Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

एंटरटेनमेंट से भरपूर ‘फुकरे 3’ इस खास मौके पर देगी दस्तक, एक्सेल एंटरटेन्मेंट ने की रिलीज डेट की घोषणा!

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आखिरकार 'फुकरे 3' के लिए बहुप्रतीक्षित रिलीज डेट का खुलासा किया है। इससे पहले आए फिल्म के बाकी दोनों पार्ट्स ने सालों से लोगों का अपार प्यार और सफलता हासिल की है। 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' ने दर्शकों को बांधे रखा था और 2013 और 2017 में बॉक्स ऑफिस पर एक हिट के रूप में उभरी थी। इस साल ये मजा तिगुना होने जा रहा है क्योंकि 'फुकरे 3' के आइकोनिक कैरेक्टर्स फिर से स्क्रीन्स पर अपनी जोरदार वापसी कर रहें है।

Author: विशाल दुबे
14 Jun,2023 11:09:29
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
एंटरटेनमेंट से भरपूर ‘फुकरे 3’ इस खास मौके पर देगी दस्तक, एक्सेल एंटरटेन्मेंट ने की रिलीज डेट की घोषणा!

एक्सेल एंटरटेनमेंट की बेहद पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर एक एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ये फिल्म अपनी 10 वीं एनीवर्सरी के खास मौके पर यानी 1 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है, जो कि दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए बहुत खुशी की बात है।

लंबे इंतजार के बाद, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आखिरकार ‘फुकरे 3’ के लिए बहुप्रतीक्षित रिलीज डेट का खुलासा किया है। इससे पहले आए फिल्म के बाकी दोनों पार्ट्स ने सालों से लोगों का अपार प्यार और सफलता हासिल की है। ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ ने दर्शकों को बांधे रखा था और 2013 और 2017 में बॉक्स ऑफिस पर एक हिट के रूप में उभरी थी। इस साल ये मजा तिगुना होने जा रहा है क्योंकि ‘फुकरे 3’ के आइकोनिक कैरेक्टर्स फिर से स्क्रीन्स पर अपनी जोरदार वापसी कर रहें है।

ऐसे में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘फुकरे 3’ एक और गुदगुदाने वाला और कभी न भूलने वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है। इस फिल्म को टैलेंटेड मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया हैं और वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।

The Jugaadu boys are back on 1st Dec,2023 at cinemas near you. #Fukrey3@PulkitSamrat @varunsharma90 @OyeManjot @TripathiiPankaj @RichaChadha @MrigLamba @ritesh_sid @FarOutAkhtar @vipulhappy #AmalenduChaudhdary @J10Kassim @vishalrr @AAFilmsIndia @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/2Y3DTKht9q

— Excel Entertainment (@excelmovies) June 13, 2023

वहीं इस फ़्रैंचाइज़ी की यात्रा का जश्न मनाने के लिए, निर्माताओं ने फुकरे की एक स्पेशल स्क्रीनिंग की योजना बनाई है, जिससे प्रशंसकों को पुरानी यादें एंजॉय करने और इस खास मौके का जश्न मनाने का मौका मिलेगा। बता दें, ‘फुकरे’ ने हिंदी सिनेमा की सबसे प्रिय देसी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। इस फिल्म ने चूचा, हनी, पंडित जी, भोली पंजाबन, लाली जैसे आइकोनिक किरदारों की एक लाइनअप पेश की है, जो सभी अब फुकरे 3 के लिए स्क्रीन पर फिर से आने के लिए तैयार हैं।

वैसे एक्सेल एंटरटेनमेंट जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 जैसी कई और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए जाना जाता रहा है जिसने अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग के साथ हमेशा दर्शकों को लुभाना जारी रखा है। अब ये प्रोडक्शन हाउस अपनी अगली फिल्म फुकरे 3 की रिलीज डेट के साथ सामने आया है जोकि 1 दिसंबर 2023 है। इसी के साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर जुगाडू बॉयज़ के एडवेंचर को देखने के लिए आप सब तैयार हो जाइए।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Comment Box

Also Read

कोमल नाहटा ने 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए ₹20-25 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान लगाया है।
फिल्म | न्यूज़

कोमल नाहटा ने 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए ₹20-25 करोड़ की ओपनिंग का अन...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने 27वें दिन 7.75 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने 27वें दिन...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: गिरावट के बावजूद निविन पॉली की फ़िल्म ने 98 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: गिरावट के बावजूद निवि...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26: डिवोशनल ड्रामा ने 4 हफ़्तों में मंगलवार को सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26: डिवोशनल ड्रामा ने 4 हफ़्तों में म...

सिनेपोलिस डिस्ट्रिब्यूशन ने 'हनुमान अंश' की रिलीज़ को 40 स्क्रीन से बढ़ाकर 2,000 से ज़्यादा स्क्रीन तक पहुँचाया।
फिल्म | न्यूज़

सिनेपोलिस डिस्ट्रिब्यूशन ने 'हनुमान अंश' की रिलीज़ को 40 स्क्रीन से बढ...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियन मामले में CBI जांच के आदेश दिए।
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियन मामले में CBI जांच के आदेश दिए।...

रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म नहीं हुए हैं।
फिल्म | न्यूज़

रमेश तौरानी का कहना है कि आमिर खान 'रेस 4 रीलोडेड' के लिए अभी कन्फर्म...

इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय
फिल्म | न्यूज़

इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय...

बादशाह और ईशा रिखी ने अलग होने की पुष्टि की, प्राइवेसी की अपील की।
म्यूजिक | न्यूज़

बादशाह और ईशा रिखी ने अलग होने की पुष्टि की, प्राइवेसी की अपील की।...

आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने स्थिति साफ की।
फिल्म | न्यूज़

आमिर खान के 'रेस 4' में शामिल होने की खबरों के बीच, प्रोड्यूसर रमेश तौ...

फ़ुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान किया
स्पोर्ट्स | न्यूज़

फ़ुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान किया...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट: 2026 में मलयालम सिनेमा की सफलता की नई कहानी
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट: 2026 में मलयालम सिनेमा की सफलता की नई कहानी...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.