीमित नहीं था। डायरेक्टर तेजस देवस्कर ने बताया, “हम श्रीनगर, कश्मीर में असली BSF बेस पर शूटिंग कर रहे थे। शूट के दौरान दुबे सर और उनकी टीम कई बार सेट पर आए। BSF ने एक लायजनिंग ऑफिसर भी हमारे साथ तैनात किया था, जो हर वक्त हमें गाइड कर रहे थे कि कैसे सोल्जर्स को, ऑपरेशन्स को, उनके रैंक और यहां तक कि उनके अभिवादन को भी सही तरीके से दिखाया जाए।”

हर एक डिटेल को लेकर डायरेक्शन तेजस देवस्कर ने खास एहतियात बरती। उन्होंने कहा, “हमने पूरी कोशिश की कि BSF के सम्मान को किसी भी तरह से ठेस न पहुंचे। उनके तौर-तरीके, प्रोटोकॉल, नाम, हर चीज़ को बेहद बारीकी से दिखाया गया है। और सबसे बड़ी बात ये रही कि दुबे सर खुद पूरे प्रोसेस में शामिल थे, जिससे हमें ये मन को शांति रही कि हम सही दिशा में जा रहे हैं।”

एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। तेजस देवस्कर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी. सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय को-प्रोड्यूसर्स हैं। ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

About The Author
ManoranjanDesk

ग्राउंड जीरोतेजस देवस्कर

Comment Box

Also Read

इस सप्ताहांत क्या देखें: 'ग्राउंड ज़ीरो' से 'ज्वेल थीफ़' और बहुत कुछ
इस सप्ताहांत क्या देखें: 'ग्राउंड ज़ीरो' से 'ज्वेल थीफ़' और बहुत कुछ
बॉक्स ऑफिस पर 'ग्राउंड ज़ीरो' और 'फुले' की शुरुआत अविश्वसनीय रूप से धीमी रही
बॉक्स ऑफिस पर 'ग्राउंड ज़ीरो' और 'फुले' की शुरुआत अविश्वसनीय रूप से धीमी रही
ग्राउंड ज़ीरो की बड़ी रिलीज़ के 7 दिन बाकी, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक नए पोस्टर का अनावरण किया
ग्राउंड ज़ीरो की बड़ी रिलीज़ के 7 दिन बाकी, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक नए पोस्टर का अनावरण किया

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.