Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल

ईशा देओल, फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Author: ManoranjanDesk
23 Oct,2026 11:30:34
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल

ईशा देओल, फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस आगामी एक्शन ड्रामा के निर्माताओं ने ईशा देओल का कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह पूनम के किरदार में नजर आ रही हैं। पूनम की कहानी जीवन में आने वाले अप्रत्याशित मोड़ों, आत्मखोज और मुश्किल हालात में सामने आने वाली अंदरूनी ताकत को दर्शाने का वादा करती है।

पूनम के लिए उसका परिवार ही उसकी पूरी दुनिया है और उसने अपनी जिंदगी उन रिश्तों और विश्वास के आधार पर बनाई है, जो उसके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। लेकिन तब क्या होता है, जब जिस सच्चाई पर उसने हमेशा भरोसा किया, वही बिखरने लगती है? ऐसे हालात का सामना करते हुए, जो उसके विश्वास और सोच को चुनौती देते हैं, पूनम को अपने पैरों पर खड़े होकर उस ताकत को पहचानना होगा, जिससे वह अब तक अनजान थी। हालांकि, उसके सफर से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उसका किरदार एक ऐसे भावनात्मक बदलाव की ओर इशारा करता है, जो उसकी अब तक की पहचान से कहीं आगे जाती है।

ईशा देओल का यह कैरेक्टर पोस्टर हाल ही में जारी किए गए फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद सामने आया है, जिसमें अमित साध एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में नजर आए हैं, जो खुद कानून के दूसरी तरफ खड़ा हो जाता है। सत्ता, न्याय और अपने फैसलों के परिणामों की पड़ताल करती ‘प्रताप’ की कहानी में जहाँ व्यक्तिगत संघर्षों के साथ-साथ हाई-स्टेक्स ड्रामा भी देखने को मिलेगा, वहीं, पूनम का सफर फिल्म की कहानी में एक मजबूत भावनात्मक पहलू जोड़ता है।

सचिन सराफ के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित साध और ईशा देओल के अलावा तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा। प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का म्यूजिक यूवी म्यूज़िक पर रिलीज होगा। ‘प्रताप’ 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Check post-

About The Author
ManoranjanDesk

ईशा देओलप्रताप

Comment Box

Also Read

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर जारी, 26 अक्टूबर को आएगा ट्रेलर
क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर जारी, 26 अक्टूबर को आएगा ट्रेलर
बॉबी देओल का कहना है कि पिता धर्मेंद्र को खोने से वह अपनी बहनों ईशा और अहाना के करीब आ गए
बॉबी देओल का कहना है कि पिता धर्मेंद्र को खोने से वह अपनी बहनों ईशा और अहाना के करीब आ गए
बॉलीवुड समाचार: दीपिका पादुकोण की जटिल गर्भावस्था, ईशा देओल का तलाक, आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस फ्लॉप के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराया
बॉलीवुड समाचार: दीपिका पादुकोण की जटिल गर्भावस्था, ईशा देओल का तलाक, आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस फ्लॉप के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराया
चमचमाती गाउन में ईशा देओल ने बरपाया कहर, फैंस की निंदे हुई हराम
चमचमाती गाउन में ईशा देओल ने बरपाया कहर, फैंस की निंदे हुई हराम

Also Read

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है मेरी किरण' की रिलीज़ पर रोक लगाई: जानें क्यों
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है म...

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन को याद किया, यश के मिलनसार और उदार स्वभाव की तारीफ की।
फिल्म | न्यूज़

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹300 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹3...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी का नाम 'देवी' रखा है।
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी क...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: राजकुमार राव की फिल्म भारत में ₹15 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: राजकुमार राव की फिल्म भारत में ₹15 कर...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फिल्म | न्यूज़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना: अभिनेता को जलने के निशान आए, एकनाथ शिंदे ने...

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं; पैपराजी से दूरी बनाई, आयशा श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म | न्यूज़

गोलीबारी की घटना की खबरों के बीच दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं;...

अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
फिल्म | न्यूज़

अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बत...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.